How to Prevent Diabetic Eye Disease : डायबिटीज एक गंभीर क्रोनिक बीमारी है। इसका इलाज आप पूरी तरह से नहीं कर सकते हैं। बता दें कि डायबिटीज की गंभीर बीमारी के कारण व्यक्ति को कई अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इन्हीं में आंखों से जुड़ी समस्याओं को भी शामिल किया जाता है। बता दें कि डायबिटीज की बीमारी आंखों की सेहत पर भी बुरा असर डालती है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम डॉ. विनय प्रसाद, वरिष्ठ रेटिना (आंख का पर्दा) विशेषज्ञ, शार्प साईट आई हॉस्पिटल्स (Dr. Vinay Prasad, Senior Retina Specialist, Sharp Sight Eye Hospitals) से जानेंगे कि आप डायबिटीज के कारण आंखों में होने वाली समस्याओं से राहत किस तरह पा सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं:
डायबिटीज के कारण होने वाली समस्याएं- Problems Caused by Diabetes
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आपको डायबिटिक रेटिनोपैथी, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद सहित कुछ अन्य आंखों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। आपके लिए अच्छी खबर यह है कि आप अपनी आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं और आंखों की समस्याओं की संभावना को कम कर सकते हैं। आइए जानें आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा:
टॉप स्टोरीज़
1. आंखों की जांच करवाना है जरूरी
डायबिटीज छोटी ब्लड वेसल्स को प्रभावित करके पूरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। बता दें कि सबसे छोटी ब्लड वेसल्स आंख के पिछले हिस्से में होती हैं। ऐसे में ब्लीडिंग या फ्लूइड लीकेज की वजह से आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, गंभीर मामलों में अंधापन भी हो सकता है। ऐसे में समय-समय पर आंखों की जांच करवाना बहुत जरूरी हो जाता है।
2. ब्लड शुगर को कंट्रोल करें
अगर ब्लड शुगर बढ़ जाता है, तो यह आपकी आंख के लेंस के आकार पर असर डाल सकता है। इससे आंखों की रोशनी धुंधली हो सकती है, जो आपके ब्लड शुगर के स्थिर होने के बाद सामान्य हो जाती है। इस स्थिति में आंखों की ब्लड वेसल्स को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए।
3. ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल आंखों से जुड़ी समस्याओं और दृष्टि हानि के जोखिम को कई गुना बढ़ा देते हैं। ऐसे में आपको इन दोनों चीजों को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आंखों को ही नहीं, बल्कि ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है।
इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटिक न्यूरोपैथी के मरीजों के लिए दौड़ना फायदेमंद है? जानें इसका सेहत पर असर
4. धूम्रपान छोड़ें
अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो डायबिटिक रेटिनोपैथी और डायबिटीज से संबंधित अन्य नेत्र रोगों का जोखिम ज्यादा होता है। ऐसे में आपको स्मोकिंग की बुरी आदत से बचना चाहिए। इससे आंखों के साथ ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा होता है।
5. एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज करने से आपकी आंखों को बहुत फायदा होता है। यह आपके डायबिटीज के लिए भी अच्छी है। ऐसे में रोजाना एक्सरसाइज से आपकी आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। साथ ही, आपको डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज आपकी त्वचा के रंग को प्रभावित कर सकती हैं? डॉक्टर से जानें
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आप ऊपर बताई टिप्स को फॉलो करके अच्छी दृष्टि बनाए रख सकते हैं। साथ ही, सुनिश्चित करें कि आप अपने नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ एक्टिव रूप से अपनी समस्या को मैनेज करें। इससे आंखों की समस्या से बचा जा सकता है।