Side Effects Of Eating Too Many Neem Leaves: नीम की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होने के साथ शरीर हेल्दी भी रहता है। नीम की पत्तियां के सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। नीम की पत्तियों के साथ इसकी निबौली और छाल भी कई समस्याओं को दूर करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा नीम के पत्तों के सेवन से शरीर को कई तरह के नुकसान भी हो सकते है। प्रेगनेंट महिला या स्तनपात कराने वाली महिला को इसको खाने से बचना चाहिए और जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या हो उन्हें भी नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं ज्यादा नीम के पत्तों को खाने के नुकसान के बारे में।
लो ब्लड शुगर की समस्या
ज्यादा नीम के पत्तों के सेवन से लो ब्लड शुगर की समस्या भी हो सकती है। इसके नियमित सेवन से शुगर का स्तर काफी कम हो सकता है, जो शरीर के लिए खतरनाक होने के साथ कई तरह की परेशानी भी हो सकती है। लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर उल्टी और चक्कर आने के लक्षण भी हो सकते है।
एलर्जी की समस्या
ज्यादा नीम के पत्तों के सेवन से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में इसके ज्यादा सेवन से बचें। अगर ज्यादा नीम के पत्तों के सेवन से शरीर में कोई प्रतिक्रिया आने पर इसका हरगिज सेवन न करें। इसको खाने से शरीर में रैशेज की समस्या भी हो सकती है।
पेट से जुड़ी समस्या
ज्यादा नीम के पत्तों के सेवन से पेट से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। नीम के पत्तों में ऐसे गुण पाए जाते है, जो पेट में गैस, अपच और पेट खराब को बढ़ावा देते है। कई लोगों को इसके ज्यादा सेवन से सीने में जलन और मितली की समस्या भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं गुलाब जल से बना आइस क्यूब, आएगा ग्लो और दूर होंगी ये 5 समस्याएं
किडनी डैमेज का खतरा
ज्यादा नीम के पत्तों के सेवन से किडनी पर भी असर पड़ सकता है। क्योंकि नीम के पत्तों में ऐसे गुण पाए जाते है, जो किडनी को डिटॉक्सिफाई करते है और ज्यादा नीम के पत्तों के सेवन से किडनी पर अधिक भार पड़ता है। जिससे किडनी को नुकसान हो सकता है।
इम्यूनिटी सिस्टम को करे कमजोर
ज्यादा नीम के पत्तों के सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम खराब हो सकता है और कई तरह की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। इसके अधिक सेवन से इम्यून सिस्टम को एक्टिवेट करके ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा होता है।
ज्यादा नीम के पत्तों के सेवन से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते है। हालांकि, सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik