Doctor Verified

वजाइनल डिस्चार्ज का रंग बताता है सेहत से जुड़े कई राज, डॉक्टर से जानें किस रंग के डिस्चार्ज का क्या मतलब है

Types of Vaginal Discharge: वजाइनल डिस्चार्ज के रंग में बदलाव शरीर में होने वाली समस्याओं की ओर इशारा करता है। आइये एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
वजाइनल डिस्चार्ज का रंग बताता है सेहत से जुड़े कई राज, डॉक्टर से जानें किस रंग के डिस्चार्ज का क्या मतलब है


Types of Vaginal Discharge And What They Mean: वजाइनल डिस्चार्ज होना एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसमें एक व्हाइट और चिपचिपा पदार्थ वजाइना से बाहर आता है। पीरियड्स की तरह वजाइनल डिस्चार्ज भी नॉर्मल होना बहुत जरूरी है। अगर आपको जरूरत से ज्यादा या बहुत कम डिस्चार्ज हो रहा है, तो यह त्वचा में होने वाली समस्याओं का कारण हो सकता है। इसी प्रकार वजाइनल डिस्चार्ज के रंग में बदलाव भी आंतरिक समस्याओं का कारण हो सकता है। इस बारे में गहनता से समझने के लिए हमने बात कि बिजनौर की ऑब्स्टेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ नीरज शर्मा से, जिन्होनें इस बारे में हमसे खास जानकारी साझा की। 

vaginal discharge

जानिए वजाइनल डिस्चार्ज के अलग-अलग रंगों का मतलब- Types of Vaginal Discharge And What They Mean

व्हाइट और क्लीन डिस्चार्ज

अगर आपको व्हाइट और क्लीन डिस्चार्ज आता है, तो यह हेल्दी डिस्चार्ज का संकेत है। लेकिन इसके अगर साथ ही आपको ज्यादा गाढा या पतला वजाइनल डिस्चार्ज होता है, तो यह यीस्ट इंफेक्शन का कारण हो सकता है। 

पीला और हरा रंग

अगर आपको पीले और हरे रंग में वजाइनल डिस्चार्ज होता है, तो यह गंभीर समस्या का कारण हो सकता है। ऐसे में वजाइना से बदबू ज्यादा आती है। साथ ही आपको वजाइना में दर्द और सूजन भी हो सकती हैं। इस डिस्चार्ज का कारण सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STI) हो सकता है। 

भूरा या लाल डिस्चार्ज

अगर आपको लाल या गहरे भूरे रंग का डिस्चार्ज हो रहा है, तो यह अनियमित पीरियड्स का कारण हो सकता है। वहीं पीरियड्स आने के दौरान यह समस्या हो सकती है। ज्यादा लंबे समय तक भूरा या लाल डिस्चार्ज होना यूट्रस इंफेक्शन या सर्वाइकल कैंसर का कारण भी बन सकता है। 

इसे भी पढ़े- वजाइनल डिस्चार्ज से हैं परेशान? ये घरेलू उपाय दिलाएंगे आराम

गहरा नीला डिस्चार्ज

गहरा नीला या भूरे रंग में डिस्चार्ज आना गंभीर समस्या का कारण हो सकता है। इसका मुख्य कारण बैक्टीरियल वेजिनोसिस हो सकता है। यह अंदर ही अंदर गंभीर संक्रमण होने का कारण बनने लगता है। 

गाढा डिस्चार्ज

अगर आपके डिस्चार्ज के रंग में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं है। लेकिन इसके बावजूद यह गाढा और बदबूदार है, तो यह यीस्ट इंफेक्शन होने का कारण हो सकता है। वहीं अगर आपको डिस्चार्ज के साथ खुजली और जलन भी होती है, तो भी यह इंफेक्शन होने का संकेत हो सकता है। 

नॉर्मल डिस्चार्ज पर ये संकेत आते हैं नजर- What Are The Characteristics of Normal Discharge?

  • अगर आप पूरी तरह हेल्दी हैं और आपको नॉर्मल डिस्चार्ज होता है, तो यह सफेद और साफ होगा। 
  • नॉर्मल डिस्चार्ज आने के दौरान वजाइना की स्मेल भी नॉर्मल रहती है। ऐसे में ज्यादा बदलाव नहीं होता है। 
  • अध्ययनों के मुताबिक प्रतिदिन करीब 1 से 2 चम्मच तक वजाइनल डिस्चार्ज होना नॉर्मल माना जाता है। 
  •  

इसे भी पढ़े- क्या वजाइना से ज्यादा मात्रा में डिसचार्ज (पानी निकलना) होना सामान्य है? जानें इसके क्या कारण हो सकते हैं

अगर आपके वजाइनल डिस्चार्ज में थोड़ा भी बदलाव दिखता है, तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी न करें। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है, अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। 

 

Read Next

मिसकैरेज के बाद की कमजोरी दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगी ताकत

Disclaimer