मेनोपॉज के ऐसे लक्षण जिन्हें जानकर हो जाएंगी हैरान, जानें स्वस्थ रहने के ये 4 तरीके

मेनोपॉज महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करता है, ऐसे में ये 4 तरीके आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के ऐसे लक्षण जिन्हें जानकर हो जाएंगी हैरान, जानें स्वस्थ रहने के ये 4 तरीके


मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) प्राकृतिक रूप से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है और इस दौरान एक महिला के साथ क्या होता है यह शायद ही उसकी सामान्य स्थिति से स्वाभाविक लगता हो। मेनोपॉज की स्थिति में कम से कम 12 महीने तक महिला को मासिक धर्म की स्थिति नहीं होती। लेकिन आप इसको ऐसे नहीं देख सकते है कि एक दिन मासिक धर्म हुआ और दूसरा दिन नहीं। इन दोनों की बीच की स्थिति को पेरीमेनोपॉज कहते हैं, जिसमें महिलाओं को असहजता, अनियमित मासिक धर्म, छोटे या लंबे चक्र जैसी समस्याएं होती हैं।

menopause

हार्मोन पूर्ण रूप से अव्यवस्थित हो सकते हैं। मेनोपॉज के शारीरिक और भावनात्नक लक्षण किसी भी महिला की नींद खराब कर सकते हैं, उनमें ऊर्जा का अभाव और दुख की भावना का कारण बन सकते हैं। इन लक्षणों के कारण कई महिलाओं को दवाओं, सप्लीमेंट और डाइटरी बदलावों के रूप में उपचार की जरूरत पड़ती है। हम आपको मेनोपॉज के कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं लेकिन घबराइए नहीं हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे तरीके भी बताएंगे, जो आपको स्वस्थ रखने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

मेनोपॉज  के ऐसे लक्षण, जिन्हें जानकर हैरत में रह जाएंगे

  • स्तनों में ढीलापन। 
  • इनसोमनिया।
  • रूखी त्वचा।
  • जीभ, होंठ और गाल पर धब्बे।
  • बालों का पतला होना।
  • याददाश्त में कमी। 
  • मुंह में सूखापन और दंत समस्याएं। 
  • कमजोर और रूखे नाखून।
  • चक्कर आना।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं को चाहिए लंबी उम्र तो पूरे उत्साह के साथ करें ये 1 काम, शोधकर्ताओं ने बताई वजह

menopause

मेनोपॉज की स्थिति में कैसे रहे स्वस्थ

स्वस्थ और संतुलित डाइट लें

इस स्थिति में आप अपने वजन में बदलाव देख सकती हैं, लेकिन आपमें ऐसी भावना का संचार नहीं होगा कि आपको अपना वजन सही बनाए रखने के लिए भूखा रखने की आवश्यकता है। साफ और स्वस्थ भोजन करें, जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहे। उन खाद्य पदार्थों को चुनें, जिन्हें आप आराम से खा सकते हैं। अगर आपको लग रहा हो कि आपके प्रयास के बावजूद वजन बढ़ रहा है तो पेशेवर की मदद लें। 

दिल को दुरुस्त रखने वाली डाइट लें

पेरीमेनोपॉज और मेनोपॉज की स्थिति ह्रदय रोगों का खतरा बढ़ा सकती है। इसलिए सैच्यूरेटेड फैट, ट्रांस फैट, अत्याधिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को सीमित करें। इन सभी को आप नट्स, फिश और खाना पकाने के लिए नट/सीड ऑयल का चुनाव भी कर सकते हैं। मीठे की भूख को शांत करने के लिए डार्क चॉकलेट एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः सिजेरियन डिलिवरी के निशान को हटाने के लिए करें ये 5 आसान काम, तेजी से हटेगा दाग

शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी का स्तर पूरा करें

हड्डियों को स्वस्थ बनाएं रखना बहुत जरूरी है क्योंकि मेनोपॉज के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। पनीर, दही और चीज जैसे कैल्शियम के अच्छे स्त्रोत को अपनाएं। विटामिन डी सप्लीमेंट और ओमेगा 3 सप्लीमेंट से भी न कतराएं।

शारीरिक गतिविधियां भी बहुत जरूरी

सही वजन बनाएं रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने, ऊर्जा के स्तर को ऊंचा रखने, ह्रदय रोगों के जोखिम को कम करने  और उम्र संबंधित समस्याओं को दूर रखने के लिए शारीरिक गतिविधियां बहुत जरूरी हैं। इसलिए रोजाना कम से कम 15 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज न करें। ये आपको थकाने का काम करेगी। कार्डियो और वेट ट्रेनिंग का संयोजन आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

पेरीमेनोपॉज एक ऐसी स्थिति है, जो कि महिलाओं के लिए खासी मुश्किल रहती है। इस स्थिति में महिला को अपने परिवार और करीबियों की जरूरत होती है। उनके शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिन्हें वह समझती हैं और हैंडल कर सकती हैं।

Read More Articles On Women Health In Hindi

Read Next

महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती है वेटलिफ्टिंग, हॉर्मोन्स को भी संतुलित करने में मिलती है मदद

Disclaimer