
Tips To Deal With Weakness In The Body After Abortion: मिसकैरेज किसी भी महिला के लिए बहुत दुख की घड़ी होती है। कई बार किसी कारण वश बच्चा पेट से बाहर आने से पहले जीवित नहीं रहता है, तो उसे गर्भपात कहते हैं। प्रेग्नेंट होते ही महिलाएं बच्चे को लेकर बहुत ख्वाब सजोने लगती है। लेकिन कई बार महिला को न चाहते हुए भी मिसकैरेज का सामना भी करना पड़ता है। मिसकैरेज के बाद महिला मानसिक रूप से टूटने के साथ उसका शरीर भी बुरी तरह प्रभावित होता है। महिला को इस समय शरीर में कमजोरी होने के साथ पीठ दर्द, सिरदर्द और पेट खराब जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मिसकैरेज होने के बाद महिला मानसिक रूप से भी काफी परेशान रहती है। मिसकैरेज के बाद महिला को डाइट का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए। ऐसा करने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ मानसिक रूप से फिट रहने में भी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं मिसकैरेज के बाद की कमजोरी दूर कर करने के टिप्स के बारे में शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
हॉट वॉटर बैग
गर्भपात के बाद कई बार महिलाओं को शरीर में दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में शरीर के दर्द को दूर करने के लिए पेनकिलर के बजाए हीटिंग पेड्स का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से शरीर में होने वाला दर्द कम होगा। अगर आपके पास हॉट वॉटर बैग नहीं है, तो गर्म पानी में तौलिए को भिगोकर उससे शरीर को सेंके। ऐसा करने से शरीर को आराम मिलेगा।
हाइड्रेट रहें
मिसकैरेज के बाद शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए सही मात्रा में पानी पीना भी आवश्यक होता है। दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। कई बार प्रेगनेंसी या मिसकेरेज के बाद उल्टी की समस्या हो जाती है। जिस कारण शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करें।
हेल्दी डाइट
मिसकैरेज होने के बाद शरीर में कमजोरी काफी हद तक आ जाती है। ऐसे में शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन भी किया जा सकता हैं। डाइट में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और ओमेगा 3 फूड्स को अवश्य शामिल करें। कई बार मिसकैरेज होने के बाद ब्लीडिंग काफी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, मछली और नट्स को अवश्य शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- बेबी प्लान कर रही हैं तो अभी से शुरू कर दें ये 5 काम, कंसीव करने में मिलेगी मदद
आराम
मिसकैरेज के बाद कई महिलाएं बहुत जल्दी ही पुराने रूटिन में वापस लौट जाती है। ऐसे में शरीर की कमजोरी और बढ़ सकती है। इस समय महिलाओं को हेल्दी डाइट के साथ आराम पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। पर्याप्त आराम करने से शरीर को रिकवर होने में मदद मिलती है और कमजोरी भी ठीक होती है।
मालिश
मिसकैरेज के बाद शरीर में दर्द होना एक आम समस्या है। ऐसा करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और शरीर को आराम भी मिलता है। मालिश करने से यूट्रस भी अपनी शेप में आसानी से आ जाता है। मालिश करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
मिसकैरेज के बाद की कमजोरी को दूर करने के लिए इन टिप्स की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले एक्सपर्ट की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version