Expert

खजूर या सफेद चीनी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

मैक सिंह के मुताबिक, "सफेद चीनी और खजूर के बीच प्रमुख अंतर उनके ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) का है।"  
  • SHARE
  • FOLLOW
खजूर या सफेद चीनी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें


Date vs White Sugar Which is Better for Health: भारतीय घरों में खजूर और सफेद चीनी का इस्तेमाल भरपूर मात्रा में होता है। सुबह की चाय में सफेद चीनी डाली जाती है, तो खीर को हेल्दी बनाने के लिए खजूर का प्रयोग किया जाता है। सफेद चीनी और खजूर दोनों ही चीजों को खाने वाले लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि क्या हेल्दी और क्या नहीं। अगर आपके मन में भी खजूर और सफेद चीनी दोनों में से क्या हेल्दी है इसको लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है, तो आइए जानते है इसका जवाब।

खजूर या सफेद चीनी क्या है सेहत के लिए फायदेमंद- Date Sugar vs White Sugar Which is Better in Hindi

डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मैक सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया है कि खजूर और सफेद चीनी में से सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है। मैक सिंह के मुताबिक, "20 ग्राम चीनी में लगभग 77.4 कैलोरी होती है, जबकि उतनी ही मात्रा में खजूर में 56.4 कैलोरी होती है। जबकि 20 ग्राम चीनी में 0.2 मिलीग्राम कैल्शियम और 0 फाइबर होता है। वहीं, खजूर की बात करें तो 20 ग्राम खजूर में 1.6 ग्राम फाइबर और 7.8 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। जाहिर सी बात है कि सफेद चीनी के मुकाबले खजूर सेहत के लिए फायदेमंद है।"

इसे भी पढ़ेंः कभी नहीं खाना चाहिए इन 3 तरीकों से पकाया हुआ खाना, सेहत को पहुंचाता है नुकसान

date-vs-white-sugar-which-is-better-ins2

सफेद चीनी के मुकाबले क्यों फायदेमंद है खजूर?

मैक सिंह के मुताबिक, "सफेद चीनी और खजूर के बीच प्रमुख अंतर उनके ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) का है। खजूर का जीआई कम होता है, जिसका अर्थ है कि यह धीरे-धीरे पचते हैं, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है। जब हम खजूर का सेवन करते हैं, तो यह शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देता है। जबकि चीनी में हाई जीआई होता है और शरीर में तेजी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। अचानक ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से डायबिटीज समेत कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है।"

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra में बैन किए गए पूड़ी, पराठा, समोसा जैसे 40 फूड्स, जानें क्यों हैं ये यात्रियों के लिए नुकसानदायक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mac Singh | FOUNDER @ FITELO (@dietitianmac)

सफेद चीनी के नुकसान - Safed Cheeni Ke Nuksan In Hindi

एक्सपर्ट का कहना है कि सफेद चीनी का सेवन करने से क्रेविंग बढ़ती है और भूख को कंट्रोल करना मुश्किल है। जिसकी वजह से मोटापा और वजन दोनों बढ़ सकते हैं। 

ज्यादा मात्रा में सफेद चीनी का सेवन करने मूड स्विंग्स, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं होती है।

date-vs-white-sugar-which-is-better-ins2

चीनी का सेवन करने से चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां और झाइयां हो सकती हैं।

जब आप चीनी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे लिवर का काम बढ़ जाता है और उस पर जोर पड़ने लगता है। इसकी वजह से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

क्या डिप्रेशन में मछली का सेवन करना फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version