Doctor Verified

मोटापे के कारण हो सकती हैं आंखों से जुड़ी समस्याएं? जानें डॉक्टर से

How Does Obesity Affect the Eyes: मोटापे के कारण आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है? आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जान लेते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मोटापे के कारण हो सकती हैं आंखों से जुड़ी समस्याएं? जानें डॉक्टर से

How Does Obesity Affect the Eyes: ओबेसिटी यानी मोटापा अपने आप में कोई समस्या नहीं होती है। हालांकि, इस समस्या के चलते व्यक्ति को कई अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि मोटापे का असर आंखों पर भी हो सकता है? अगर नहीं, तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम डॉ. हर्ष कपूर, अध्यक्ष - मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी, मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा (Dr. Harsh Kapoor, Chairman - Metro Institute of Gastroenterology, Hepatology, Metro Hospital, Noida) से जानेंगे कि क्या सच में मोटापे का असर आंखों पर भी नजर आता है? आइएस सवाल का जवाब विस्तार से जानते हैं।

आंखों पर होता है ओबेसिटी का असर?- Does Obesity Affect the Eyes

obesity and eye health

जी हां, ओबेसिटी का असर आंखों पर होता है। यह असर सीधे तौर पर नहीं होता है, लेकिन मोटापे के कारण आपको आंखों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। बता दें कि मोटापे के कारण शरीर पर प्राथमिक प्रभाव परिधीय धमनी रोग (Peripheral Artery Disease) और डायबिटीज का हो सकता है। ये रोग आंखों, किडनी और पैरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 35 से ज्‍यादा बीएमआई देता है मॉर्बिड ओबेसिटी का संकेत, जानें इस कंडीशन का कारण और इलाज

आंखों में हो सकती हैं ये समस्याएं- These Problems Can Occur in the Eyes

दरअसल, जब आंखों की बात आती है, तो मोटापा आंखों की रोशनी को खतरे में डालने वाली गंभीर रेटिना संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है। ये बीमारियां तब विकसित होती हैं, जब आंखों में छोटी ब्लड वेसल्स कमजोर हो जाती हैं। इससे आंखों तक ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति नहीं हो पाती है। बता दें कि इस स्थिति में आंखों की कई तरह की बीमारियां विकसित हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • डायबिटीज संबंधी रेटिनोपैथी
  • ग्लूकोमा
  • रेटिनल रोग और नस बंद होना
  • स्ट्रोक से जुड़ी दृष्टि हानि
  • एज-रिलेटेड मैक्यूलर डिजनरेशन
  • मोतियाबिंद

स्वस्थ वजन कैसे बनाए रखें?- How to Maintain a Healthy Weight

अगर आप आंखों की सेहत के लिए हेल्दी वजन बनाए रखना चाहते हैं, तो आप कुछ आसान और असरदार टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में अच्छे से जान लेते हैं:

  • हेल्दी वेट बनाए रखने के लिए एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना और बैलेंस डाइट लेने पर आपको फोकस करना चाहिए। इससे आप हेल्दी तरीके से वेट मैनेजमेंट कर पाएंगे। इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ के साथ आंखों को भी फायदा हो सकता है।  
  • इसके अलावा, आप अपने वेट को मैनेज करने के लिए एक डाइटीशियन की मदद ले सकते हैं। इस तरह आपको स्वस्थ, पौष्टिक भोजन खाने का तरीका सीखने में मदद मिलेगी। इससे नेचुरली आपका वजन कम हो पाएगा।
  • विटामिन-सी और ई, जेक्सैंथिन, ओमेगा-3, जिंक और ल्यूटिन जैसे कुछ जरूरी पोषक-तत्व आंखों की सुरक्षा करते हैं और आंखों की बीमारी को बढ़ने से रोकते हैं। आप अपने आहार में इन पोषक-तत्वों को शामिल करने के तरीके ढूंढ सकते हैं।
  • अपनी नई स्वस्थ आदतों को बढ़ाने के लिए जिम या फिटनेस क्लास में जा सकते हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना रूटीन से एक्सरसाइज करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
  • आपको खाने की हेल्दी चीजों के साथ खाने के समय पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे भी शरीर को कई कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है। यह आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।  

इसे भी पढ़ें- Childhood Obesity: सही नहीं है चाइल्ड ओबेसिटी की अनदेखी? जानें क्यों जरूरी है समय पर इसका ट्रीटमेंट

बता दें कि आंखें शरीर के बहुत ही सेंसिटिव हिस्सों में से एक होती हैं। ऐसे में आपको आंखों में होने वाली समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वहीं, वजन घटाने के लिए आपको नेचुरल और हेल्दी मेथड्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे शरीर को भविष्य में होने वाली कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।

Read Next

बवासीर से जुड़ी ये 5 बातें हैं पूरी तरह के मिथक, डॉक्टर बता रहे हैं इसकी सच्चाई

Disclaimer