Home Remedies For Kidney Infection In Hindi: किडनी शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। किडनी शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को पेशाब के जरिए बाहर करने का काम करती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार संक्रमित भोजन या दूषित पानी पीने की वजह से किडनी में इंफेक्शन हो जाता है। किडनी इंफेक्शन होने पर बैक्टीरिया किडनी में घुस जाता है और फिट मूत्र पथ व ब्लैडर तक फैल जाता है। किडनी इंफेक्शन की समस्या में सही समय पर इलाह न लेने की वजह यह दूसरी किडनी में भी फैल सकता है। इसकी वजह से किडनी फेलियर का खतरा भी रहता है। ऐसे स्थिति से बचने के लिए आपको किडनी इंफेक्शन होने पर डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी किडनी इंफेक्शन को ठीक किया जा सकता है। तो चलिए, जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से -
किडनी इंफेक्शन को ठीक करने के घरेलू उपाय - Home Remedies To Treat Kidney Infection
सेब का सिरका
किडनी इंफेक्शन की समस्या में सेब का सिरका एक प्रभावी घरेलू उपचार के तौर पर काम कर सकता है। सेब के सिरके में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो किडनी इंफेक्शन को ठीक करने में काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी सकते हैं। इससे शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकल जाएंगे और इंफेक्शन से राहत मिलेगी।
टॉप स्टोरीज़
लहसुन
किडनी इंफेक्शन की समस्या में लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। लहसुन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लहसुन का सेवन करने से किडनी के फंक्शन में सुधार करने में भी मदद मिलती है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो किडनी को स्वस्थ रखते हैं। किडनी इंफेक्शन से राहत पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की 2 या 3 कली खाएं।
पानी पिएं
किडनी इंफेक्शन को ठीक करने का सबसे आसान तारीका है- पानी पीना। भरपूर मात्रा में पानी पीने से आपको पेशाब ज्यादा आएगा, जिससे बैक्टीरिया को मूत्र के जरिए बाहर निकालने में मदद मिलेगी। इसके लिए दिन में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके अलावा, आप नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन कारणों से आप भी हो सकते हैं किडनी इन्फेक्शन का शिकार, जानें इसके लक्षण
प्रोबायोटिक
प्रोबायोटिक हमारे शरीर के लिए कई तरीके से फायदेमंद होते हैं। ये शरीर में हेल्दी बैक्टीरिया को बनाए रखने में मदद करते हैं। प्रोबायोटिक किडनी के फंक्शन को सुधारने करते हैं और इंफेक्शन को भी रोकते हैं। इतना ही नहीं, प्रोबायोटिक का सेवन करने से आंतों को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप दही, छाछ, चीज़ और किमची आदि का सेवन कर सकते हैं।
क्रेनबैरी जूस
क्रेनबैरी जूस का सेवन करने से किडनी इंफेक्शन की समस्या से राहत मिल सकती है। क्रैनबेरी जूस में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और संक्रमण को रोक सकता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: किडनी को स्वस्थ्य रखेगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा, जानें बनाने का तरीका और फायदे
किडनी इंफेक्शन की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी बहुत अधिक बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।