Fri Sep 11, 2026 | 07:36 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

प्रेग्नेंसी में किडनी से जुड़ी प्रॉब्लम होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Signs Of Kidney Problems In Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी में किडनी से जुड़ी प्रॉब्लम होने पर कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे पेट में दर्द, यूरिन कलर में बदलाव आदि। जानें, अन्य लक्षणों के बारे में।

Kidney Problems During Pregnancy Symptoms: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें उल्टी, सिरदर्द, कमर दर्द, कब्ज आदि बहुत सामान्य हैं। ये सभी समस्याएं गंभीर नहीं होती हैं। जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी के दिन बढ़ते जाते हैं, वैसे-वैसे ये परेशानियां अपने आप कम होती रहती हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं को यह समस्याएं प्रेग्नेंसी की पूरी जर्नी में बनी रहती है। बहरहाल, कई महिलाएं प्रेग्नेंसी में नजर आ रहे लक्षणों को गंभीरता से नहीं लेती हैं। इसलिए, इन्हें इग्नोर कर देती हैं। क्या आप जानते हैं कि कई बार ये लक्षण किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताने वाले है कि अगर प्रेग्नेंसी के दौरान किडनी से जुड़ी प्रॉब्लम हो जाए, तो किस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने  Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

प्रेग्नेंसी में किडनी प्रॉब्लम के लक्षण- Symptoms Of Kidney Issues During Pregnancy

signs of kidney problems in pregnancy 01 (10)

1. हाथ-पैरों में स्वेलिंग

प्रेग्नेंसी में हाथ-पैरों में सूजन होना बहुत सामान्य होता है। कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी की आखिरी तिमाही में हाथ, पैर और चेहरे में सूजन आ जाती है। डिलीवरी के बाद ये समस्याएं अपने आप ठीक हो जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में हाथ-पैरों में सूजन किडनी प्रॉब्लम की ओर भी संकेत करता है। जब किडनी प्रॉब्लम हो, तो आंखों के नीचे भी सूजन महसूस हो सकती है। इसलिए, अगर आपको लंबे समय तक इस तरह की सूजन बनी रहे, तो बेहतर है कि डॉक्टर की सलाह पर किडनी की जांच करवाएं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में किडनी इंफेक्शन हो जाए तो अपनाएं ये 4 टिप्स, जल्द मिलेगा आराम

2. हाई ब्लड प्रेशर

can stress cause high bp in pregnancy 1 (9)

प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है। हालांकि, यह कभी-कभी किडनी से जुड़ी बीमारियों की ओर भी संकेत करता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की मानें, तो हाई ब्लड प्रेशर होने की वजह से किडनी पर अतिरिक्त दबाव बन सकता है। इससे ब्लड वेसल्स संकुचित हो जाती हैं, जिससे ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है।

3. पेशाब में बदलाव

प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को बार-बार पेशाब आता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्रेग्नेंसी में गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है, जिस वजह से शरीर के सभी ऑर्गन पर दबाव बनने लगता है। ऐसे में पेशाब का दबाव 'यूरिनरी ब्लैडर' (Urinary Bladder) पर पड़ता है, जो महिलाओं में बार-बार पेशाब का कारण बनता है। मगर क्या आप जानते हैं कि अगर बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन होना और पेशाब के रंग में बदलाव और होना भी किडनी संबंधित समस्याओं के बारे में बताता है। कई मामलों में प्रेग्नेंसी में किडनी की समस्या का सबसे बड़ा संकेत पेशाब में झाग आना (Foamy urine) होता है, जो प्रोटीन के रिसाव को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: किडनी इंफेक्शन होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

4. तीव्र दर्द होना

प्रेग्नेंसी में उठने-बैठने में दर्द होना सामान्य होता है। अगर आपके पीठ में तीव्र दर्द हो, चलने-फिरने में तकलीफ हो, इस दर्द का असर पेट पर भी नजर आने लगे, तो समझ जाएं कि ऐसा किडनी से परेशानी की वजह से हो रहा है। आमतौर पर इस तरह का दर्द किडनी स्टोन की कंडीशन में होता है। वैसे भी प्रेग्नेंसी में पेट में दर्द होना सही नहीं है। इसलिए, ऐसी परिस्थितियां आएं तो डॉक्टर से संपर्क करें।

5. बुखार

प्रेग्नेंसी के दौरान थकान, कमजोरी होना नॉर्मल होता है। ऐसा अच्छी और गहरी नींद न लेने के कारण हो सकता है। वैसे भी इन दिनों हार्मोनल बदलाव होते हैं, लेकिन अगर आपको थकान, कमजोरी के साथ-साथ बुखार भी आ रहा है, तो यह सही नहीं है। यह किडनी इंफेक्शन की ओर इशारा करता है। इसलिए, बुखार के साथ ऊपर बताए गए लक्षण नजर आएं, तो अपना ट्रीटमेंट करवाने में देरी न करें।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में प्रसव के बाद बढ़ जाता है किडनी के संक्रमण का खतरा, ये हैं 9 लक्षण

निष्कर्ष

किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी गंभीर होती है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर आपको ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण अपने शरीर में नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना ट्रीटमेंट करवाएं। प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह की परेशानी गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में बाधा डाल सकती है। यहां तक कि आपका खराब स्वास्थ्य शिशु को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए, प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या प्रेग्नेंसी के दौरान किडनी में दर्द होता है?

    प्रेग्नेंसी के दौरान किडनी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसके मुख्य लक्षण की बात करें, तो इसमें पेशाब के रंग में बदलाव होना शामिल है।
  • कौन सा लक्षण गर्भावस्था के दौरान खतरनाक संकेत है?

    गर्भावस्था के दौरान पेट में दर्द या ऐंठन होना सही नहीं है। यह गंभीर मेडिकल कंडीशन की ओर इशारा करता है। वैसे पेट में दर्द कब्ज या डायरिया की वजह से भी हो सकता है।
  • प्रेग्नेंसी में किडनी में दर्द कहां महसूस होता है?

    प्रेग्नेंसी में किडनी से जुड़ा दर्द हो, तो पीठ या बगल में महसूस होता है। कभी-कभी यह दर्द पेल्विक एरिया या जांघों तक पहुंच सकता है। यह मुख्य रूप से किडनी स्टोन का संकेत होता है।

Read Next

क्या 7वें महीने में डिलीवरी सेफ होती है? डॉक्टर से जानें इसके जोखिम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 31, 2025 12:37 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 31, 2025 12:37 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 31, 2025 12:37 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content