Know Causes Of a Headache Behind Your Eyes: आजकल बिजी शेड्यूल की वजह से लोग सही तरह से आराम तक नहीं करते हैं। ऐसे में लगातार काम करने की वजह से सिरदर्द की समस्या आम हो सकती है। हालांकि, सिरदर्द भी कई अलग-अलग लोकेशन पर होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आंखों के पीछे महसूस होने वाले सिरदर्द के बारे में जानेंगे। क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति को आंखों के पीछे सिरदर्द की समस्या किन कारणों से महसूस हो सकती है? इस सवाल का जवाब हमें डॉ. आदित्य गुप्ता, निदेशक - न्यूरोसर्जरी और साइबरनाइफ, आर्टेमिस अस्पताल गुरुग्राम (Dr. Aditya Gupta, Director - Neurosurgery & Cyberknife, Artemis Hospital Gurugram) ने दिया है। आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जानते हैं।
किन कारणों से आंखों के पीछे हो सकता है सिरदर्द?- What are the Reasons for Headache Behind the Eyes
आंखों के पीछे होने वाला सिरदर्द असुविधाजनक और कभी-कभी चिंताजनक हो सकता है। यहां जानें 6 सामान्य कारण कौन-से हैं:
- साइनस संक्रमण: बता दें कि संक्रमण के कारण साइनस में सूजन हो सकती है। ऐसे में आंखों के पीछे दबाव और दर्द दोनों बढ़ सकते हैं। इस स्थिति में अक्सर नाक बंद हो जाती है और चेहरे पर कोमलता आ जाती है। बता दें कि नाक बंद होने की वजह से भी आंखों के पीछे दर्द हो सकता है।
- तनाव सिरदर्द: यह सिरदर्द के सबसे आम प्रकारों में से एक होता है। यह सिरदर्द तनाव, खराब मुद्रा या मसल्स में खिंचाव के कारण होता है। यह एक दर्द धीरे-धीरे आंखों के पीछे के क्षेत्र में फैल सकता है। इससे भी व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- माइग्रेन: माइग्रेन के बारे में आपने जरूर सुना होगा। इस स्थिति में आंख के पीछे तीव्र धड़कन वाला दर्द पैदा कर हो सकता है। अक्सर मतली, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता और दृश्य गड़बड़ी (Visual Disturbances) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- क्लस्टर सिरदर्द: ये गंभीर सिरदर्द है, जो चक्रीय पैटर्न में होता है। बता दें कि क्लस्टर सिरदर्द आमतौर पर एक आंख के पीछे या इस एरिया के आसपास के दर्द का कारण बनते हैं। इस स्थिति में लोगों को आंखों में लालिमा और आंसू आने की परेशानी हो सकती है।
- आंखों का तनाव: स्क्रीन पर लंबे समय तक रहने या रोशनी संबंधी समस्याओं को ठीक न करने से आंखों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ सकता है, जिससे आंखों के पीछे सिर दर्द महसूस होता है। इस स्थिति से बचने के लिए आपको स्ट्रेस कम लेना चाहिए।
- ग्लूकोमा: बता दें कि यह गंभीर आंख की स्थिति है, जिससे आंखों पर दबाव बढ़ता है। बता दें कि अगर इस स्थिति का इलाज न किया जाए तो व्यक्ति को सिरदर्द, आंखों में दर्द और धुंधली दृष्टि की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में आंखों की समस्या से कैसे बचें? डॉक्टर से जानें
आंखों के पीछे होने वाले सिरदर्द को कैसे करें ठीक?- How to Cure Headaches Behind the Eyes
आंखों के पीछे होने वाले सिरदर्द को ठीक करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में जान लेते हैं:
- आंखों की थकान को कम करें: आंखों की थकान को कम करने के लिए आप स्क्रीन टाइम को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही, आंखों की एक्सरसाइज करना भी फायदेमंद हो सकता है।
- साइनस की समस्याओं का इलाज: साइनस की समस्याओं का इलाज करने के लिए साइनस के डॉक्टर से परामर्श लें। इससे आंखों पर दबाव ज्यादा होता है और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
- तनाव और थकान को कम करें: अगर आप तनाव और थकान को कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करना, योग करना, और आराम करना फायदेमंद हो सकता है।
- हाइड्रेटेड रहें: आपको आंखों का रखने के लिए दिन भर में खूब पानी पीना चाहिए। बता दें कि डिहाइड्रेशन के कारण भी आंखों के पीछे के हिस्से में सिरदर्द महसूस हो सकता है।
- संतुलित आहार का सेवन करें: आपको अपनी डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करने चाहिए। बता दें कि आंखों की सेहत में सुधार के लिए आपको प्रोसेस्ड फूड और शराब के सेवन से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- गर्म या ठंडा, आंखों में दर्द होने पर कौन सी सिकाई बेहतर है? एक्सर्ट से जानें
अगर आपको लंबे समय से सिरदर्द हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। दरअसल, ऊपर बताई इन आसान और आम टिप्स को फॉलो करने के बाद भी अगर यह समस्या ठीक नहीं हो रही है, तो स्थिति गंभीर भी हो सकती है।