Does Sugar Cause Diabetes: दुनियाभर में पायी जाने वाली गंभीर बीमारियों में डायबिटीज भी शामिल है। भारत में हर साल डायबिटीज के मामले लगातार बढ़ते देखें जा सकते हैं, इसी कारण भारत को कैपिटल ऑफ डायबिटीज भी कहा जाता है। डायबिटीज के मरीजो को कई चीजों से परहेज के लिए कहा जाता है। उनके लिए लंबे समय तक खाली पेट रहना नुकसानदेह माना जाता है। डायबिटीज और इससे जुड़ी कई बातें हमने बचपन से सुनी होती हैं। जैसे कि ज्यादा चीनी के सेवन से डायबिटीज हो सकती है। अत्यधिक चीनी का सेवन वजन और मुहांसे बढ़ाने का कारण तो बन सकता है। लेकिन क्या यह शुगर की शुरूआत होने का कारण भी बन सकता है। इस विषय पर विस्तार से बात करते हुए जर्नल प्रैक्टिशनर और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ हुमा शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस बारे में खुलकर बात की गई है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें इसकी सच्चाई।
क्या चीनी खाने से डायबिटीज हो सकती है - Does Sugar Cause Diabetes
हम सभी बचपन से सुनते आए होते हैं कि चीनी का ज्यादा सेवन डायबिटीज का कारण बन सकता है। डॉ हुमा शेख ने अपने इस वीडियों में चीनी और डायबिटीज के सम्बन्ध पर विस्तार से बात की है। दरअसल हमारे पेनक्रियाज शरीर में इंसुलिन कंट्रोल करने में मदद करता है। ज्यादा चीनी का सेवन करने से पेनक्रियाज को ज्यादा हॉर्मोन बनाने पर काम करना होता है। ऐसे में पेनक्रियाज इंसुलिन बनाना बन्द कर देता है। जो व्यक्ति को डायबिटीज होने का कारण बन सकता है।
इसे भी पढ़े- घर में डायबिटीज का मरीज है तो इस तरह करें उसकी देखभाल, कई समस्याओं से होगा बचाव
अगर अधिक मात्रा में चीनी का सेवन रोज किया जा रहा है, तो यह डायबिटीज की शुरूआत कर सकता है। इसके कारण व्यक्ति को टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा हो सकता है।
टॉप स्टोरीज़
किन समस्याओं में डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है - Risk Factors of Diabetes
अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है, तो आपको डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। इसके साथ ही जिन लोगों के परिवार में किसी को डायबिटीज रहा हो, उन्हें डायबिटीज होने का खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा सही खानपान न होना या लाइफस्टाइल खराब होने के कारण भी डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। यानी अगर आप दिनभर बिल्कुल भी शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, तो इससे शरीर में कैलोरी कम होने में रुकावट आ सकती है।
इसे भी पढ़े- डायबिटीज क्या है और क्यों होता है? जानें ये बीमारी शरीर को कैसे करती है प्रभावित
डायबिटीज का खतरा कैसे कम करें - How To Prevent Risk of Diabetes
1.एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार अगर आप कम मात्रा में चीनी का सेवन करेंगे, तो इससे आपको डायबिटीज होने का खतरा नहीं होगा।
2. अगर आप चीनी कम करना चाहते हैं, तो इसकी जगह आप गुड या देसी खांड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
3. फ्रेश फ्रूट्स और जूस का ज्यादा सेवन करें। इसके साथ ही मार्केट से खरीदे गए पैकेज्ड जूस को अवॉइड करने की कोशिश करें।
यहां देखें पोस्ट -