Night Face Care Routine for Dry Skin: सभी महिलाएं और पुरुष ग्लोइंग, सॉफ्ट फेस की चाहत रखते हैं। लेकिन कुछ लोगों की स्किन काफी ड्राय और डल नजर आती है। ड्राय फेस (How to Get Rid from Dry Face Skin) से छुटकारा पाने के लिए लोग सुबह मॉयश्चराइजर जरूर लगाते हैं, लेकिन रात को चेहरे की देखभाल करना जरूरी नहीं समझते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो थोड़ा संभल जाइए। क्योंकि सुबह की तरह ही चेहरे को रात में भी देखभाल (Skin Care Tips in Hindi) की जरूरत होती है। खासकर रूखे और बेजान चेहरे को नाइट स्किन केयर की जरूरत पड़ती है। एक प्रॉपर नाइट स्किन केयर रूटीन (Night Face Skin Care Routine) फॉलो करके आप ग्लोइंग, सॉफ्ट और निखरी स्किन पा सकते हैं।
1. मेकअप रिमूव करें (Remove Makeup Before Bed)
चेहरे से सुबह का मेकअप हटाना नाइट स्किन केयर रूटीन का पहले स्टेप होता है। इसके लिए आप मिसेलर वॉटर, माइल्ड मेकअप रिमूवर और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेकअप रिमूव करने से स्किन अधिक ड्राई होने से बचती है।
टॉप स्टोरीज़
2. चेहरे की सफाई है जरूरी (Cleanse Your Face at Home)
मेकअप रिमूव करने के बाद चेहरे की सफाई करना जरूरी होता है। इसके लिए आप किसी भी माइल्ड क्लींजर का यूज कर सकते हैं। चेहरे की क्लींजिंग करने से स्किन पर जमा सारा डर्ट आसानी से निकल जाता है। चेहरा साफ, डर्ट फ्री बनता है।
3. चेहरे पर लगाएं टोनर (Toner For Face Uses)
चेहरे को क्लीन करने के बाद टोनर अप्लाई करना जरूरी होता है। टोनर चेहरे को स्मूद बनाता है, साथ ही स्किन के पीएच लेवल को भी बैलेंस रखता है। ड्राय स्किन वालों को हाइड्रेटिंग टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्किन में नमी बनी रहेगी। टोनर त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
4. सीरम अप्लाई करें (Serum For Dry Skin Face)
चेहरे पर सीरम लगाने से स्किन की कई प्रॉब्लम्स दूर हो जाती हैं। आप अपनी स्किन प्रॉब्लम के अनुसार सीरम चूज कर सकते हैं। जैसे एंटी एक्ने, एंटी एजिंग या फिर ऑयल कंट्रोल सीरम। ड्राय स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप रात को हाइड्रेटिंग सीरम अप्लाई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Night Face Pack: त्वचा की रंगत निखारने के लिए रोज रात को चेहरे लगाएं ये 4 तरह के फेस पैक
5. ड्राय स्किन के लिए मॉयश्चराइजर है जरूरी (Moisturize Your Face Naturally)
वैसे तो सभी स्किन टाइप को मॉयश्चराइज करने की जरूरत पड़ती है, लेकिन ड्राय स्किन वालों के लिए मॉयश्चराइज अधिक जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर ऑयल का यूज कर सकते हैं। इससे स्किन रिपेयर होगी, डैमेज होने से बचेगी। साथ ही आप चाहें तो हयाल्यूरोनिक एसिड युक्त नाइट क्रीम भी लगा सकते हैं। यह स्किन को अच्छी तरह से मॉयश्चराइज करता है।
(image source:lionesse.com)
6. आई क्रीम भी लगाएं (Eye Cream for Wrinkles)
कई लोगों को लगता है कि सिर्फ चेहरे को मॉयश्चराइज करना ही काफी है। लेकिन आंखों के आस-पास के एरिया को भी मॉयश्चराइज करना जरूरी होता है। क्योंकि आंखों के आस-पास की स्किन काफी पतली होती है, इस एरिया पर रिंकल्स जल्दी पड़ जाते हैं। इसलिए इसके लिए आपको आई क्रीम भी जरूर अप्लाई करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें - गर्मियों में त्वचा को ठंडक देने के लिए लगाएं ये 4 फेस पैक, स्किन बनेगी ग्लोइंग-फ्रेश
7. होंठों को भी करें मॉयश्चराइज (Best Lip Moisturizer Natural)
होंठ भी चेहरे का ही हिस्सा होता है, इसलिए रात को इनकी देखभाल करना भी जरूरी है। आपको रात में अपने होंठों पर लिप बाम जरूर लगाना चाहिए। इसके लिए आप अपने होंठों को धोएं। साफ करें, लिप बाम अप्लाई (Lip Care Routine) कर दें। इससे रात भर होंठ मॉयश्चराइज रहेंगे।
आप भी इस तरह से अपने चेहरे की देखभाल (Skin Care Tips in Hindi) कर सकते हैं। इससे आपका चेहरा ग्लोइंग, सॉफ्ट नजर आएगा।
(main image source: blog.frezyderm.co.uk)