क्या सुबह 7 बजे के बाद उठने की है आपकी आदत? आयुर्वेद से जानें सुबह उठने का सही वक्त और उसका फायदा

हम आपको आयुर्वेद के मुताबिक वो समय बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप  जल्दी उठकर खुद को तंदरुस्त रख सकते हैं।

 

Jitendra Gupta
Written by: Jitendra GuptaUpdated at: May 05, 2020 17:09 IST
क्या सुबह 7  बजे के बाद उठने की है आपकी आदत?  आयुर्वेद से जानें सुबह उठने का सही वक्त और उसका फायदा

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

मौजूदा वक्त में लोगों को रात में देर से सोना और सुबह देर से जागना बेहद पसंद है क्योंकि उन्हें रात में पार्टी करने में मजा आता है। हालांकि कुछ लोग सुबह जल्दी उठने की आदत बना चुके हैं लेकिन ज्यादातर लोग रात को देर से सोने की आदत को गंदी आदत ही मानते हैं। यूं तो सुबह जल्दी उठने के कई लाभ हैं, जिनसे हमारा संपूर्ण स्वास्थ्य अच्छा और दूसरों के मुकाबले बेहतर रहता है लेकिन देर तक फोन में गेम खेलना और मूवी देखना आपको सिर्फ और सिर्फ बीमार बनाता है। हालांकि सुबह जल्दी उठने वाले बहुत से लोग इस बात को नहीं जानते होंगे कि सुबह किस समय उठा जाए ताकि उनका शरीर स्फूर्तिदायक रहे और वह पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहे। अगर आप भी सुबह जल्दी उठने का सही वक्त नहीं जानते हैं तो हम आपको आयुर्वेद के मुताबिक वो समय बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप  जल्दी उठकर खुद को तंदरुस्त रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आयुर्वेद के मुताबिक सुबह उठने का सही समय किया है और इससे क्या-क्या फायदे होते हैं।   

wakeup

सुबह जल्दी उठने से होने वाले फायदे

पूरे दिन रहेंगे ऊर्जा से भरे हुए

सुबह जल्दी उठने से आप अतिरिक्त ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा करने से आप खुद को पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं। इतना ही नहीं सुबह जल्दी उठने से आप खुशनुमा भी महसूस करते हैं। इसके साथ ही आप एक अलग पॉजिटिवटी से भी लबरेज रहेंगे।

दूसरे काम करने के लिए मिलेगा समय

सुबह जल्दी उठने से आपको दूसरा बड़ा फायदा ये मिलेगा कि आपके पास अपने काम को करना का काफी समय  होगा, जिसके कारण आप अपने दूसरे जरूरी काम भी निपटा सकते हैं। इतना ही नहीं आप ऐसा करने से खुद के लिए भी समय निकाल पाएंगे।

इसे भी पढ़ेंः सुबह उठने के बाद ये 5 गलत आदतें बढ़ा देती हैं आपके हाथ, पैर, जांघ और कूल्हों पर चर्बी, जल्द बदलें डेली रूटीन

एकाग्रता बढ़ाने में मिलेगी मदद

सुबह जल्दी उठने से आपका मूड तो फ्रेश रहेगा ही साथ ही दिमाग की सेहत भी दुरुस्त रहेगी। सुबह जल्दी उठने से आपको एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। अगर आपको पढ़ाई करनी या फिर ऑफिस का कुछ काम करना है तो सुबह जल्दी उठकर आप एकाग्रता से इस काम को खत्म कर सकते हैं।  

morning

शारीरिक और मानसिक रूप से होंगे मजबूत

सेहत बनाने के लिए सुबह का समय सबसे उपर्युक्त  माना जाता है। इस समय आप एक्सरसाइज के साथ-साथ योग कर सकते हैं। यह न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी फिट रखने में मदद करेगा। 

हड्डियां होती हैं मजबूत 

सुबह जल्दी उठकर अगर आप पार्क में जाते हैं तो आपको हल्की धूप मिलेगी, जो आपकी हड्डी व जोड़ों से संबंधित समस्या से निजात दिलाएगी। क्योंकि सुबह का वातावरण और ऑक्सीजन अपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ेंः Melatonin Increase Tips: कोरोना को सीमित करने में मदद करता है मेलाटोनिन, जानें इसे बढ़ाने के 6 प्राकृतिक उपाय

आयुर्वेद के मुताबिक सुबह उठने का सही समय

'ब्रह्म मुहूर्त 'आयुर्वेद के अनुसार जागने का सबसे अच्छा समय है। यह सूर्योदय से पहले सुबह 4-6 बजे तक का समय है।

यह वह समय है जब सभी 3 दोष - वात, पित्त और कफ पूरी तरह से संतुलित होते हैं। यहां तक कि अगर आप बीमार हैं, तो दिन के किसी भी समय की तुलना में इस समय दोष अपेक्षाकृत अधिक संतुलित होते है। और इसलिए, किसी भी आयुर्वेदिक दवा को लेने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। (हालाँकि, कृपया कोई भी दवा लेने से पहले अपने आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श करें)।

इस समय न केवल आपका शरीर, बल्कि आपका मन भी शांत और संतुलित अवस्था में होता है। और इसलिए, इस समय को ध्यान के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। आप वास्तव में ब्रह्म मुहूर्त के दौरान ध्यान करते हुए अपने दृष्टिकोण, अपनी धारणा और पिछले छापों को फिर से लिख सकते हैं। तो, ब्रह्म मुहूर्त आपको नए दिन की शुरुआत करने के लिए एक साफ स्लेट दे सकता है।

ऐसा माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त नई शुरुआत का समय, एक नई रचना; सिस्टम को रीसेट करने का समय है। 

Read More Articles On Mind and Body in Hindi

Disclaimer