शरीर की इन 6 समस्याओं को दूर करता है कायफल की छाल, जानें इस्तेमाल का तरीका

कायफल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे पेट दर्द से लेकर दांत दर्द की परेशानी दूर हो सकती है। जानते हैं अन्य फायदे और इस्तेमाल का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर की इन 6 समस्याओं को दूर करता है कायफल की छाल, जानें इस्तेमाल का तरीका


आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां उपलब्ध हैं, जिनमें से कई जड़ी-बूटियों से हम अनजान हैं। लेकिन इन अनजान जड़ी-बूटियों के इस्तेमाल से शरीर को कई लाभ प्राप्त होते हैं। इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है कायफल। कायफल के फूलों से लेकर छाल तक का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक सदाबहार झाड़ी है, जो देखने में ब्लैकबेरी के तरह होता है। इसकी झाड़ियों से प्राप्त छाल का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आज हम इस लेख में कायफल की छाल का सेवन करने का तरीका और इसके फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से इसके बारे में- 

1. सिरदर्द से दिलाए आराम

लैपटॉप और मोबाइल के अधिक इस्तेमाल और भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से इन दिनों कई लोगों को सिरदर्द की समस्या होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कायफल की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कायफल की छाल से तैयार चूर्ण को नाक से सांस लें। इससे सिरदर्द से आराम मिल सकता है। इसके अलावा कायफल की छाल के चूर्ण को काली मिर्च पाउडर के साथ मिक्स करके सूंघने से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। यह न सिर्फ सिर दर्द की परेशानी से राहत दिलाता है, बल्कि इससे आपको सर्दी-खांसी से भी आराम मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें - 6 परेशानियों को दूर करने में है लाभकारी कायफल का तेल, जानें इसे बनाने की विधि

2. दांत दर्द में फायदेमंद 

दांत दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए कायफल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दांत दर्द से तुरंत राहत दिलाने में लाभकारी होता है। इसके लिए कायफल की छाल को चबाकर दांतों के बीच में कुछ समय के लिए रखें। इससे दांत दर्द से राहत मिल सकता है। 

इसके अलावा आप कायफल की छाल से तैयार चूर्ण को सिरके में पीसकर दांतों पर रगड़ें। इससे दांत दर्द से आराम मिल सकता है। इतना ही नहीं, अगर आपक कायफल की छाल से तैयार काढ़ा पीते हैं, तो यह घेंघा, दांत दर्द और गले के दर्द को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

 3. दस्त से आराम 

इन दिनों मसालेदार खाना, डिब्बाबंद चीजों को खाने से लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा हो रही है। कायफल इन सभी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। खासतौर पर दस्त की समस्याओं को दूर करने में कायफल आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 

दस्त की परेशानी होने पर कायफल की छाल के पाउडर को शहद के साथ सेवन करें। इससे दस्त से आराम मिल सकता है। इसके अलावा कायफल की छाल से तैयार काढ़ा का सेवन करने से भी दस्त और पाचन से जुड़ी परेशानी से राहत पाया जा सकता है। 

4. सर्दी-जुकाम से राहत

कायफल की छाल से तैयार चूर्ण और काली मिर्च का मिश्रण का सेवन करने से सर्दी-खांसी की परेशानी से आराम मिल सकता है। दरअसल, इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाया जाता है, जो खांसी जुकाम की परेशानी से दूर कर सकता है। 

5. इनफर्टिलिटी की परेशानी

इनफर्टिलिटी की परेशानी को दूर करने में कायफल की छाल लाभकारी हो सकती है। इसके लिए कायफल की छाल को दूध के साथ लें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें - दुबले-पतले लोगों का वजन बढ़ाने में फायदेमंद हैं अश्वगंधा और शतावरी, जानें इस्तेमाल का तरीका 

6. अल्सर की परेशानी करे कम 

कायफल की छाल का इस्तेमाल करने से घाव और अल्सर जैसी परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए कायफल की छाल का लेप तैयार कर लें। अब इसे अपने घाव पर लगाएं। इसके बाद इसे धो लें। इससे आपको लाभ मिलेगा। वहीं, इसकी छाल का काढ़ा पीने से अल्सर से भी आराम मिलेगा। 

कायफल की छाल स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन अधिक मात्रा में न करेँ। इससे आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान हो सकता है। वहीं, अगर आप किसी विशेष परिस्थिति से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही कायफल की छाल का सेवन करें।

 

Read Next

आयुर्वेद‍िक औषधि सर्पगंधा का इस्‍तेमाल करते हैं, तो एक्सपर्ट से जान लें इससे होने वाले 5 संभावित नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version