दही में चीनी या नमक, क्या मिलाकर खाना है ज्यादा फायदेमंद?

दही में चीनी या नमक क्या मिलाकर खाना चाहिए? इसको लेकर हमेशा लोगों के बीच कंफ्यूजन बनी रहती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
दही में चीनी या नमक, क्या मिलाकर खाना है ज्यादा फायदेमंद?


Sugar or Salt in Curd What Combination is more Beneficial: गर्मियों के मौसम में सुबह के नाश्ते में परांठे के साथ दही मिल जाए, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। कुछ लोग दही के साथ नमक मिलाकर परांठों का लुत्फ उठाते हैं, जबकि कुछ को दही का मजा मीठी चीनी के साथ आता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व होते है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। हालांकि इस सेहतमंद चीज को सही तरीके से न खाया जाए, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। आज सुबह की ही बात है मेरे छोटे भाई ने जब रोटी के साथ दही को कटोरी में लिया तो पूछ लिया कि इसके साथ चीनी या नमक क्या खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ेंः वजन घटाने में मदद करेगा सात्विक भोजन, जानें इसमें क्या-कैसे खाना होता है

Sugar-or-Salt-in-Curd-

दही और नमक डालकर सही है?

डाइटिशियन पूजा सिंह के मुताबिक, दही अम्लीय होता है। उसमें नमक मिलाकर खाने से पित्त और कफ बढ़ जाता है। खासकर गर्मियों के मौसम में दही में नमक मिलाकर खाया जाए, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि दही में नमक मिलाकर खाने की बजाय, आप इसका सेवन छाछ के रूप में कर सकते हैं। गर्मी में छाछ में आप काला नमक और जीरे का पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

डाइटिशियन का कहना है कि गर्मी के मौसम में छाछ पीने से पाचन तंत्र तो मजबूत बनाने, वजन घटाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही, यह स्किन और हेयर प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः सुबह खाली पेट पिएं सदाबहार के फूलों की चाय, सेहत को मिलेंगे ये 4 फायदे

Sugar-or-Salt-in-Curd-

दही में चीनी मिलाकर खाना सही है?

एक्सपर्ट का कहना है किसी भी मौसम में दही के साथ चीनी मिलाकर खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही के साथ चीनी मिलाकर खाने से पेट की समस्याएं नहीं होती है। एक्सपर्ट का कहना है कि दही और चीनी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूकोज मिलता है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है। साथ ही, यह गर्मी में पानी की कमी की वजह से होने वाली हाइड्रेशन की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। दही में चीनी खाने से यूटीआई और सिस्टिटिस जैसी परेशानियां भी कम होती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि हमेशा दही में चीनी मिलाकर ही खाना चाहिए। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Pic Credit: Freepik.com

Read Next

गर्मी में नींबू खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 बेहतरीन फायदे

Disclaimer