Doctor Verified

क्या सच में ज्यादा मीठा खाने से बच्चे के पेट में कीड़े होते हैं? डॉक्टर से जानें

अक्सर पेरेंट्स को लगता है कि बच्चों के ज्यादा चीनी खाने की आदत उनके पेट में कीड़े होने की समस्या को बढ़ा देता है। लेकिन क्या ये सच है आइए जानते हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सच में ज्यादा मीठा खाने से बच्चे के पेट में कीड़े होते हैं? डॉक्टर से जानें


Can Eating Sugar Cause Worms in Kids Stomach in Hindi: मीठा खाना अक्सर बच्चों को बेहद पसंद होता है। घर में कुछ मीठा हो और अगर आप चाहे कि वो बच्चों से छिपा ले तो ये किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं होता है। वहीं, बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या भी बहुत ज्यादा देखी जाती है, जिस कारण उनके पेट में दर्द उल्टी, दस्त और कई बार भूख कम लगने की समस्या बढ़ जाती है। अक्सर पेरेंट्स को लगता है कि ज्यादा मीठा खाने के कारण उनके बच्चे के पेट में कीड़े हो गए हैं, जिस कारण वो पेट में कीड़े होने के अन्य कारणों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, छोटे बच्चों के पेट में कीड़े क्यों होते हैं (does eating too much sugar cause worms) और अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से क्या होता है? इस तरह के सवाल माता-पिता को परेशान करते हैं। ऐसे में क्या सच में मीठा खाने से बच्चों के पेट में कीड़े होते हैं (Can eating sugar cause worms) इस बारे में जानने के लिए हमने गुरुग्राम के सीके बिरला अस्पताल की कंसल्टेंट- न्यूट्रोलॉजी और पीडियाट्रिक्स की डॉ. श्रेया दुबे (Dr. Shreya Dubey Consultant- Neonatology & Paediatrics CK Birla Hospital Gurugram) से बात की।

क्या ज्यादा चीनी खाने से बच्चे के पेट में कीड़े होते हैं? - Does Eating Too Much Sugar Cause Worms in Hindi

कई बार बच्चों के पेट में कीड़े होने का कारण पेरेंट्स चीनी का ज्यादा सेवन समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। डॉ. श्रेया दुबे ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, "ज्यादा शुगर खाने से बच्चों के पेट में कीड़े नहीं होते, यह सिर्फ एक मिथक है। पेट में कीड़े (Stomach Worms) का कारण आमतौर पर खराब हाइजीन, गंदा पानी, या इंफेक्टेड फूड्स होते हैं। बच्चों के पेट में कीड़े होने के मुख्य कारण आमतौर पर गंदगी में खेलना, गंदे हाथों से खाने या पानी पीने की आदत, और दुषित जगहों को छूना है। हालांकि, ज्यादा शुगर खाने से बच्चों की इम्यूनिी कमजोर हो सकती है, जिससे वे इंफेक्शन का शिकार हो सकती हैं। जब बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, तो उन्हें पेट में कीड़े या अन्य इंफेक्शन का जोखिम बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या पेट के कीड़े आयरन की कमी का कारण बन सकते हैं? जानें डॉक्टर से

अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से क्या होता है? - Effect Of Eating Too Much Sugar For Child in Hindi

डॉ. श्रेया दुबे बताती है कि, ज्यादा मात्रा में चीना का सेवन भले ही सीधेतौर पर बच्चों के पेट में कीड़े का कारण न बनें, लेकिन ये उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए, अगर आपके बच्चे को बहुत ज्यादा चीनी खाने की आदत है तो इससे उनकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। चीनी का ज्यादा सेवन बच्चों के पेट में दर्द, एसिडिटी और अपच की समस्या को बढ़ा सकती हैं। इसी कारण बच्चों के ज्यादा चीनी खाने पर पेरेंट्स समझते हैं कि बच्चे को पेट में कीड़े हो गए हैं, लेकिन इसका असर उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

stomach worms in kids

पेट में कीड़े होने के लक्षण - Symptoms Of Stomach Worms in Children in Hindi

पेट में कीड़े होने के बच्चों के शरीर में कई लक्षण नजर आ सकते हैं, जिनपर ध्यान देना पेरेंट्स के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए, आइए जानते हैं पेट में कीड़ें होने पर बच्चों में क्या लक्षण नजर आ सकते हैं?

  • मलद्वार के आसपास खुजली होना
  • पेट में दर्द या ऐंठन होना
  • उल्टी या मतली की समस्या
  • भूख में कमी आना
  • अचानक वजन कम होना

इसे भी पढ़ें: क्या कब्ज से पेट में कीड़े हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें पेट में कीड़े होने के कारण

पेट में कीड़े से बचाव के उपाय कैसे करें? - How To Prevent Stomach Worms in Hindi?

  • बच्चों को हमेशा खाने से पहले और टॉयलेट जाने के बाद हाथ अच्छे से धोने की सलाह दें।
  • बच्चों के नाखूनों को हमेशा ट्रिम करके रखें, क्योंकि नाखूनों में गंदगी फंस सकती है, जिससे इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है।
  • बच्चों को हमेशा साफ और उबला हुआ पानी पिलाएं और ताजा पका खाना खिलाएं।
  • बच्चों को गंदगी से दूर रखने की कोशिश करें और साफ स्थानों पर खेलने दें।

निष्कर्ष

चीनी खाने से बच्चों के पेट में कीड़े होते हैं, यह बात सिर्फ एक मिथक है, जिस पर विश्वास करने से बचना चाहिए। हालांकि, ज्यादा चीने खाने से बच्चों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। साथ ही, पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि बच्चों के पेट में कीड़े होने के लक्षणों की पहचान करें और राहत दिलाने के लिए डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

लंबे समय तक बैठने वालों को हो सकता है इंफर्टिलिटी का खतरा, डॉक्टर से जानें कनेक्शन

Disclaimer