Prune Juice For Constipation In Hindi: आलूबुखारा खाने से सेहत को कई लाभ मिलते है। इसके बारे में तो हम भी बहुत अच्छी तरह जानते हैं। यह एक बेहतरीन फल है, जो पोषण से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जिन लोगों को सुबह पेट साफ करने में परेशानी होती है या उन्हें अक्सर कब्ज की समस्या परेशान करती है, तो ऐसे लोगों के लिए आलूबुखारा बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए यह पानी में घुलनशील फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा, इसमें कई विटामिन और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है, कि उन्हें सीधे तौर पर आलूबुखारा खाने में काफी असहजता महसूस होती है। क्योंकि यह काफी खट्टा होता है। ऐसे लोगों के लिए आलूबुखारा का जूस एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसमें पानी में घुलनशील फाइबर होते हैं, इसलिए अगर आप जूस के रूप में भी आलूबुखारा का सेवन करते हैं, तो इससे भी आपको कब्ज से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। यह मल को सख्त करने और आसानी से पेट साफ करने में मदद करता है। इस लेख में हम आपको इस जूस को पीने का सही तरीका बता रहे हैं।
कब्ज दूर करने के लिए आलूबुखारा का जूस कैसे पिएं- How To Drink Prune Juice For Constipation In Hindi
आलूबुखारा का जूस पीते समय सबसे पहली चीज जो आपको ध्यान रखनी है, वह यह कि आपको अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचना है। बच्चों को आपको इसे देने से बचना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति कब्ज से परेशान है, तो यह सलाह दी जाती है कि उन्हें सुबह खाली पेट 4 से 8 औंस आलूबुखारा जूस का सेवन करना चाहिए। लेकिन इससे अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। अगर आप सुबह खाली पेट रोज इस जूस का सेवन करते हैं, तो आप पाएंगे कि इससे आपका पाचन धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। यह अपच की समस्या दूर करता है और आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है। इस तरह आपको कब्ज से जड़ से निजात पान में मदद मिल सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं इससे सेहत को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोज खाएं भीगी मूंग दाल, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
आलूबुखारा का जूस पीने के फायदे- Prune Juice Benefits In Hindi
- खून की कमी वाले लोगों के लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है।
- इसमें पोटेशियम मौजूद होता है, जिससे यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है
- इसे पीने से आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं
- इसमें मौजूद फेनोलिक यौगिक क्रोनिक बीमारियों से बचाव में मदद करता है
- ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में भी यह मदद करता है।
Alll Image Source: freepik