Makhana Benefits for Arthritis: गठिया रोग एक बीमारी है, जिससे आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। गठिया रोग अंग्रेजी में आर्थराइटिस कहा जाता है। गठिया होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। आर्थराइटिस घुटनों के दर्द और अकड़न पैदा कर सकता है। वैसे तो गठिया का एक प्रॉपर इलाज होता है, लेकिन इसके साथ ही हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी होता है। गठिया के रोगियों को कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी से भरपूर डाइट ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको गठिया रोगियों के लिए मखाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
गठिया में कैसे फायदेमंद है मखाना-Makhana Benefits for Arthritis
- मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मखाने में कैल्शियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें हेल्दी फैट और फाइबर भी पाया जाता है।
- अगर आपको गठिया रोग हो गया है, तो आप मखाने का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से मखाना खाने से गठिया के दर्द और सूजन में आराम मिल सकता है।
- गठिया होने पर अकसर हड्डियों में दर्द होने लगता है। मखाने में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।
- मखाने खाने से हड्डियों के साथ ही मांसपेशियों के दर्द को भी कम करने में मदद मिलती है।
- अगर आप गठिया होने पर नियमित रूप से मखाना खाते हैं, तो इससे दर्द में काफी आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- मखाना, बादाम, तिल और सौंफ साथ में खाने से दूर होंगी 5 समस्याएं, दूर होगी खून की कमी
गठिया में मखाना कैसे खाएं?-How to Eat Makhana in Arthritis
- अगर आपको गठिया के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आप मखाने का सेवन कर सकते हैं। मखाना खाने से आपको पर्याप्त कैल्शियम और प्रोटीन मिलेगा।
- गठिया के लक्षणों को कम करने के लिए आप मखाने को रोस्ट करके खा सकते हैं।
- गठिया होने पर मखाने का सेवन दूध के साथ किया जा सकता है।
- मखाने की खीर खाना भी गठिया रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- गठिया रोगी मखाने का सेवन डायटीशियन की सलाह पर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दूध के साथ इस तरह खाएं खसखस और मखाना, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
अगर आप भी गठिया रोग से परेशान हैं, तो मखाने को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। मखाना खाने से आपकी हड्डियां और मसल्स मजबूत बनेंगी। साथ ही गठिया के लक्षणों में भी कमी आएगी।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version