Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

मेनोपॉज होने पर नजर आ सकते हैं ये 4 अजीब लक्षण, जानें इनके बारे में

Unusual Menopause Symptoms: मेनोपॉज के दौरान सामान्य लक्षणों की बात हर कोई करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेनोपॉज के दौरान हेयर फॉल बढ़ सकता है या नाखून कमजोर हो सकता है। इस लेख में जानें, मेनोपॉज के कुछ ऐसे ही अजीब लक्षणों के बारे में।

What Are Some Unusual Signs Of Menopause: मेनोपॉज का मतलब है कि अब महिला के पीरियड्स पूरी तरह बंद हो चुके हैं यानी अब उनका रिप्रोडक्टिव ऑर्गन काम नहीं करता है। मेनोपॉज के बाद महिलाएं कंसीव नहीं कर सकती हैं। वैसे तो यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे कोई रोक नहीं सकता है। बहरहाल, मेनोपॉज होने के दौरान महिलाओं को कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। आमतौर पर आपने यही सुना होगा कि मेनोपॉज होने पर हॉट फ्लैशेज, हार्मोनल बदलाव, हड्डियों का कमजोर होना, इम्यूनिटी वीक होने जैसे लक्षण नजर आते हैं। यह गलत भी नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेनोपॉज के दौरान आपको कुछ अजीब लक्षण भी नजर आ सकते हैं। ये लक्षण न सिर्फ अलग हैं, बल्कि आपने कभी इन्हें नोटिस भी नहीं किया होगा। आज हम इसी बारे में आपसे चर्चा करेंगे। इस बारे में हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

मेनोपॉज में नजर आने वाले अजीब लक्षण- Uncommon Signs Of Menopause

weird signs of menopause 01 (9)

शरीर की गंध बदलना

डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, "मेनोपॉज होने पर महिलाओं के शरीर से गंध बदल जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। इस वजह से उनके शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं, जो उनके शरीर से आ रहे पसीने की गंध को बदल देते हैं। यह गंधी तीव्र हो सकती है या पहले की तुलना में बिल्कुल अलग हो सकती है।"

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज से पहले शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, महिलाएं न करें नजरअंदाज

बालों का कमजोर होना

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में हेयर फॉल बढ़ जाता है। विशेषज्ञ इसके पीछे भी इसी कारण को जिम्मेदार ठहराते हैं। इसकी पुष्टि एनसीबीआई (NCBI) ने भी की है। असल में मेनोपॉज में हार्मोनल अंसतुलन के कारण बाल कमजोर, बेजान, ड्राई हो जाता हैं, जिससे हेयर फॉल बढ़ने लगता है। यही नहीं, कई महिलाओं में मेनोपॉज के कारण चेहरे पर अनचाहा बाल उग आता है। वास्तव में मेनोपॉज के कारण स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है। इसका असर स्कैल्प पर भी दिखता है। इस वजह से बालों में ड्राइनेस हो जाती है, जो कि बालों के झड़ने का कारण बनती है।

नाखूनों का कमजोर होना

चूंकि, मेनोपॉज की वजह से एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। इसका नेगेटिव असर बालों की ग्रोथ पर ही नहीं, बल्कि नाखूनों की हेल्थ पर भी पड़ता है। वासतव में एस्ट्रोजन के स्तर में कमी के कारण कोलेजन और केराटिन प्रोडक्शन भी कम हो जाता है। नतीजतन, नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं और नाखूनों की ग्रोथ भी बाधित होने लगती है। हालांकि, नाखूनों के कमजोर होने के पीछे अन्य कारण भी जिम्मेदार हैं, जैसे बॉडी डिहाइड्रेट होना, पोषक तत्वों की कमी, ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से न होना आदि।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के लक्षण अचानक शुरू होते हैं या धीरे-धीरे आते हैं? डॉक्टर से जानें

बर्निंग माउथ सिंड्रोम

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मेनोपॉज की वजह से बर्निंग माउथ सिंड्रोम की दिक्कत भी हो सकती है। बर्निंग माउथ सिंड्रोम का मतलब होता है कि मुंह में तीव्र जलन, सुन्नपन और झुनझुनाहट महसूस होना। ऐसा खासकर, जीभ में अधिक होता है। बहरहाल, एनसीबीआई की एक रिपोर्ट से भी यह साबित होता है कि मेनोपॉज के कारण एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे ओरल लाइनिंग और नर्व फंक्शन प्रभावित हो जाते हैं। इसके अलावा, एस्ट्रोजन के स्तर में कमी के कारण मुंह में ड्राइनेस होना, तनाव और पोषक तत्वों की कमी के कारण बर्निंग माउथ सिंड्रोम की दिक्क्त हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज की शुरुआत कब होती है? उम्र के हिसाब से जानें इसके लक्षण

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि मेनोपॉज के दौरान कुछ ऐसे लक्षण भी नजर आते हैं, जो बिल्कुल अलग और अजीब होते हैं। आमतौर पर महिलाएं उक्त लक्षणों को मेनोपॉज से कनेक्ट करके भी नहीं देखती हैं, जबकि ऐसा नहीं है। इसलिए, अगरा मेनोपॉज के दौरान शरीर में कुछ भी अलग और अजीब होता नजर आए, तो उसे हल्के में न लें। स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • मेनोपॉज का सबसे बड़ा लक्षण क्या है?

    मेनोपॉज होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, लेकिन हॉट फ्लैशेज और रात को पसीना आना, इसके सामान्य लक्षणों में से एक हैं।
  • मेनोपॉज का पता कैसे लगाएं?

    मेनोपॉज होने पर पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं। इस प्रक्रिया की शुरुआत होने पर महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जैसे पीरियड्स अनियमित होना, स्पॉटिंग होना, हॉट फ्लैशेज, नाइट स्वेट, हड्डियों का कमजोर और इम्यूनिटी पर भी बुरा असर पड़ना।
  • क्या मेनोपॉज में पीरियड्स तुरंत बंद हो जाते हैं?

    मेनोपॉज होने पर पीरियड्स तुरंत बंद नहीं होते हैं। यह एक लंबी प्रक्रिया होती है। इस दौरान सबसे पहले पीरियड्स अनियमित होते हैं। कभी ब्लीडिंग हैवी होती है, तो कभी लाइट ब्लीडिंग होती है। यहां तक कि कभी-कभी पीरियड साइकिल भी बदल जाता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस भी काफी ज्यादा देखने को मिलता है।

Read Next

क्या लेट 30s में मेनोपॉज होना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें क्या है सच

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 23, 2025 17:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 23, 2025 17:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 23, 2025 17:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 23, 2025 17:25 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content