क्या आप भी करते हैं आंखों से जुड़े इन 4 मिथ्स पर भरोसा? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Eye Related Myths and Facts Busted: आंखों को लेकर लोगों में तरह-तरह के मिथ्स होते हैं। आइये डॉक्टर से जानते हैं आंखों से जुड़े मिथ्स के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी करते हैं आंखों से जुड़े इन 4 मिथ्स पर भरोसा? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Eye Related Myths and Facts Busted: आंखें शरीर का बेहद जरूरी अंग है, जिसे स्वस्थ रखना काफी जरूरी है। आज के समय में मोबाइल और गैजेट्स की स्क्रीन पर लंबे समय तक रहने से लोगों में आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसके चलते लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां भी फैल रही हैं। बहुत से लोगों के मन में चश्मे के नंबर, घास पर नंघे पैर चलने से फायदे होने जैसे कई मिथ्स होते हैं। क्या आप भी आंखों से जुड़े कुछ मिथकों पर भरोसा करते हैं। अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये आयुर्वेदिक आई स्पेश्लिस्ट डॉ. मनदीप सिंह बासु से जानते हैं इन मिथ्स और फैट्स के बारे में। 

नंघे पैर घास पर चलने से रोशनी बढ़ती है 

बहुत से लोगों का ऐसा मानना होता है कि सुबह के समय में नंघे पैरों घास पर चलने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। जबकि, यह कहना ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया को फॉलो करने से आंखों की रोशनी पर फर्क नहीं पड़ता है। 

लाल रंग के फूड्स खाने से रोशनी बढ़ती है 

डॉक्टर के मुताबिक लाल रंग के फूड्स जैसे टमाटर, लाल शिमला मिर्च और गाजर आदि खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है या खोई हुई रोशनी वापस आती है, ऐसा बिलकुल नहीं है। हालांकि, लाल रंग के फूड्स खाने से आपकी आंखों की सेहत अच्छी रह सकती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gunjan Taneja (@gunjanshouts)

आंखों की एक्सरसाइज करने से उतरता है चश्मा 

अगर आपको आंखों से जुड़ी समस्या है तो ऐसे में आंखों की एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। अगर आपको आंखों की समस्या का शुरुआती स्टेज है, तो निश्चित तौर पर एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें - सुबह उठते ही आंखों से कीचड़ और चिपचिपा पानी क्यों आता है? जानें कारण और बचाव

आंखों को रगड़ने से रोशनी पर असर पड़ता है 

आंखों को बार-बार रगड़ने से रोशनी पर किसी तरीके का असर नहीं पड़ता है। इससे कई बार आंखों में मौजूद रेटीना पर असर पड़ सकता है। जिससे कई बार आंखों में सूजन और खुजली की समस्या हो सकती है, लेकिन इससे आपकी रोशनी पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ता है। 

 

 

 

Read Next

Dementia Signs: डिमेंशिया होने पर नजर आते हैं ये 6 चेतावनी संकेत, न करें नजरअंदाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version