Is Pomegranate Safe To Eat During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कुछ भी खाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें यह पता होना चाहिए कि उन्होंने अपनी डाइट में जो भी चीजें शामिल की हैं, उसका बच्चे की हेल्थ पर क्या असर पड़ेगा? असल में, प्रेग्नेंट महिलाएं जो भी खाती हैं, उसका सीधा-सीधा असर बच्चे की ग्रोथ पर पड़ता है। इसलिए, जरूरी है कि गर्भवती महिलाएं, जो भी खा रही हैं, उसके बारे में एक्सपर्ट से जान लें। इसी संबंध में आज हम आपके लिए यह सवाल लेकर आए हैं कि क्या प्रेग्नेंट महिलाएं अनार खा सकती हैं? यह बात तो हम सभी जानते हैं कि अनार एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत है, इसमें फाइबर भी पाया जाता है। इस लिहाज से देखा जाए, तो गर्भवती महिलाएं भी इसका सेवन कर सकती हैं? मगर क्या वाकई प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डाइट में अनार शामिल करना चाहिए? या इसे खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? आइए विस्तार से जानते हैं।
प्रेग्नेंसी में अनार खाया जा सकता है या नहीं?- Can Pregnant Woman Eat Pomegranate
डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की मानें, "गर्भावस्था के दौरान अनार खाना सुरक्षित माना जाता है। अनार विटामिन, विशेष रूप से विटामिन सी और फोलेट का एक अच्छा स्रोत है। यह गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया गया है कि अनार में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। यह फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, प्रेग्नेंट महिलाओं को अनार का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। इसकी वजह है, इसमें हाई फाइबर कंटेंट होता है, जो कि पाचन से से जुड़ी परेशानी पैदा कर सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को कितनी मात्रा में अनार का सेवन करना चाहिए, इसका जवाब कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। महिलाओं की हेल्थ कंडीशन के आधार ही पर अनार की सही मात्रा तय की जा सकती है।"
इसे भी पढ़ें: अनार खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे
प्रेग्नेंसी में अनार खाने के फायदे- Benefits Of Eating Pomegranate During Pregnancy
पाचन क्षमता बेहतर होती है- Improves Digestion
वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, "प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को कब्ज की समस्या हो जाती है। विशेषकर आखिरी तिमाही में यह समस्या बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी के दिन चढ़ते जाते हैं, वैसे-वैसे गर्भ में पल रहे शिशु का वजन बढ़ता है जाता है, जिसका महिलाओं के पेट के निचले हिस्से पर पड़ता है। इस वजह अक्सर महिला को कब्ज की परेशानी बनी रहती है। इससे निपटने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में फाइबर शामिल करना चाहिए। अनार फाइबर का अच्छा स्रोत है। इससे पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंट महिलाओं को सोनम कपूर ने दी अनार का जूस पीने की सलाह, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे
ऐंठन कम करता है- Prevents cramps
डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कभी-कभी मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होती है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं, जैसे थकान महसूस करना, अच्छी तरह रेस्ट न कर पाना आदि। वहीं, अनार पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर को गर्भावस्था में हो रहे दर्द को कम करने और मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में सहायता करता है।"
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में अनार का जूस पीने से बेहतर होता है शिशु के मस्तिष्क का विकास, जानें कारण
भ्रूण के मस्तिष्क के विकास में सहायक- Helps In Fetal Brain Development
प्रेग्नेंट महिलाओं को फोलेट लेने की विशेष रूप से सलाह दी जाती है। डॉ. शोभा गुप्ता सलाह देती हैं कि फोलेट से भ्रूण का विकास बेहतर होता है, उसके मस्तिष्क विकास पर भी इसका असर देखने को मिलता है। अनार में फोलेट होता है, जो कि बच्चे के मस्तिष्क के विकास में सहायता कर सकता है।
एनीमिया से बचाता है- Prevents Anemia
डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "अनार आयरन और विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। इससे शरीर में खूनी की कमी को दूर किया जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो खून की कमी की वजह से एनीमिया जैसी घातक बीमारी हो सकती है। एनीमिया के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बाधित हो सकता है और गर्भावस्था में महिला को कमजोरी की शिकायत भी हो सकती है।"
उच्च रक्तचाप को कम करें- Reduce Blood Pressure
डॉ. शोभा गुप्ता की मानें, तो अनार का रस पीन से हाई बीपी को कम करने में मदद मिल सकती है। आपको बताते चलें कि प्रेग्नेंसी के दैरान बीपी की समस्या होना बच्चे के लिए जानलेवा हो सकती है। यहां तक कि बीपी का हृदय-स्वस्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। वहीं, अनार का सेवन करने से या इसका जूस पीने की वजह से उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
प्रेग्नेंसी में अनार खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Pomegranate During Pregnancy
डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "आमतौर पर प्रेग्नेंसी में अनार खाने का कोई विशेष नुकसान नहीं होता है। लेकिन, कुछ लोगों को अनार से एलर्जी हो सकती है। अगर किसी प्रेग्नेंट महिला को अनार से एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन करनेसे बचना चाहिए। इस कंडीशन में अनार खाने से खुजली, सूजन, नाक बहना और सांस लेने में कठिनाई जैसी परेशानियां हो सकती हैं।"