Doctor Verified

फ्रिज में रखी ब्रेड होती है नॉर्मल ब्रेड से कम नुकसानदायक, डॉक्टर ने बताया ये वैज्ञानिक कारण

ऐसी बहुत-सी चीजें हैं, जिन्हें फ्रिज में रखना जरूरी होता है। वहीं बहुत चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। आज हम आपको फ्रिज में रखी ब्रेड खाने से शरीर पर होने वाले असर के बारे में बताएंगे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
फ्रिज में रखी ब्रेड होती है नॉर्मल ब्रेड से कम नुकसानदायक, डॉक्टर ने बताया ये वैज्ञानिक कारण


कई लोग हेल्थ का ध्यान रखते हुए ब्रेड खाना पसंद नहीं करते हैं। ब्रेड में कोई खास पोषक-तत्व नहीं होते हैं। साथ ही, इसमें नमक और सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है। ब्रेड में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि ब्रेड खाना सेहत के लिए फायदेमंद भी हो सकता है? शायद आप कहेंगे नहीं, जो सच भी है। अब जिस चीज में पोषक-तत्व ही नहीं हैं, वह शरीर के लिए फायदेमंद कैसे हो सकती है। हालांकि, हर सिक्के की तरह ब्रेड के भी 2 पहलू हैं। पहला ये कि ब्रेड का सेवन नुकसानदायक होता है और दूसरा ये कि अगर आप ब्रेड को फ्रिज में ठंडा करके खाते हैं, तो ब्रेड खाने से शरीर को फायदे भी हो सकते हैं। जी हां, फ्रिज से निकली ठंडी ब्रेड आम ब्रेड के मुकाबले सेहत के लिए कम नुकसानदायक होती है। इस बारे में हमें जानकारी डॉ. हरीश भाटिया ने दी है। आइए ठंडी ब्रेड खाने से शरीर पर होने वाले असर के बारे में जानते हैं।

ठंडी ब्रेड खाने से शरीर पर कैसा असर होता है?

winter bread

जी हां, ठंडी ब्रेड खाने में आम ब्रेड से ज्यादा बेहतर होती है। आजकल एक नया प्रोसेस आया है, जिसे स्टार्च रेट्रोग्रेडेशन कहते हैं। दरअसल, जब हम ब्रेड को टोस्टर में टोस्ट करते हैं, तो इससे ब्रेड की 20 से 25 प्रतिशत कैलोरी कम हो जाती है। वहीं, अगर हम ब्रेड को फ्रिज में रात भर रखें और सुबह इस ब्रेड को खाएं, तो इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स या ग्लाइसेमिक लोड कम हो जाएगा। इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। इस बात की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी एंड इनफार्मेशन में प्रकाशित एक स्टडी से हुई है। इस स्टडी में भी बताया गया है कि फ्रिज से निकली ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स सामान्य ब्रेड के मुकाबले कम होता है।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने पर शरीर को होंगे ये फायदे

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों को खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।  

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं ये 5 एक्सरसाइज, रूटीन में जरूर करें शामिल

वजन घटाने में मिलती है मदद

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों को खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। ऐसे में ठंडी ब्रेड खाने से आपका वजन ज्यादा नहीं बढ़ेगा।  

हार्ट और ब्लड वेसल्स के लिए फायदेमंद

ठंडी ब्रेड में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह हार्ट और ब्लड वेसल्स से जुड़े रोगों का खतरा कम होता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Harish Bhatia (@dr.harishbhatia)

कोलेस्ट्रॉल कम होता है

हाई ब्लड शुगर लेवल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित करती है। कम जीआई वाले खाद्य पदार्थ खाने से रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता है। यह हार्ट हेल्थ को फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल में कब शुरू करनी चाहिए दवाइयां? एक्सपर्ट से जानें 3 जरूरी बातें          

वाइट ब्रेड खाना शरीर के लिए कुछ खास फायदेमंद नहीं होता है, लेकिन आप सफेद की जगह ब्राउन ब्रेड का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। ब्राउन ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन और मल त्याग में मदद कर सकता है। इसमें विटामिन और खनिज जैसे फॉलिक एसिड, आयरन और विटामिन-बी जैसे पोषक-तत्व शरीर को प्राप्त होते हैं। आखिर में यही माना जा सकता है कि ठंडी ब्रेड खाने से शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं।

Read Next

Cactus Water: कैक्टस का पानी क्यों है ट्रेंड में? एक्सपर्ट से जानें इसे पीने के फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version