फल और सब्जियां गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होती है। ये बच्चे के विकास और वृद्धि के लिए काफी जरूरी होती है। साथ ही ये मां के शरीर को भी जरूरी विटामिन, खनिज और फाइबर की उपलब्धता कराते हैं। गर्मियों के दौरान खरबूजा का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए एक सूपरफूड की तरह काम करता है। दरअसल इसमें कैलोरी की बेहद सीमित मात्रा होती है और यह आपके लिए एक हेल्दी स्नैक्स की तरह काम कर सकता है। हालांकि आपको इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि आप बाहरी छिलके को अच्छे से साफ करके खाएं ताकि बैक्टीरिया और किसी प्रकार की गंदगी आपके खाने में न रहे। आइए गर्भावस्था के दौरान इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
प्रग्नेंसी के दौरान खरबूजा खाने के फायदे
1. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं
प्रेग्नेंसी मे खरबूज खाना बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल इसमें कैरोटीनॉयड होते हैं, जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं और शरीर में फ्री रेडिकल्स के निर्माण को रोकते हैं। यह नई कोशिकाओं के निर्माण में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही माँ और बच्चे के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकता है।
2. बेहतर डाइजेशन के लिए फायदेमंद
महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान डाइजेशन की समस्या आम होती है। खासकर यह दूसरी और तीसरी तिमाही आपको और अधिक परेशान कर सकता है। पाचन तंत्र की समस्या के कारण आपको अपच, पेट दर्द और हार्टबर्न की दिक्कत आ सकती है। ऐसे में खरबूज आपके पाचन तंत्र को सही करने के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। दरअसल खरबूज में विटामिन सी और पानी की उचित मात्रा पायी जाती है, जिससे भोजन का पाचन उचित ढंग से होता है।
Image Credit- Freepik
3. एनीमिया की समस्या से छुटकारा
गर्भावस्था के दौरान एनीमिया मां और बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। वहीं खरबूजे के सेवन से एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में आयरन और विटामिन सी होता है। विटामिन सी आपके डाइजेशन को अच्छा करता है और आयरन के अवशोषण में मदद करता है।
4. पैर की ऐंठन और दर्द से निजात
कई गर्भवती महिलाओं को पैरों में ऐंठन और दर्द का अनुभव होता है। यह समस्या रात में अधिक महसूस हो सकती है। पैरों में ऐंठन का सबसे सामान्य कारण शरीर में पोटैशियम की कमी हो सकती है। यह आपके शरीर को आवश्यक खनिज उपलब्ध करवाता है, जिससे पैरों के दर्द से काफी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? डायटीशियन से जानें सुबह के पहले आहार की पूरी जानकारी
5. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
गर्भावस्था के दौरान, कई महिलाओं को हाइ ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ये समस्या कई लोगों में काफी गंभीर हो सकती है लेकिन खरबूज में पाए जाने वाले आवश्यक खनिज तत्वों की मदद से आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं और एक स्वस्थ आहार को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit- Freepik
इन तरीकों से खरबूज का करें सेवन
1. खरबूज का सेवन आप सुबह के समय फल के रूप में भी कर सकते हैं लेकिन आपको इस दौरान इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप हमेशा खरबूज को धोकर खाएं। इसे काटने से पहले अच्छे से साफ जरूर करें।
2. आप खरबूज का सेवन स्मूदी के रूप में भी कर सकते हैं। इससे भी कई लाभ हो सकते हैं।
3. इसके अलावा फ्रूट सलाद में भी आप खरबूज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सावधानियां
आपको एक बात का ध्यान हमेशा रखना चाहिए कि अगर किसी भी चीज के सेवन से आपको परेशानी हो, तो आपको तुरंत उस चीज का सेवन बंद कर देना चाहिए क्योंकि इससे आपको और बच्चे को नुकसान हो सकता है। साथ ही किसी खास स्वास्थ्य स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी चीज का सेवन न करें।
Main Image Credit- Freepik