यह कहना गलत नहीं कि अच्छा स्वास्थ्य लंबे जीवन की कुंजी है लेकिन अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है अच्छी आदतें। एक नए अध्ययन में इस बात की पुष्टि हुई है कि स्वस्थ आदतों का प्रभाव मनुष्यों के जीवनकाल को बढ़ा सकता है, विशेषकर महिलाओं में। यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह सामने आया है कि वे महिलाएं, जो उत्साह के साथ एक्सरसाइज करती हैं उनमें कैंसर, ह्रदय संबंधी रोगों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मरने का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।
अध्ययन के मुताबिक, एक्सरसाइज अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवनकाल के लिए बहुत जरूरी है लेकिन महिलाओं के बीच यह तथ्य कितना चलन में है, इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं है। चूंकि महिलाएं अक्सर पुरुषों को एक्सरसाइज के मामले में पीछे छोड़ देती हैं इसलिए इस जानकारी पर और अध्ययन किए जाने की जरूरत है। शोधकर्ताओं ने महिलाओं में एक्सरसाइज की क्षमता और ह्रदय गतिविधियों के बीच संबंध की जांच की मांग की है, विशेषकर तब, जब महिलाएं एक्सरसाइज करती हैं।
शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस अध्ययन में 4714 महिलाओं को शामिल किया गया, जो ट्रेडमिल एक्सरसाइज करती थीं। इन महिलाओं में ह्रदय रोगों की पहचान के लिए इकोकार्डियोग्राफी (Echocardiography) का प्रयोग किया गया। इन महिलाओं को ट्रेडमिल पर चलने या दौड़ने और धीरे-धीरे अपनी रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा गया। इन महिलाओं को तब तक भागने या चलने के लिए कहा गया तब तक यह पूरी तरह से थक न जाएं।
इसे भी पढ़ेंः सिजेरियन डिलिवरी के निशान को हटाने के लिए करें ये 5 आसान काम, तेजी से हटेगा दाग
अध्ययन के मुताबिक, जांच के दौरान महिलाओं के ह्रदय छवियां पैदा हुई और उनके फिटनेस लेवल को अधिकतम वर्कलोड के रूप में परिभाषित किया गया। यह जांच बिना रुके तेजी से चार सीढ़ियों पर चलने या चढ़ने के समान थी। अध्ययन से जो परिणाम सामने आए वे इस प्रकार थे।
- जब साढ़े चार साल तक महिलाओं पर नजर रखी गई तो पाया गया कि ह्रदय रोगों, कैंसर और अन्य कारणों से कई मौते हुईं।
- मेटाबॉलिक रेट इन तरह की स्वास्थ्य स्थितियों से मौत के कम जोखिम से जुड़ा हुआ था।
- ह्रदय रोगों के कारण होने वाली सालाना मौतें उन महिलाओं में चार गुणा अधिक थीं, जिनके एक्सरसाइज की क्षमता बहुत ज्यादा खराब थीं।
इसे भी पढ़ेंः बच्चे को ब्रेस्टफीड कराने से पहले और बाद में महिलाएं इन 6 बातों का रखें हमेशा ख्याल
अच्छी एक्सरसाइज क्षमता ह्रदय रोगों, कैंसर और अन्य कारणों से होने वाली मौत के कम जोखिम से जुड़ी हुई है। अध्ययन में शामिल ज्यादातर महिलाएं 50 से 75 साल या फिर इससे अधिक उम्र की थीं। अध्ययन में शामिल महिलाओं की औसत उम्र 64 वर्ष थी। अध्ययन के मुख्य लेखक और स्पेन के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ए कोरोउना में डॉक्टर जीसस पीटीरियो का कहना है कि 60 की उम्र से ज्यादा महिलाओं और 60 से कम उम्र की महिलाओं के लिए निष्कर्ष एक समान पाए गए। इसके साथ ही अध्ययन के परिणाम 50 साल की उम्र से कम की महिलाओं में कम पाए गए।
शोधकर्ताओं ने जांच के दौरान ह्रदय के बाएं वेंट्रिक्ल की गतिविधियों को जांचा और पाया कि एक्सरसाइज के दौरान खराब ह्रदय गतिविधियां ह्रदय रोगों से मरने के अधिक जोखिम से जुड़ी हुई हैं। लेकिन एक्सरसाइज के दौरान ह्रदय गतिविधियों को कैंसर या अन्य कारणों से मरने की संभावना से नहीं जोड़ा गया है।
सोर्सः (इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स/ हेल्थ सेक्शन)
Read More Articles On Women Health In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version