पूरे दिन दिमाग शांत रखने के लिए रोज सुबह करें ये 4 मुद्राएं, मूड भी रहेगा अच्छा

कभी वर्कलोड तो कभी घरेलू रिश्तों के चलते अक्सर मन अशांत रहता है। इनसे निपटने के लिए आप रोजाना मुद्राओं का अभ्यास कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पूरे दिन दिमाग शांत रखने के लिए रोज सुबह करें ये 4 मुद्राएं, मूड भी रहेगा अच्छा


Mudras To Keep Mind Calm In Hindi: दिमाग का शांत रहना बहुत जरूरी है। अगर दिमाग शांत न हो, तो गुस्सा जल्दी आ सकता है, मन खराब रह सकता है और बेवजह दूसरों से खिटपिट हो सकती है। इस तरह की स्थितियां अक्सर रिश्तों पर नकारात्मक असर डालती है। अगर आप ऐसी परेशानी से बचना चाहते हैं, तो रोज कुछ खास किस्म की मुद्राएं कर सकते हैं। जिस तरह रोजाना योग की मदद से हमारा मन शांत रहता है, हम एनर्जेटिक फील करते हैं और हेल्थ से जुड़ी कई तरह की बीमारियों को दूर भगा सकते हैं। ठीक इसी तरह, मुद्राएं भी हमारे जीवन को संयमित करने में और मन को शांत रखने में मददगार साबित होती हैं।

Mudras To Keep Mind Calm

ज्ञान मुद्रा

सबसे आम मुद्राओं में से एक है, ज्ञान मुद्रा। इस मुद्रा को करने के लिए आपको अंगूठ और अपनी तर्जनी उंगली यानी इंडेक्स फिंगर के टिप को आपस में मिलाना होता है और बाकी तीनों उंगलियां जमीन की ओर होती हैं। इस मुद्रा को हाथ से बनाने के बाद घुटनों पर रखते हुए आंखां को बंद करना होता है। सांस की गति मद्धिम रहती है। यह मुद्रा बहुत ही लाभकारी है। विशेषज्ञों की मानें, तो ज्ञान मुद्रा कंसंट्रेशन पॉवर बढ़ाती है और व्यक्ति को ज्ञान से जोड़ने का काम करती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर और मन को डिटॉक्स करने के लिए करें ये मुद्रा, मिलेगी शांति और रहेंगे स्वस्थ

क्षेपण मुद्रा

क्षेपण मुद्रा भी बहुत ही उपयोगी मुद्राओं में से एक है। अगर किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है या फिर अक्सर मन अशांत रहता है, तो क्षेपण मुद्रा का अभ्यास करना चाहिए। क्षेपण मुद्रा करने से शरीर की सारी नेगेटिविटी बाहर निकल जाती है, फ्रेस्ट्रेशन कम होने लगता है और मन के कष्टों में भी कमी का अहसास होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेन को एक्टिव और हेल्दी रखने के लिए करें ये 4 योगासन, तनाव से भी मिलेगी राहत

हाकिनी मुद्रा

हाकिनी मुद्रा का भी हमारे दिमाग पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। यह मुख्य रूप से आपके माथे के बीचो-बीच के हिस्से को प्रभावित करता है। इस मुद्रा को दिमाग की कार्यप्रणाली से जोड़कर देखा जाता है। हाकिनी करने के लिए हम अपने दोनों हाथों की सभी उंगलियों को एक-दूसरे से छुआते हैं और शांत मन होकर बैठ जाते हैं। यह डिप्रेशन और नर्वसनेस जैसी समस्याओं को कम करने तथा कंसंट्रेशन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभात है।

प्राण मुद्रा

जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि प्राण मुद्रा शरीर में शक्ति ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित करने वाली सबसे अच्छी मुद्राओं में से एक है। इस मुद्रा की मदद से मन शांत रहता है और आंतरिक खुशी मिलती है। जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या बनी रहती है, वे लोग इस आसन को नियमित रूप से अभ्यास कर सकते हैं। इस मुद्रा को करने के लिए आपको अपनी छोटी उंगली और रिंक फिंगर को अंगूठे के टिप से टच करवाना होता है और बाकी दोनों उंगलियों को सीधे रखना होता है।

image credit: freepik

Read Next

एक्सरसाइज और योग से हड्डियों को मजबूत करने के तरीके, जानें योगा एक्सपर्ट से

Disclaimer