शरीर पर एक्स्ट्रा चर्बी की वजह से स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी होने की संभावना काफी ज्यादा रहती हैं। वहीं, गर्भावस्था में भी पेट के साथ-पास स्ट्रेस मार्क्स दिखने लगते हैं। कुछ लोगों में जांघ और बाजू के आसपास स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दिखती है। स्ट्रेस मार्क्स का इलाज करने के लिए हम कई तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इससे कई तरह के नुकसान होने की संभावना होती है। ऐसे में घर पर तैयार घरेलू उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए। घरेलू तरीकों से तैयार क्रीम का इस्तेमाल करने से स्ट्रेस मार्क्स की परेशानी कम होती है। आज हम इस लेख में स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें स्ट्रेच मार्क्स (How can I make stretch mark cream at home) रिमूवल क्रीम -
घर पर तैयार करें स्ट्रेस मार्क्स रिमूवल क्रीम ( Homemade Cream Stretch Marks Cream )
स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर करने के लिए आप घर पर कई तरह की रिमूवल क्रीम को तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
इसे भी पढ़े - जांघ के स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए करें ये 3 योगासन, मिलेगा फायदा
शिया और कोकोआ बटर क्रीम ( Shea and Cocoa Butter Cream )
स्ट्रेस मार्क्स की परेशानी को दूर करने के लिए आप शिया और कोकोआ बटर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं क्रीम बनाने की विधि -
आवश्यक सामग्री
- शिया बटर - 2 बड़े चम्मच
- कोकोआ बटर - 2 बड़े चम्मच
- नारियल तेल - 2 बड़े चम्मच
- विटामिन ई तेल - 10 बूंदें
- लैवेंडर तेल - 5 बूंदें
विधि
- सबसे पहले कटोरी में शिया, कोकोआ और नारियल तेल (diy body butter for stretch marks, ) मिक्स कर लें।
- अब इसमें विटामिन ई तेल को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इसे पैन पर चढ़ाएं और सभी को अच्छी तरह पिघला दें।
- तेल पिघल जाए, तो इसे गैस से उतार लें।
- इसके बाद इसमें लैवेंडर तेल की कुछ बूंदे डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- लीजिए आपकी क्रीम तैयार है। अब इस क्रीम को आप एक कंटेनर में बंद कर लें।
- तैयार क्रीम को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे काफी लाभ होगा।
कोकोआ बटर और ऑलिव ऑयल क्रीम
स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को कम करने के लिए कोकोआ बटर और जैतून का तेल भी प्रभावी हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीं-इफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो स्ट्रेस मार्क्स की परेशानी को कम कर सकता है। आइए जानते हैं क्रीम बनाने की विधि -
इसे भी पढ़ें - स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नारियल तेल है इन 5 तरीकों से फायदेमंद, जानें कैसे करें इस्तेमाल
आवश्यक सामग्री
- नारियल तेल - 3 छोटे चम्मच
- जैतून का तेल - 2 छोटे चम्मच
- कोकोआ बटर - 3 बड़े चम्मच
विधि
- सबसे पहले कटोरी में नारियल तेल और ऑसिव तेल डालकर मिक्स करें।
- अब इसमें कोकोआ बटर मिलाएं।
- इसके बाद इसे एक पैन में डालकर गैस पर रखें।
- जब सभी चीजें पिघल जाए, तो इसे अच्छे से मिक्स करें।
- अब मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने का बाद यह क्रीम की तरह हो जाएगी।
- अब इसे तेल बोतल या कंटेनर में भरकर रख दें।
स्ट्रेस मार्क्स की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन क्रीम को इस्तेमाल कर सकते है। यह न सिर्फ स्ट्रेस मार्क की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। बल्कि इसके इस्तेमाल से स्किन की ड्राईनेस और दाग-धब्बे भी दूर हो सकते हैं। साथ ही स्किन से जुड़ी अन्य परेशानी दूर हो सकती है।
हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इनमें मौजूद चीजों से एलर्जी या फिर किसी तरह की परेशानी है, तो पैच टेस्ट करें। ताकि इससे होने वाले साइड-इफेक्ट से बचा जा सके।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version