कोरोनावायरस के कारण लगातार दो महीने से चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन में लोगों की जिंदगी और उनकी रूटीन पूरी तरह से बदल गई है। अगर हम ध्यान से देखें, तो लोग आलसी हो रहे हैं। घर में रहना है और घर से काम करने के कारण लोग कभी भी सो रहे हैं, कभी भी जाग रहे हैं और किसी भी समय अपने ड्यूटी के घंटों से ज्यादा लंबे समय तक काम कर रहे हैं। इस तरह के आलसी रूटीन का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। योग गुरु इरा त्रिवेदी ने हाल ही में एक इंस्टा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अनुशासन के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे योग आपको एक्टिव रह कर अनुशासित रहने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं कि हम अपना आलस कैसे दूर करें और लॉकडाउन में एक्टिव रहने के उपाय।
एक्टिव रहना क्यों जरूरी है?
हमारे लिए शरीर और मन दोनों से एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। लॉकडाउन में तो ये और जरूरी हो गया है क्योंकि एक्टिव रहने से शरीर अच्छा महसूस करता है, तो मन भी खुश रहता है। यह एक साधारण तथ्य है। इरा जो कि एक योगा ट्रेनर हैं, वो बताती है कि कैसे शरीर की हर एक गतिविधि एक-दूसरी से जुड़ी हुई हैं। इरा के कई इंस्टा पोस्ट को आप देखें, तो आप उनसे सीख कर अपने लिए भी एक बेहतर और एक सेट रूटीन बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : क्या सुबह 7 बजे के बाद उठने की है आपकी आदत? आयुर्वेद से जानें सुबह उठने का सही वक्त और उसका फायदा
लॉकडाउन में एक्टिव रहने के उपाय
सुबह की शुरुआत योग से करें
लॉकडाउन के दौरान, हम में से ज्यादातर के पास सामान्य से अधिक समय है। हम कहीं भी नहीं आ जा रहे हैं, हम लोगों से नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण अब हमारे पास पहले से ज्यादा समय है। ऐसे में सुबह उठकर योग और व्यायाम करना बेहद जरूरी है। कोशिश करें कि योग की शुरुआत सूर्य नमस्कार से करें, क्योंकि ये तन और मन दोनों को एक्टिव रखने में मदद करता है। सभी के पास व्यायाम करने के लिए 20 मिनट हैं। बीस मिनट शायद ही कुछ भी न हो पर इसका असर आपके शरीर पर होगा। वहीं शुरुआती लोगों को दो योगासन तो जरूर सीखनी चाहिए , वो है श्वास अभ्यास योग यानी कपालभाति और अनिलोम विलोम और सूर्य नमस्कार।
घर में अगर फोन पर भी बात कर रहें हैं, तो बैठें न रहें
अगर आपको काम के लिए कॉल भी करना है, तो इसे घर के चारों ओर चलते हुए करें। वहीं अगर आप घर में किसी से बात भी कर रहे हैं, तो एक एक्टिव मोड में बात करें। खासकर खाने के तुरंत बाद फोन लेकर सोने न जाएं, नहीं तो ये आपको और आलसी बना सकता है। अगर आपके पास एक छोटा सा घर है, तो आप कुछ आसान कर सकते हैं, जैसे कुछ जंपिंग जैक, रस्सी कूदना और सीढ़ी चढ़ना इत्यादि।
पूरे दिन में कभी भी 10 मिनट के लिए ध्यान जरूर करें
दिन की शुरुआत से दिन के अंत के बीच 10 मिनट के ध्यान जरूर करें। सुनिश्चित करें कि इस दौरान आपके आसपास का वातावरण शांत हो और आपके अगल-बगल आपका मोबाइल न हो। ये 10 मिनट का ध्यान आपके पूरे शरीर को शांत करके आपको बेहतर महसूस करने में मदद करेगा। वहीं जिन लोगों को काम करने में आलस महसूस होता है, उन्हें काम में ध्यान केंन्द्रित करने में मदद करेगा। इस तरह वो एक्टिव हो कर काम करेंगे और काम खत्म करने के बाद वो अच्छा महसूस करेंगे।
इसे भी पढ़ें : Color Therapy: शरीर और मन दोनों को शांत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है कलर थेरेपी, जानें करने का तरीका
खान-पान में इन चीजों का ख्याल रखें
- -स्नैकिंग से बचने की कोशिश करें। यह कुछ ऐसा है, जो हम में बहुत से लोग कर रहे हैं क्योंकि हम घर पर हैं और हमारे पास हर समय भोजन उपलब्ध है।
- -बहुत सारा पानी पिएं, क्योंकि यह श्वसन स्वास्थ्य और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण है।
- - काम करने के दौरान अपनी प्रतिरक्षा का विशेष ध्यान रखें, जिसके लिए अपने खान-पान में आंवला, हल्दी, या गिलोय आदि को शामिल करें।
- - अगर आप पर्याप्त ताजे फल नहीं खा रहे हैं, तो इससे जरूर अपने खान-पान में शामिल करें।
- -विटामिन-सी और जिंक से भरपूर खान-पान का खास ख्याल रखें।
Read more articles on Mind-Body in Hindi