गर्मियों में आम का सेवन बच्चों से लेकर बड़े सभी को बेहद पसंद होता है। आम का स्वाद हम सभी को बहुत अच्छा लगता है। आम न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आम में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। लेकिन, कई लोगों को आम खाने के बाद पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी और ब्लोटिंग का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जिन्हें आम खाने के बाद एसिडिटी और ब्लोटिंग होती है, तो आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि आम खाने के बाद ब्लोटिंग और एसिडिटी होने के क्या कारण हैं, और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?
आम खाने के बाद एसिडिटी और ब्लोटिंग के कारण - Causes Of Acidity And Bloating After Eating Mango in Hindi
1. आम का खट्टा स्वाद और अम्लीय गुण
आम में नेचुरल तरीके से एसिडिक गुण होते हैं, जिससे यह पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं, जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। खासकर उन लोगों में जिनमें पहले से एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रिक समस्याएं हैं। ऐसे में उन लोगों को आम खाने के बाद एसिडिटी महसूस हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 5 शरबत, मां और बच्चे दोनों रहेंगे स्वस्थ
2. हाई शुगर के कारण
आम में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए, भी कुछ लोगों को आम खाने के बाद एसिडीटी या ब्लोटिंग की समस्या महसूस हो सकती है। खासकर अगर उनका पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर हो। बता दें कि शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स का अधिक सेवन पेट में गैस और सूजन का कारण बन सकता है।
3. आम में फाइबर के गुण
आम में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है, जो आमतौर पर पाचन के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन, ज्यादा मात्रा में फाइबर का सेवन पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है, जिससे पेट में गैस, ऐंठन और ब्लोटिंग हो सकती है।
4. पेट से जुड़ी समस्याएं
कुछ लोगों का पेट आम के लिए काफी सेंसिटिव हो सकता है। ऐसे लोग जब आम का सेवन करते हैं, तो उनका पाचनतंत्र संवेदनशील हो सकता है। ऐसे लोग जब आम का सेवन करते हैं, तो उनका पाचन तंत्र असंवेदनशील या अत्यधिक प्रतिक्रिया करता है, जिससे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या उत्पन्न होती है।
5. खाना खाने के बाद तुरंत आम का सेवन
कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद आम का सेवन करते हैं, जो पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव डालता है। यह समस्या एसिडिटी और ब्लोटिंग का कारण बन सकता है, क्योंकि आम का खट्टापन और शुगर लेवल खाने के पाचने से पहले ही पेट में केमिकल रिएक्शन कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या आम खाने के बाद आपको पेद दर्द होता है? जानें इसके पीछे छुपे कारण
आम खाने के बाद पाचन से जुड़ी समस्या से बचने के उपाय - Tips To Prevent Stomach Problems After Eating Mango in Hindi
- आम का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से एसिडिटी और ब्लोटिंग होने की समस्या बढ़ सकती है। खासकर अगर आपको एसिड रिफ्लक्स या पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं। इसलिए, आम का सेवन सीमित मात्रा में करें और इसे खाने के बाद शरीर पर होने वाले रिएक्शन पर ध्यान दें।
- आम खाने के बाद पाचन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप आम को खाना खाने के बाद खाने से बचें। आम को हल्के नाश्ते या भोजन से पहले खाने से एसिडिटी की समस्या से बचा जा सकता है, क्योंकि यह पाचन में मदद करता है और एसिडिटी को बढ़ने से रोकता है। भोजन के बाद आम खाने से बचें, खासकर अगर आपको पहले से कोई गैस्ट्रिक समस्या हो।
- गर्मी के मौसम में आम खाने से एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, आम को हमेसा ठंडा करके खाना चाहिए। ठंडा आम पाचन पर हल्का प्रभाव पड़ता है और पेट पर भी कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है।
- आम खाने के बाद ज्यादा पानी पीने से पाचन में मदद मिलती है और शरीर में मौजूद ज्यादा एसिड को भी बाहर निकाला जा सकता है। पानी पेट को हल्का करता है और ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मदद करता है।
निष्कर्ष
आम खाने के बाद एसिडिटी और ब्लोटिंग होना एक आम समस्या हो सकती है। खासकर जिन लोगों के शरीर की तासीर गर्म हो। लेकिन इसे सही तरीके से खाने से आप ब्लोटिंग औऱ एसिडिटी की समस्या से राहत पा सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
क्या आम खाने से एसिडिटी होती है?
जी हां, कुछ लोगों को आम खाने के बाद एसिडिटी की समस्या हो सकती है। क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए जिन व्यक्तियों के शरीर की तासीर गर्म है उन लोगों में आम खाने के बाद एसिडिटी की समस्या होना आम है।आम का साइड इफेक्ट क्या है?
कुछ लोगों को आम खाने के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर अगर आप बहुत ज्यादा आम खाते हैं। ज्यादा मात्रा में आम का सेवन आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, दस्त, एसिडिटी और ब्लोटिंग का कारण भी बन सकता है।कौन सी बीमारी में आम नहीं खाना चाहिए?
डायबिटीज, पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे- इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, एसिडिटी, ब्लोटिंग, साइनस, या वजन कम करने के दौरान आम खाने से बचना चाहिए। आम में मौजूद शुगर और कैलोरी इन समस्याओं को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं।