Natural Remedies To Beat Monsoon Diseases: मॉनसून की शुरुआत हो चुकी है। यह मौसम कई लोगों को पसंद होने के साथ न चाहते हुए भी इस मौसम में कई तरह की बीमारियां फैलने का डर बना रहता हैं। इस मौसम में फंगल इंफेक्शन के साथ स्किन एलर्जी, रैशेज, बालों की समस्या, गैस, एसिडिटी और पेट में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में डाइट का विशेष तौर पर ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि इस मौसम में पेट का इंफेक्शन हो सकता है। इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ पाचन- तंत्र भी वीक हो जाता हैं। कई लोग इन बीमारियों से बचने के लिए कई तरह की दवाइयों के साथ बाहर जाने से भी बचते हैं। लेकिन कई बार काम से बाहर जाना ही पड़ता है। बाहर जाने पर जगह-जगह पानी जमा हो जाता है जिससे डेंगू, मलेरिया, जीका बुखार और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी के साथ इस मौसम में सर्दी, खांसी और वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे नेचुरल उपायों के बारे में बताने जा रहें हैं। जिनको फॉलो करने से मॉनसून में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से।
मेथी दाना
मेथी दाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन सी पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मौसमी बीमारियों से शरीर का बचाव करते हैं। इसका सेवन करने के लिए रात को 1 चम्मच मेथी दाने को 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को पिएं। ये पानी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ पाचन-तंत्र को भी हेल्दी रखता है।
तुलसी की पत्तियां
तुलसी की पत्तियां शरीर की कई समस्याओं को दूर करती हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण ये मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा करती हैं। इसका सेवन करने के लिए इसको पानी से निगला जा सकता है या फिर इसका काढा बनाकर पीया जा सकता है।
हल्दी
हल्दी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मॉनसून में इसका उपयोग काफी बढ़ जाता है। ये इम्यूनिटी को मजबूत करके पाचन-तंत्र की समस्याओं को भी दूर करती हैं। हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण सर्दी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन को दूर करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए हल्दी का काढा या रात को दूध में मिलाकर इसे पिएं।
इसे भी पढ़ें- अर्जुन की छाल का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का तरीका
पपीते की पत्तियां
पपीते की पत्तियां पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ये मॉनसून में होने वाली डेंगू की समस्या को दूर करने के साथ प्लेटलेट्स को बढाती हैं। इसके सेवन से शरीर में बैक्टीरिया की ग्रोथ नहीं होती। इसका सेवन करने के लिए इसका काढा बनाकर पीया जा सकता है। इसमें आयरन, विटामिन सी, ए और ई पाए जाते हैं।
नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियां शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर करती हैं। बरसों से नीम की पत्तियों को घरों में इस्तेमाल किया जाता है। मॉनसून में इसका इस्तेमाल करने के लिए इसकी पत्तियों को चबाकर खाया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण बुखार को कम करने के साथ स्किन इंफेक्शन को भी ठीक करेंगे।
मॉनसून में होने वाली बीमारियों को दूर करने के लिए नेचुरल उपायों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो एक्सपर्ट से पूछकर ही इसका इस्तेमाल करें।
All Image Credit- Freepik