
Miss World International Ambassador 2022: हर इंसान अपनी जिंदगी में कभी न कभी संघर्ष जरूर करता है। फिर चाहे वो संघर्ष जिंदगी बेहतर बनाने के लिए हो या कुछ बेहतर हासिल करने के लिए। हमारी ग्रोथ भी इसी चीज पर निर्भर करती है, कि हम अपने सपने पूरे करने के लिए कितनी कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन जब बात खुद से संघर्ष करने की होती है, तो इंसान अपनी एक अलग पहचान बनाकर निकलता है। इस बात का बेहतर उदाहरण है 2022 में मिस वर्ल्ड इंटरनेशनल एंबेसेडर का खिताब जितने वाली प्रिया परमिता पॉल की कहानी। जिन्होंने जिंदगी के संघर्षों के बीच खुद से प्यार करना सीखा। सेल्फ लव के जरिए प्रिया को न सिर्फ अपने सपने पूरे करने में मदद मिली, बल्कि इससे उन्होंने अपनी जिंदगी की असली खुशी भी ढूंढ़ी। ओनलीमायहेल्थ को दिए इंटरव्यू में प्रिया परमिता पॉल ने अपने संघर्षों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे बिखरते रिश्तों के बीच वो खुद को खो चुकी थीं। साथ ही कैसे उन्होंने खुद पर काम करके अपना कॉन्फिडेंस वापिस पाया है। तो आइए ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल सीरीज मेंटल हेल्थ मेटर्स में जानें प्रिया के संघर्ष की कहानी।
बिखरते रिश्तों के बीच खुद को अकेले संभाला
प्रिया बताती हैं कि उनकी शादी खत्म होना ही उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट रहा है। उनकी शादी में परेशानी चल रही थी और एक दिन अचानक उनके पति ने रिश्ता खत्म करने की मांग की। यह सुनकर प्रिया बिल्कुल टूट चुकी थीं और सभी चीजें स्वीकार नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने दो साल तक अपने पति को मनाने की कोशिश की, लेकिन उनकी शादी नहीं टिक पाई। शादी टूटने के गम और दुनिया के तानों से डर कर प्रिया डिप्रेस्ड होने लगी थीं।
इसे भी पढ़ें- क्लिनिकल डिप्रेशन का शिकार हो गए थे MTV Splitsvilla फेम एक्टर आकाश चौधरी, खुद बता रहे हैं कैसे आए इससे बाहर
दुनिया निगेटिव लगने लगी थी….
अपनी कहानी बताते हुए प्रिया कहती हैं “मैं काम पर ध्यान नहीं दे पा रही थी, इसलिए मुझे नौकरी से निकाल दिया गया था…. मेरे पास इतने भी पैसे नहीं होते थे कि मैं काउंसलिंग या थेरेपी के लिए जा सकूं। डिप्रेशन के कारण प्रिया का वजन भी बहुत ज्यादा बढ़ गया था, इस कारण वो खुद को लेकर और भी ज्यादा निगेटिव होने लगी थीं।
जानें प्रिया ने खुद कैसे बदली अपनी जिंदगी
अपनी जर्नी का एक किस्सा याद करते हुए प्रिया बताती हैं कि “दोस्त की शादी से आकर जब उन्होंने अपनी तस्वीरे देखी, तो उनके लिए खुद को स्वीकार करना मुश्किल हो रहा था।” प्रिया कहती हैं “तस्वीरे देखकर मुझे लग रहा था कि सबसे खराब मैं ही दिखती हुं……तब मुझे महसूस हुआ कि जब तक मैं खुद को प्यार नहीं करूंगी… तब तक किसी और से उम्मीद कैसे कर सकती हुं।” इस दिन के बाद प्रिया ने अपनी जिंदगी बदलना शुरू किया।
प्रिया ने कई वर्कशॉप की, जहां से उन्हें अपनी मेंटल हेल्थ पर काम करने का मौका किया। उन्होंने सबसे पहले खुद को मेंटली स्ट्रांग बनाया, जिससे उन्होंने खुद को प्यार करना सीखा। इसके बाद प्रिया ने अपने बचपन के सपने को सच करने की ठानी, और उन्होंने वजन घटाकर मिस वर्ल्ड इंटरनेशनल एंबेसेडर तक का सफर तय किया।
प्रिया मानती हैं कि सपनों को पाने के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है कि आप खुद को कितना प्यार करते हैं। प्रिया कहती हैं कि “आज जब मैं खुद को शीशे में देखती हुं, तो खुद को पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट और खुश महसूस करती हुं।”
प्रिया के उदाहरण से हमने समझा कि सेल्फ लव के जरिए हम अपनी जिंदगी कैसे बेहतर बना सकते हैं। तो आइए आगे लेख में जाने कि खुद में सेल्फ लव की भावना कैसे लाएं।
इसे भी पढ़ें- बढ़ते वजन के कारण कम होने लगा था एक्ट्रेस अविका गौर का कॉन्फिडेंस, इस तरह बढ़ाया फिर से आत्मविश्वास
सेल्फ लव के लिए खुद पर काम कैसे करें- How To Work On Yourself For Self Love
- उन सभी चीजों के लिए आभार प्रकट करें जिनके लिए आप खुश हैं। ऐसा करने से आपको खुद की अहमियत समझने में मदद मिलेगी।
- अपने अंदर की खूबियों को समझें और खुद पर गर्व महसूस करें। इससे आपमें कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप खुद पर और भी बेहतर तरीके से काम कर पाएंगी।
- रोज खुद से बात करें और समझें कि आपको खुद को बेहतर बनाने के लिए किन चीजों पर काम करना जरूरी है।
- उन कामों पर ध्यान लगाएं जिन्हें करने में आपको खुशी मिलती है। इससे आपको अपनी स्किल्स पर काम करने में भी मदद मिलेगी।
इस लेख में हमनें जाना कि कैसे सेल्फ लव हमें खुद को निखारने में मदद करता है। यह हमें मेंटली कॉन्फिडेंट होने में मदद करता है। इस सीरीज में हम मेंटल हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही नई कहानियां आपसे साझा करते हैं। प्रिया परमिता पॉल के संघर्ष की कहानी लाखों लोगों के लिए मिसाल की तरह है। इस सीरीज में हम ऐसी ही असल कहानियां आपसे साझा करते हैं। जिसके जरिए आपको अपनी हर परेशानी के निकलने का मोटिवेशन मिल सके। इस तरह के अन्य लेख आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट से पढ़ सकते हैं।
Read Next
बढ़ते वजन के कारण कम होने लगा था एक्ट्रेस अविका गौर का कॉन्फिडेंस, इस तरह बढ़ाया फिर से आत्मविश्वास
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version