Doctor Verified

फेफड़ों से बलगम निकालने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, श्वसन-तंत्र बनेगा मजबूत

प्रदूषण, धूल-मिट्टी और कीटाणुओं की वजह से फेफड़ों से संबंधित रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। कई बार फेफड़ों में बलगम जमा हो जाता है। इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में फेफड़ों से बलगम को निकालना बहुत जरूरी होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
फेफड़ों से बलगम निकालने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, श्वसन-तंत्र बनेगा मजबूत


How Can I Clear my Lungs of Mucus: फेफड़े श्वसन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये सांस लेने में मदद करते हैं। दरअसल, फेफड़े हवा से ऑक्सीजन लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालते हैं। इसलिए सांस की प्रक्रिया को बेहतर बनाए रखने के लिए फेफड़ों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, प्रदूषण, धूल-मिट्टी और कीटाणुओं की वजह से फेफड़ों से संबंधित रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। कई बार फेफड़ों में बलगम जमा हो जाता है। इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में फेफड़ों से बलगम को निकालना बहुत जरूरी होता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि फेफड़ों में जमा बलगम कैसे साफ करें? या छाती में जमा बलगम बाहर कैसे निकालें?

फेफड़ों से बलगम निकालने के आयुर्वेदिक उपाय -Ayurvedic Remedies to Remove Mucus from Lungs in Hindi

1. त्रिफला चूर्ण खाएं

आयुर्वेद में त्रिफला का उपयोग कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। यह एक प्रमुख आयुर्वेदिक दवा है, जो 3 जड़ी-बूटियों से मिलकर बनी होती है। त्रिफला शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। अगर आपको खांसी रहती है या फेफड़ों में बलगम जमा है, तो इसे निकालने के लिए आप त्रिफला का सेवन कर सकते हैं। त्रिफला श्वसन मार्ग से बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके लिए आप गर्म पानी लें। इसमें त्रिफला चूर्ण डालें और पी लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

2. गिलोय का काढ़ा पिएं

इम्यूनिटी बढ़ानी हो या सर्दी-जुकाम और बुखार ठीक करना हो, इनके लिए गिलोय एक बेहद असरदार जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में गिलोय का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। गिलोय पाचन-तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। गिलोय का काढ़ा पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही, फेफड़ों में जमा बलगम भी आसानी से निकल जाता है। इसके लिए आप गिलोय के टुकड़ें को पानी में उबालें। फिर इस पानी को छान लें और इसमें शहद मिलाएं। इस काढ़े को रोज पीने से फेफड़ों की सफाई अच्छी से होगी। आप चाहें तो गिलोय के चूर्ण यानी पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- फेफड़ों में जम गया है बलगम? जानें इससे छुटकारा पाने के टिप्स

3. स्टीम लें

स्टीम लेने से भी फेफड़ों में जमा बलगम आसानी से निकल सकता है। इसके लिए आप एक पतीले में गर्म पानी लें। इसमें पानी में तुलसी के पत्ते, अजवाइन आदि डाल दें। अब तैलिए से अपने सिर को ढकें और सिर को नीचे करके स्टीम लें। स्टीम करते हुए गहरी सांस लें। इससे बलगम को ढीला करने और श्वसन नलिका को खोलने में मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें- बलगम और खांसी से राहत पाने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, आयुर्वेदाचार्य से जानें तरीका

kadha-for-lungs-mucus-inside

4. तुलसी का सेवन करें

आयुर्वेद में तुलसी का उपयोग भी कई समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है। फेफड़ों में जमा बलगम निकालने के लिए आप तुलसी का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा, फेफड़ों के लिए तुलसी हर्बल टी भी फायदेमंद होती है। तुलसी में एंटी-माइक्रोबियल समेत कई गुण पाए जाते हैं, जो श्वसन प्रणाली के लिए फायदेमंद होते हैं। तुलसी का काढ़ा पीने से फेफड़े मजबूत बनते हैं और बलगम आसानी से बाहर निकल जाता है।

5. तारामीर के पत्तों का काढ़ा पिएं

तारामीर के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें बलगम को बाहर निकालने वाले गुण पाए जाते हैं। तारामीर के बीजों का सेवन करने से फेफड़ों से बलगम को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे श्वसन-तंत्र भी मजबूत बनता है। इसके लिए आप तारामीर के पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

Read Next

क्या सभी हर्बल प्रोडक्ट्स आयुर्वेदिक होते हैं? जानिए क्या है सच

Disclaimer