स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नारियल तेल है इन 5 तरीकों से फायदेमंद, जानें कैसे करें इस्तेमाल

त्वचा में होने वाले स्ट्रेच मार्क्स आपको काफी परेशान करते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल का इन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नारियल तेल है इन 5 तरीकों से फायदेमंद, जानें कैसे करें इस्तेमाल


स्ट्रेच मार्क्स यानी खिंचाव के निशान शरीर के कई हिस्सों में हो जाते हैं। जिसके कारण आप कई बार परेशानी भी महसूस करते हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स काफी गहरे होते हैं। बच्चे के जन्म और जन्म से पहले ही ये स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने लगते हैं। कभी-कभी तो स्ट्रेच मार्क्स की वजह से लोग अपनी पसंदीदा ड्रेस भी नहीं पहन पाते हैं। साथ ही कहीं जाने से पहले कई बार सोचते हैं कि क्या पहले जो उनके मार्क्स न दिखें। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो आपको नारियल तेल के इस्तेमाल से काफी लाभ मिलेगा। जी हां, अपने स्ट्रेच मार्क्स पर आप नारियल तेल का इस्तेमाल करके उन्हें हल्का कर सकती है। इसके अलावा नारियल तेल के इस्तेमाल से कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। साथ ही इससे त्वचा की कई समस्याओं में आराम मिलता है। इसके उपयोग से आप वापस अपनी बेदाग और स्ट्रेच मार्क्स फ्री त्वचा पा सकते हैं। साथ ही नारियल तेल के साथ आप कुछ अन्य चीजों का भी स्किन पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लाभ कुछ इस तरह हैं।

स्ट्रेच मार्क्स पर नारियल तेल के फायदे

1. नारियल तेल 

नारियल तेल में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जिसके उपयोग से आपकी त्वचा में खिंचाव आता है। साथ ही इसके उपयोग से स्ट्रेच मार्क्स भी कम हो सकते हैं और स्किन बेदाग नजर आती है।

कैसे करें उपयोग

एक चम्मच नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें। फिर स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर हल्के हाथों से गुनगुने तेल से मालिश करें। रातभर इसे लगाकर छोड़ दें। पांच मिनट के लिए रोज रात को नारियल तेल से स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें। 

Stretch-marks-coconut-oil

Image Credit- Freepik 

2. नारियल तेल और हल्दी

नारियल तेल और हल्दी दोनों स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके उपयोग से त्वचा के स्ट्रेच मार्क्स और दाग-धब्बों को खत्म करने में मदद मिलती है। दरअसल नारियल तेल का उपयोग शरीर में कोलेजन और फाइब्रोब्लास्ट को बढ़ावा देता है, जिससे शरीर के स्ट्रेच मार्क्स कम हो सकते हैं। इसके अलावा हल्दी में कई एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिससे त्वचा साफ और खूबसूरत नजर आती है।

कैसे करें उपयोग

एक चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच हल्दी पाउडर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को हाथों से स्ट्रेच मार्क्स पर लगाते हुए अच्छे से मसाज करें। इस मिश्रण को कम से कम आधे घंटे के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। फिर पानी से इसे साफ कर लें। उसके बाद त्वचा की नमी के लिए इसपर मॉइस्चाइजर जरूर लगाएं। इस प्रयोग को रोज एक बार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- कच्चे नारियल से घर पर तैयार करें नारियल तेल, बालों और स्किन को मिलेगा दोगुना फायदा

3. नारियल तेल और एलोवेरा

नारियल तेल में कई एंटी बेक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा एलोवेरा में एमिनो एसिड्स और विटामिन ई पाए जाते हैं, जिससे त्वचा में निखार आता है। इन दोनों के उपयोग से स्ट्रेच मार्क्स के निशान कम हो सकते हैं।

कैसे करें उपयोग

एक चम्मच नारियल तेल लेकर इसे हल्का गर्म कर लें। साथ ही इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर अच्छे से लगाएं। इसे रात भर लगाकर छोड़ दें। इसका उपयोग आप हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं।

4. नारियल तेल और नमक 

नारियल तेल और नमक का मिश्रण त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके उपयोग से आपकी त्वचा कोमल बनी रहती है और निशान भी कम हो जाते हैं। दरअसल नमक और नारियल तेल में मैग्नीशियम पाया जाता है, जिसके उपयोग से त्वचा कोमल बनी रहती है और मृत त्वचा को साफ करने में भी मदद मिलती है। 

कैसे करें उपयोग

एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच नमक मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। साथ ही इसे स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर 2-3 मिनट के लिए अच्छे से मसाज करें। फिर कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें। अगर आपके पास समय है, तो इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। वरना आप 15 मिनट में भी धो सकते हैं। इसके बाद मार्क्स वाले हिस्से पर अच्छे से मॉइस्चराइजर लगाएं। इस प्रयोग को आप रोजाना एक बार कर सकते हैं।

Stretch-marks-coconut-oil

Image Credit- Freepik 

5. नारियल तेल और जैतून का तेल

नारियल तेल और जैतून का तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल जैतून के तेल में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और पालीफेनोल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नारियल तेल के साथ इसका इस्तेमाल करने से त्वचा के दाग-धब्बे कम हो जाते हैं और बेजान त्वचा निखरी नजर आती है।

कैसे करें उपयोग

एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच जैतून का तेल मिला लें। इन दोनों को अच्छे से मिला लें। फिर प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से मालिश करें। आप इसे रातभर लगाकर छोड़ दें और सुबह गुनगुने पानी से साफ कर लें। ऐसा आप रोज रात सोने से पहले कर सकते हैं।

नारियल तेल और अन्य किसी भी मिश्रण का उपयोग त्वचा पर करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें लें। साथ ही अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसका उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इसके अलावा अगर इसके उपयोग से आपको एलर्जी हो रही है, तो किसी भी मिश्रण का उपयोग करने से बचें। इसके अलावा नारियल तेल खरीदने से पहले ये जरूर देखें कि इसमें कोई केमिकल्स न हो। 

Main image- Freepik 

Read Next

सर्दियों में खो गई चेहरे की चमक? इन 5 फेसपैक से पाएं स्किन पर निखार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version