आज के समय में माता-पिता अपनी लाइफ और जॉब में इतने व्यस्त हो गए हैं कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य या शारीरिक गतिविधियों पर सही तरह से फोकस नहीं कर पाते हैं। बढ़ती बच्चियों को स्वस्थ रखना और उन्हें लचीला बनाए रखना जरूरी होता है। प्यूबर्टी के बाद लड़कियों के शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं और हार्मोनल परिवर्तन होने लगते हैं। ऐसे में उनके शरीर को बेहतर रखने, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने, पोश्चर को ठीक रखने और शरीर के लचीलेपन को बनाए रखने के लिए आप अपनी बेटी के फिजिकल एक्टिविटी में कुछ योगासन शामिल कर सकते हैं। आइए योग एक्सपर्ट स्मृति से जानते हैं कि बढ़ती बेटियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आप उन्हें कौन-से योग करवा सकते हैं?
लड़कियों के लिए बेस्ट योगासन क्या है?
1. मालासन
लड़कियों के लिए मालासन एक फायदेमंद मुद्रा है, जिसे करने से कब्ज की समस्या दूर होती है, पीरियड साइकिल को कंट्रोल करती हैं और शरीर की जकड़न का दूर करनी है।
इसे भी पढ़ें: रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाने के लिए रोज करें ये 3 योग, दर्द से भी मिलेगा आराम
2. भूनमनासन
यह एक ग्राउंडिंग मुद्रा है, जो पाचन और हार्मोनल संतुलन जैसे शारीरिक कार्यों को बढ़ाते हुए मन को शांत करने का काम कर सकता है। इस आसन को करने से संतुलन और जागरूकता का निर्माण होता है, एनर्जी बढ़ती है और शरीर को आराम मिलता है, पाचन में सुधार होता है, और प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है
3. तितली आसन
यह एक आसन मुद्रा है, जो आपकी बेटी के शरीर के लचीलेपन और ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देते हुए उनकी योग में रुचि बढ़ाने में मदद करते हैं। इस आसान को करने से लड़कियों को रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, लचीलेपन में सुधार करते है, और प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते है।
4. ताड़ासन
ताड़ासन आपकी बेटी की शारीरिक पोश्चर में सुधार करने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है, जो उनके शारीरिक और भावनात्मक विकास के लिए जरूरी है। इसके साथ ही इस आसन को करने से उनकी हाइट बढ़ती है, एकाग्रता में सुधार होता है और स्टेज पर परफोमेंश करने का डर कम होता है।
इसे भी पढ़ें: Agnisar Yoga: पेट का मोटापा कम करने के लिए करें अग्निसार क्रिया, एक्सपर्ट से जानें पूरी प्रक्रिया
5. वृक्षासन
यह आसन आपकी बेटी के कॉन्सेंट्रेशन को बढ़ाने में मदद करता है, जो उसकी पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसके साथ ही यह मुग्रा शरीर को मजबूत करने और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करता है।
View this post on Instagram
अपनी बेटियों को योग का महत्व बताते हुए और उनके शरीर के बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के लिए इन योगासनों को उनके शारीरिक गतिविधियों में शामिल करें।
Image Credit: Freepik