अब उम्र नहीं देखती आंखों के पर्दों की समस्या, समय रहते पहचान लें लक्षण और अपना लें ये उपाय

अपनी आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। ऐसे में की गई लापरवाही बड़ी समस्या का सामना करा सकती है। समय रहते उपचार जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अब उम्र नहीं देखती आंखों के पर्दों की समस्या, समय रहते पहचान लें लक्षण और अपना लें ये उपाय


इन आंखों से हम दुनिया की तमाम खूबसूरती को देखते हैं। अगर आंख ही नहीं रहेंगी तो इस खूबसूरती का क्या मोल है।ऐसे में आमखों की देखभाल करना हमारी प्राथमिकता है। ध्यान दें कि आंखों से संबंधित कई समस्याएं होती हैं जिन्हें अनदेखा कर देते हैं और फिर बाद में पछताना पड़ता है। आज हम आपको रेटिना से संबंधित समस्या के बारे में बता रहे हैं। रेटिना को मुख्य तौर पर आंखों का पर्दा भी कहा जाता है। बता दें कि यह प्रकाश संवेदनशील ऊतक होता है इसका विकास सूक्ष्म विकसित कोशिकाओं द्वारा किया जाता है। इससे रोड्स या कॉन्स के नाम से भी जाना जाता है। आज के समय में यह परेशानी हर उम्र के लोगों को हो रही है। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि इसके प्रमुख लक्षण क्या हैं और अपने रेटिना को सुरक्षित रखने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। पढ़ते हैं आगे

 eye problems

रेटिना की समस्या के लक्षण

  • जब कभी आपको महसूस हो कि आपकी आंखों के सामने एक पर्दा या परछाई छा रही है और बार-बार धोने पर भी वह नहीं जा रही है तो हो सकता है कि आपके रेटिना के पर्दे में परेशानी हो। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • जब कभी आपको लगे कि आपको कुछ नया सा दिख रहा है या आपके आंखों के सामने अंधेरा छा रहा है तो यह भी इसके लक्षणों में आताहै। 
  • आंखों के सामने छोटे छोटे कण या उनकी तरह दिखने वाले तारो जैसा कुछ उड़ता हुआ दिखाई दे तो भी ये समस्या हो सकती है।
  • अगर आप आंखों को तिरछा करके देखें और आपको तेज प्रकाश जैसा प्रतीत हो तो समझ जाइये कि आपको रेटिना संबंधित बीमारी है।

इस भी जानें- सर्दियों में किन बीमारी और संक्रमण से बच्चों को बचाना है जरूरी, जानें क्या है बचाव का तरीका

जानें रेटिना की समस्या के कारण

  • अगर आपको सिगरेट पीने की आदत है तो यह परेशानी हो सकती है। सिगरेट पीने से आंखों की रोशनी को भी नुकसान पहुंचता है।
  • सूरज को देखना या सूर्य ग्रहण के समय उसकी रोशनी का आंखों में पड़ना इसका मुख्य कारण हो सकता है।
  • मधुमेह के मरीजों में यह परेशानी ज्यादा देखी जाती है क्योंकि मधुमेह के साथ रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण आदमी अंधा हो जाता है।
  • अगर आपको जंक फूड का सेवन करने की आदत है तब भी परेशानी हो सकती है।

किस उम्र को रहता है सबसे ज्यादा खतरा

बता दें कि यह समस्या आम तौर पर बुजुर्गों में पाई जाती है लेकिन वर्तमान में बच्चों, युवाओं में पोषण संबंधित समस्या के कारण यह समस्या देखी जा रही है।इसलिए आपकी उम्र कुछ भी हो समय रहते सावधानी रखना जरूरी है। इसके लिए आप समय-समय पर डॉक्चर से भी सलाह ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  क्या कोरोना से बचाव में सहायक हैं फ्लू शॉट्स? एक्सपर्ट से जानें किन बीमारियों में दिए जाते हैं ये फ्लू शॉट्स

रेटिना की समस्या को दूर करने के लिए उपचार

अगर विटामिन और खनिजों से भरपूर खाना खाया जाए तो आंखों की काफी कमियों को दूर किया जा सकता है। आप चाहे तो हरी सब्जियों के साथ-साथ फल, मछली, पालक, ब्रोकली, नट्स आदि को अपने खानपान में जोड़ सकते हैं। इसके अलावा धूप में निकलने से पहले चश्मे का इस्तेमाल करें। साथ ही आप व्यायाम के माध्यम से भी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। व्यायाम के विकल्पों की जानकारी के लिए आप किसी योग एक्सपर्ट से मिल सकते हैं। 

Read More Articles on Other Diseases in Hindi

Read Next

असहनीय होता है क्रोनिक पेन, डॉ कपिल सिंघल से जानें क्रोनिक पेन के कुछ बड़े कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version