
Pomegranate Benefits for Female : अनार सेहत के लिए बहुत होते हैं। अनार एक सुपर हेल्दी फ्रूट है, जिसका सेवन करके बीमारियों से बचा जा सकता है। अनार पर हुई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत, स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। खासकर जब बात महिलाओं की आती है तो उनके स्वास्थ्य के लिए रामबाण औषधि मानी जाती है। पीरियड्स प्रॉब्लम से लेकर प्रेगनेंसी के दौरान गर्भ में पलने वाले बच्चे को स्वस्थ बनाने के लिए महिलाओं को अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं महिलाओं के लिए अनार के फायदों के बारे में।
1. प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है अनार
अनार एक ऐसा फल है जो महिलाओं में होने वाले प्रजनन विकार को ठीक करने में मदद करता है। अनार पर हुए शोध में ये बात सामने आई है कि यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस अंडाणु को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे प्रजनन क्षमता कमजोर हो जाती है।
2. यौन क्षमता को सुधारता है अनार
उम्र ढलने के बाद यौन क्षमता कम होना बहुत ही आम बात है। खासकर महिलाओं में 40 के बाद ये समस्या ज्यादा देखी जाती है। अनार का सेवन करके यौन क्षमता को सुधारने में मदद मिलती है। महिलाएं अगर अनार या अनार के जूस का सेवन करें तो इससे उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर सही होने से यौन क्षमता सुधारने में मदद मिलती है।
3. स्किन को बनाता है ग्लोइंग
अनार के पोषक तत्व स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। स्किन हाइड्रेट रहने से खुजली, दाग-धब्बे और ड्राइनेस से बचाव करने में मदद मिलती है। नियमित तौर पर अनार का सेवन करने से त्वचा में कोलेजन के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है और चेहरे को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी में पपीता खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इससे होने वाले फायदे और नुकसान
4. पाचन क्रिया को सुधारने में करता है मदद
लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से आजकल महिलाओं में पाचन संबंधी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। पाचन क्रिया को सुधारने में भी अनार काफी फायदेमंद साबित होता है। नियमित तौर पर अनार का सेवन करने से कब्ज, पेट में दर्द से राहत पाई जा सकती है।
5. बालों को बनाता है घना और मजबूत
अनार बालों को घना और मजबूत बनाने में भी मदद करता है। एनसीबीआई की एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि सप्ताह में 3 से 4 बार अनार का सेवन करने से स्कैल्प हेल्दी होते हैं और बालों का झड़ना, गिरना कम होता है।
Pic Credit: Freepik.com