Is Tandoori Roti Good For Health: मखनी दाल हो या कढ़ाई पनीर, अगर इनके साथ तंदूरी रोटी खाई जाती है तो स्वाद दोगुना हो जाता है। शादी और फैमिली फंक्शंस में मेन मील में तंदूरी रोटी को जरूर एड किया जाता है। जब गरमा गर्म सब्जी या दाल के साथ इसे खाया जाता है, तो ये खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। इसे तंदूर में तैयार किया जाता है इसलिए इसकी खुशबू कोयले जैसी होती है। यह पचाने में भारी होती है इसलिए दो तंदूर की रोटी में ही पेट भरा हुआ महसूस होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि तंदूर की रोटी सच में सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं? क्या इसके सेवन से सेहत को फायदा होता है या नहीं? आइए इस लेख में जानें इसका जवाब।
क्या तंदूरी रोटी सेहत के लिए फायदेमंद होती है? Is Tandoori Roti Good For Health
अगर आप किसी फिटनेस डाइट पर हैं और किसी पार्टी में गए हुए है। ऐसे में ये सवाल बन जाता है कि इतनी सारी चीजों के लिए हेल्दी ऑप्शन कैसे ढूंढ़े जो हेल्दी भी हो। एमडी आयुर्वेद डॉ नितिका कोहली कहती हैं कि तंदूरी रोटी एक हेल्दी ऑप्शन है। इस बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि फंक्शन में डाइट मेंटेन रखने के लिए आप तंदूर की रोटी खा सकते हैं। अगर मैदा के बजाय आप आटे से बनी रोटी खाते हैं तो यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी। इसे तंदूर में सेक कर बनाया जाता है और यह पचने में भी आसान होती है। अगर आप तंदूर की रोटी खाते हैं तो इससे आपके पाचन तंत्र को नुकसान भी नहीं होगा और आपकी डाइट भी मेंटेन रहेगी।
इसे भी पढ़ें- क्या मैदा वाकई आंतों में चिपकता है? जानें डॉक्टर से इस बारे में
मैदा वाली तंदूरी रोटी खाने के नुकसान- Harmful effect of Tandoor Roti
- अगर आप मैदा वाली तंदूर की रोटी खाते हैं, तो इसकी आदत सेहत को नुकसान कर सकती है। ज्यादा तंदूर की रोटी खाने से आप कई समस्याओं की चपेट में आ सकते है।
- मैदा वाली तंदूर की रोटी खाने से आपको पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती है। इसके कारण आपको कब्ज, अपच, पेट दर्द, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- मैदा वाली तंदूर की रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी हाई होता है। इसके सेवन से शुगर स्पाइक होती है और इंसुलिन इंबैलेंस हो सकती है। इसलिए मैदा वाली तंदूर की रोटी अवॉइड करें।
- ज्यादा मैदा खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। क्योंकि इसके सेवन से आपको सिर्फ अनहेल्दी कैलोरी मिलेगी। इससे सेहत को फायदा नहीं होगा। अगर आप रोज तंदूर की रोटी खाते हैं तो आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।
- अगर आप कभी-कभी तंदूर की रोटी खाते हैं, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होगा। लेकिन इसे आदत में न लेकर आएं। तंदूर की रोटी खाना पसंद है तो आप आटे से बनी तंदूर की रोटी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- थायराइड के मरीजों को मैदा क्यों नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान
लेख में हमने जाना कि पार्टी या शादी में डाइट मेंटेन रखने के लिए आप तंदूरी रोटी खा सकते हैं। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए किसी डाइट एक्सपर्ट से संपर्क करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version