Doctor Verified

क्या चीनी खाने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें चीनी से जुड़े 5 मिथकों की सच्चाई

Myths About Sugar: चीनी से जुड़ी कई बातें हमने बचपन से सुनी होती है। लेकिन क्या यह सभी बातें सही है? आइये जानते हैं एक्सपर्ट से।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चीनी खाने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें चीनी से जुड़े 5 मिथकों की सच्चाई

Facts About Sugar Consumption: बचपन से हम कई कही-सुनी बातों पर भरोसा करते आए होते हैं। जिनमें से ज्यादातर बातों का कोई प्रमाण नहीं होता और बिना किसी प्रमाण के ये बातें सिर्फ मिथक बनकर रह जाते हैं। इसी तरह चीनी से जुड़ी कई बातें भी हमेशा से मानी जाती है। जैसे कि ज्यादा चीनी खाने से डायबीटीज होती है या चीनी खाने से वजन बढ़ने लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये बातें सच हैं या नहीं? बड़ी संख्या में लोग चीनी का सेवन रोज करते हैं। इसके अलावा बाजार के ज्यादातर मीठी चीजों जैसे कि आइस क्रीम, चोकलेट में भी चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में चीनी के बारें में विस्तार से जानना जरूरी हो जाता है। इस बारे में जानने के लिए हमने बात की न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से। तो चाहिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से। 

sugar myths and facts

चीनी से जुड़े कुछ खास मिथक और उनकी सच्चाई- Myths Related To Sugar And Facts About Them

मिथक- चीनी खाने से वजन बढ़ने लगता है

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर चीनी का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है। दरअसल, चीनी एक प्रकार की कार्बोहाइड्रेट है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन अगर नियमित रूप से अधिक मात्रा में चीनी का सेवन किया जाए, तो कार्बोहाइड्रेट कैलोरी के रूप से शरीर में स्टोर होने लगता है। इसके कारण वजन बढ़ने और कई गंभीर समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। 

मिथक - चीनी खाने से डायबीटीज होती है

अगर चीनी का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो यह डायबीटीज होने का कारण भी बन सकती है। शरीर में इंसुलिन लेवल बिगड़ने के कारण डायबीटीज की समस्या होती है। हमारे शरीर में पेनक्रियाज इंसुलिन कंट्रोल करता है। अत्यधिक चीनी के सेवन से पेनक्रियाज को ज्यादा हॉर्मोन बनाना पड़ता है। इसके कारण पेनक्रियाज शरीर में इंसुलिन बनाना कम कर देता है या बिल्कुल बन्द कर देता है। इसके कारण व्यक्ति में डायबीटीज की समस्या शुरु हो जाती है।

इसे भी पढ़े- क्या ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज हो जाती है? जानें एक्सपर्ट से असली वजह

मिथक - चीनी की लत जल्दी लगती है

हर चीज का नियमित रूप से सेवन करने से उसकी आदत बन जाती है। इसी तरह चीनी का सेवन भी आदत में बदल जाती है। वहीं हमारे आसपास पाए जाने वाली अधिकतर चीजों जैसे कि पैकेज्ड फूड में भी चीनी पायी जाती है। जिससे इसकी लत आसानी से बन सकती है। 

मिथक -फ्रूटस में अधिक चीनी पाई जाती है

कई लोगों का मानना होता है कि फलों में चीनी होती है, जिससे इनका अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक यह मिथक बिल्कुल गलत है। फलों में प्राकृतिक मिठास होती है, जिससे इनका सेवन नुकसानदायक नहीं है। कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं जैसे  कि डायबीटीज में फलों का कम मात्रा में सेवन करने की सलाह दि जा सकती है। 

इसे भी पढ़े-  एक हफ्ते के लिए चीनी खाना छोड़ दें तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें इसका शरीर पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मिथक- चीनी से परहेज स्वस्थ रहने में मदद करता है

चीनी का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके कारण डायबीटीज, वजन बढ़ना और दांत खराब होने जैसी समस्याएं देखी गई है। इसलिए इसका सेवन संभलकर करना चाहिए। 

 

Read Next

पाचन खराब होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, ध्यान देना है जरूरी

Disclaimer