Doctor Verified

क्या आम खाने से वजन बढ़ता है? जानें आम से जुड़े 4 मिथ्स की सच्चाई

क्या आप भी आम से जुड़ी कही-सुनी बातों पर भरोसा करते हैं? आइये जानें आम से जुड़ी कुछ खास मिथ्स की सच्चाई।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आम खाने से वजन बढ़ता है? जानें आम से जुड़े 4 मिथ्स की सच्चाई


आम आखिर किसे पसंद नहीं होते? बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई इस रसीले फल का दीवाना होता है। गर्मियों की शुरूआत होते ही आपको बाजार में आम की कई वेराइटी देखने को मिल सकती हैं। दशहरी से लेकर चौसा और तौतापुरी तक हर किसी की आम को लेकर पसंद अलग हो सकती है। आम से जुड़ी कई चीज़े हम हमेशा से सुनते आए होते हैं, जैसे कि बिना धोएं आम खाने से मुहांसे हो सकते हैं या आम शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। लेकिन क्या यह बातें सच में सही हैं। आम से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथ्स के बारे में जानने के लिए हमने बात कि न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से, जिन्होनें इस विषय पर हमसे विशेष जानकारी साझा की।

MANGO MYTHS

तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं आम के सेवन से जुड़े प्रसिद्ध 5 मिथ्स की सच्चाई ( Myths Related To Mangoes In Hindi) 

क्या आम खाने से मुहांसे होते हैं? (Can Mango Cause Acne)

आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिसका सेवन शरीर में इंसुलिन रजिस्टेंस बढ़ाने का कारण बन सकता है। इंसुलिन रजिस्टेंस बढ़ने से  कुछ लोगों में मुहांसों की समस्या हो सकती है। इसी के साथ आम में कार्बोहाइड्रेट कम और शुगर की अधिक मात्रा पायी जाती है। जिन भी चीजों में शुगर ज्यादा होता है, उनके ज्यादा सेवन से मुहांसों की समस्या हो सकती है। जैसे कि ज्यादा मीठे फल, चॉकलेट, जूस आदि। लेकिन सेवन से एक घण्टा पहले आम को पानी से भिगोने से केमिकल्स भी निकल जाते हैं, जिससे मुहांसे होने का खतरा कम हो सकता है। 

इसे भी पढ़े- गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है आम, पूरे फायदे पाने के लिए कैसे करें सेवन? बता रही हैं डायटीशियन

क्या गर्भवती महिलाओं को आम का सेवन नहीं करना चाहिए? (Can Mango Eat In Pregnancy)

गर्भवस्था के दौरान महिलाओं को पेट से जुड़ी समस्याएं और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर गर्भवस्था में आम का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए, तो यह थोड़ी परेशानी कर सकता है। लेकिन सही तरीके और सही मात्रा में सेवन करने से यह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होगा। 

क्या आम खाने से वजन बढ़ सकता है? (Can Mango Increase Weight)

आम से जुड़ा यह मिथक बिल्कुल गलत है। आम पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। इसमें आयरन और पोटेशियम के साथ विटामिन ए, सी भी पाया गया है, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसमें फाइबर की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करा सकता है। अगर आप एक दिन में केवल एक आम का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होगा।

इसे भी पढ़े- गर्मियों में जरूर लें मीठे-रसीले आम का मजा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

क्या आम का सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ता है? (Does Mango Cause Heat In Body)

आम का सेवन करने से पहले पानी में भिगोकर रखना फायदेमंद माना जाता है। इससे आम की गर्मी और केमिकल्स दोनों निकल जाते हैं। वहीं जिस प्रकार अति हर चीज की खराब होती है, उसी प्रकार आम का अधिक सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

अगर आप किसी प्रकार की दवा का सेवन रोज कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन रोज करें। 

Read Next

कब्ज होने पर ऐसे पिएं आलूबुखारे का जूस, आसानी से होगा पेट साफ

Disclaimer