Doctor Verified

क्या रात में होने वाली शरीर की ऐंठन का कारण है पोटेशियम? डॉक्टर से जानें सोने से पहले इसका सेवन कितना फायदेमंद

Potassium for night cramps: अक्सर लोगों को रात में शरीर में ऐंठन की समस्या होती है। ऐसे में जानते हैं पोटेशियम का इसके साथ क्या कनेक्शन है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रात में होने वाली शरीर की ऐंठन का कारण है पोटेशियम? डॉक्टर से जानें सोने से पहले इसका सेवन कितना फायदेमंद


Potassium for night cramps: पोटेशियम, सेहत के लिए एक जरूरी खनिज तत्व है जिसकी कमी से आपका पूरा शरीर प्रभावित रहता है। खासकर कि पोटेशियम की कमी से आपके मसल्स में कमजोरी, क्रैंप, थकान, कमजोरी, कब्ज और ज्यादा भूख प्यास की समस्या हो सकती है। ऐसे में समझने वाली बात ये है कि क्या पोटेशियम की कमी से रात में ऐंठन की समस्या हो सकती है? दरअसल, बहुत से लोगों को रात में शरीर में ऐंठन की समस्या परेशान करती है और लोगों को समझ नहीं आता कि ये दिक्कत क्यों हो रही है। जबकि ये पोटेशियम की कमी से जुड़ी हुई हो सकती है। कैसे और इस बारे में डॉक्टर का कहना है? जानते हैं इस बारे में डॉ. अंकित बंसल कंसलटेंट इंटरनल मेडिसिन एंड इनफेक्शन डिजीज श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से।

क्या रात में होने वाली शरीर की ऐंठन का कारण है पोटेशियम-Is potassium good for night cramps

डॉ. अंकित बंसल बताते हैं कि शरीर की ऐंठन का कारण पोटेशियम हो सकता है। दरअसल, रात में पैरों या शरीर की ऐंठन अक्सर पोटैशियम, मैग्नीशियम या कैल्शियम की कमी के कारण होती है। पोटैशियम मांसपेशियों के सही कामकाज में मदद करता है और ऐंठन को कम कर सकता है। NIH की मानें तो जब पोटेशियम का स्तर कम होता है, तो नसों और मांसपेशियों के बीच संचार टूट जाता है, जिससे मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और ऐंठन के रूप में महसूस होती हैं। ये खनिज तत्व मांसपेशियों के संकुचन को कम करने के साथ और रिलैक्स करने में मददगार है। इसके अलावा ये इलेक्ट्रोलाइट की तरह भी काम करता है और ऐंठन को भी कम करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: मैग्नीशियम की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन क्यों होती है? डॉक्टर से जानें 

पोटेशियम की कमी से कैसे बचें-How to prevent potassium deficiency in body

पोटेशियम की कमी से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए जैसे कि केले, शकरकंद और पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इनमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो मांसपेशियों में ऐंठन को रोकने में मदद कर सकता है।

night cramps

पोटेशियम एक न्यूरोमस्कुलर ट्रांसमीटर के रूप में कार्य करता है, जिससे मांसपेशियों के संकुचन और फिर विश्राम के लिए जरूरी संचार संभव होता है। पोटेशियम का कम स्तर इस संचार को बाधित कर सकता है, जिससे मांसपेशियों में अकड़न, कमजोरी और ऐंठन कम हो सकती है। इसके अलावा केले, संतरे, एवोकाडो, नियमित आलू और कद्दू अन्य जरूरी खनिजों के साथ पोटेशियम प्रदान करते हैं। इसके अलावा ग्रीक योगर्ट भी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पसलियों में ऐंठन का कारण है मसक्‍यूलोस्‍केलेटल पेन, जानें क्या हैं इसके लक्षण

हालांकि, आपको अपनी मर्जी से भी पोटेशियम का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा पोटेशियम भी सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। खासकर, किसी को किडनी की समस्या है तो भी इसके सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा ऐंठन को कम करने के लिए नियमित स्ट्रेचिंग और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है। अगर ऐंठन लगातार हो या दर्द बहुत ज्यादा हो, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है, ताकि कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या छिपी न हो।

Read Next

रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी क्‍या है? जानें क्‍यों बढ़ रही है इसकी लोकप्र‍ियता

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 06, 2025 14:54 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS