Overnight Soaked Ingredients on Empty Stomach: खराब खान-पान, लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से आजकल अधिकतर लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सुबह उठकर पेट साफ न हो पाना, सबसे आम दिक्कत है। जी हां, कई लोगों की शिकायत होती है कि सुबह उठने के बाद उनका पेट आसानी से साफ नहीं हो पाता है। ऐसे में अकसर लोग पेट साफ करने के लिए रात को तरह-तरह के चूर्ण या पाउडर खाना शुरू कर देते हैं। मार्केट में मिलने वाले पाउडर से आपका पेट साफ हो सकता है, लेकिन भविष्य में इससे सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। इसलिए आपको पेट साफ करने के लिए मार्केट में मिलने वाला चूर्ण खाने के बजाय घरेलू उपायों का सहारा लेना चाहिए। जी हां, आपके घर पर ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो पेट साफ करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आप इन चीजों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इनका सेवन करें। इससे आपका पेट साफ होने लगेगा और कब्ज से छुटकारा मिलेगा। तो आइए, जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में
1. अंजीर- Soaked Figs for Constipation in Hindi
अगर आपका सुबह उठने के बाद आसानी से पेट साफ नहीं हो पाता है, तो अंजीर का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सूखे अंजीर में 9.8 ग्राम डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन दुरुस्त बनता है। फाइबर गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा दिला सकता है। अगर आप रात को 2 अंजीर भिगोकर रख दें। फिर सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करेंगे, तो इससे पेट आसानी से साफ होने लगेगा। पेट में जमा सारी गंदगी आसानी से निकल जाती है।
इसे भी पढ़ें- कब्ज दूर करने के लिए इस तरह खाएं खसखस, अच्छे से साफ होगा पेट
2. मेथी- Soaked Fenugreek Seeds for Constipation in Hindi
मेथी के बीजों में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो आंतों और पाचन को हेल्दी बनाए रखने में करता है। आपको बता दें कि मेथी के दानों में 25 ग्राम डाइटरी फाइबर पाया जाता है। रोज सुबह खाली पेट मेथी दानों का सेवन करने से आपको पेट साफ करने में आसानी हो सकती है। इसके लिए आप मेथी के दानों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह मेथी को चबाकर खा लें और पानी पी लें। इससे कब्ज और अपच से छुटकारा मिलेगा। मेथी के दाने खाने से इंसुलिन की मात्रा संतुलन में बनी रहती है। इससे पेट की हेल्थ अच्छी रहती है और डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है।
3. अजवाइन- Soaked Ajwain for Constipation in Hindi
अजवाइन भी फाइबर का काफी अच्छा सोर्स होता है। 100 ग्राम अजवाइन में लगभग 39.2 ग्राम फाइबर पाया जाता है। अजवाइन में कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। कब्ज बनने पर आप पूरी रात के लिए एक चम्मच अजवाइन को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी लें। इसके बाद आपका पेट आसानी से साफ होने लगेगा। अजवाइन का पानी शरीर में जमा टॉक्सिंस को भी आसानी से निकालने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- कब्ज होने पर इन 4 तरीकों से करें दही का सेवन, आसानी से साफ होगा पेट
4. जीरा- Soaked Cumin Seeds for Constipation in Hindi
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको भीगे हुए जीरे का सेवन जरूर करना चाहिए। आप रातभर के लिए एक चम्मच जीरा पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को उबाल लें और फिर छानकर पी लें। आप चाहें तो जीरे को भी चबाकर खा सकते हैं। जीरे में 11 ग्राम फाइबर होता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है। अगर आपका भी पेट साफ नहीं हो पाता है, तो जीरे के पानी को सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
5. सौंफ- Soaked Fennel for Constipation in Hindi
सौंफ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर सुबह के समय आपका पेट आसानी से साफ नहीं हो पाता है, तो आप भीगे हुए सौंफ का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, सौंफ में 3.1 ग्राम फाइबर होता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में सौंफ डालें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं में काफी आराम मिलेगा।