
Mustard Oil and Egg for Hair in Hindi: क्या आप लंबे, मजबूत और घने बाल चाहते हैं? क्या आप अपने बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं? अधिकतर लोग खूबसूरत, मजबूत और काले बालों की चाहत रखते हैं। कुछ लोगों के बाल पहले से ही खूबसूरत होते हैं, तो कुछ लोग बालों पर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप नैचुरल तरीके से बालों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो सरसों के तेल और अंडे का उपयोग कर सकते हैं। सरसों के तेल और अंडे का कॉम्बिनेशन बालों को खूबसूरत, मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
आपको बता दें कि सरसों का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व सिर्फ सेहत के लिए नहीं बल्कि बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। सरसों का तेल लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है। बालों की ग्रोथ होती है और बाल चमकदार बनते हैं। इसके साथ ही अंडे का उपयोग भी बालों को खूबसूरत बनाने के लिए किया जा सकता है। अंडा बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही बालों और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होते हैं। तो चलिए, जानते हैं बालों पर सरसों का तेल और अंडा लगाने के फायदे क्या हैं (Mustard Oil and Egg Hair Mask Benefits in Hindi)? या फिर बालों पर सरसों का तेल और अंडा कैसे लगाएं? (How to Apply Mustard Oil with Egg in Hair)
बालों पर सरसों का तेल और अंडा लगाने के फायदे- Mustard Oil and Egg Hair Mask in Hindi
बालों को सफेद होने से रोके
उम्र बढ़ने पर बालों का सफेद होना बेहद सामान्य है। लेकिन कई लोगों को उम्र पहले ही बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन आप अपने बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं। बालों पर सरसों का तेल और अंडा हेयर मास्क लगाने से बालों को सपेद होने से रोकने में मदद मिल सकती है। बालों को काला बनाए रखने के लिए आप सरसों के तेल और अंडा हेयर मास्क को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- नहाने से 2 घंटे पहले शरीर पर लगाएं सरसों का तेल, मिलेंगे गजब के फायदे
डैंड्रफ से छुटकारा दिलाए
अगर आपके स्कैल्प या सिर पर डैंड्रफ है, तो भी आप सरसों के तेल और अंडा हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल में अंडा, एलोवेरा जेल और हंग कर्ड डालें। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार सरसों का तेल और अंडे को बालों पर लगाने से डैंड्रफ से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।
बालों की ग्रोथ करे
अगर आपके बाल छोटे हैं और बालों की ग्रोथ करना चाहते हैं, तो आप सरसों के तेल और अंडा हेयर मास्क को अप्लाई कर सकते हैं। बालों की जड़ों पर सरसों के तेल और अंडा पेस्ट को लगाने से बालों को लंबा किया जा सकता है। दरअसल, सरसों का तेल और अंडा स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। ऐसे में बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है।
हेयर फॉल रोके
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो आप सरसों के तेल और अंडा हेयर मास्क लगा सकते हैं। सरसों का तेल और अंडा हेयर फॉल को रोकने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, अंडे में प्रोटीन होता है। ऐसे में अंडा बालों को मजबूत बनाता है, बालों को पोषण प्रदान करता है। इससे बालों के झड़ने की समस्या दूर हो सकती है।
बालों को कंडीशन करे
अगर आपके बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी है, तो आप सरसों के तेल और अंडा हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इस हेयर मास्क में अल्फा फैटी एसिड होता है। साथ ही सरसों का तेल बालों को हाइड्रेट करता है। अगर आप सप्ताह में 2-3 बार सरसों का तेल और अंडा हेयर मास्क लगाएंगे, तो इससे बाल कंडीशन होते हैं। बालों को पोषकण मिलता है और बाल घने भी बनते हैं।
इसे भी पढ़ें- बालों पर मिक्स करके लगाएं सरसों का तेल और आंवला, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
बालों पर सरसों का तेल और अंडा कैसे लगाएं?- How to Apply Mustard Oil with Egg in Hair
आप बालों पर सरसों का तेल और अंडा हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 अंडों को फेंट लें। इसमें सरसों का तेल डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आप इस हेयर मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस हेयर मास्क को सप्ताह में 2-3 बार अप्लाई कर सकते हैं।
Balo Par Sarso Tel or Anda Lagane ke Fayde: सरसों का तेल और अंडा हेयर मास्क बालों के लिए काफी लाभकारी साबित होता है। इस हेयर मास्क को लगाने से बाल खूबसूरत बनते हैं। बालों की ग्रोथ होती है, डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version