प्रेग्नेंसी में अनार का जूस पीने से बेहतर होता है शिशु के मस्तिष्क का विकास, जानें कारण

गर्भावस्था के दौरान रोजाना अनार का जूस पीने से होने वाले शिशु के मस्तिष्क का विकास बेहतर होता है। जानें रोजाना अनार का जूस पीने के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में अनार का जूस पीने से बेहतर होता है शिशु के मस्तिष्क का विकास, जानें कारण


प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हेल्दी चीजें खाने-पीने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था में महिला जो कुछ खाती-पीती है, उसका असर गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर पड़ता है। हाल में हुए एक रिसर्च में बताया गया है कि जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अनार का जूस पीती हैं, उनके शिशु में मस्तिष्क का विकास ज्यादा अच्छा होता है। अनार के जूस में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो मां और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। अनार का जूस पॉलीफेनॉल्स का अच्छा स्रोत होता है। पॉलीफेनॉल्स एक तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो खून के प्रवाह को बेहतर बनाते हैं। खास बात ये पॉलीफेनॉल्स आपको नट्स, बेरीज, ग्रीन टी और रेड वाइन आदि से भी मिल जाते हैं।

बेहतर होता है शिशु का विकास

ये रिसर्च यूएस के Brigham and Women’s hospital में किया गया है। प्रमुख शोधकर्ता और लेखक Terrie Inder के अनुसार, "हमारे अध्ययन में पाया गया है कि गर्भावस्था के दौरान अनार का जूस पीने से गर्भ में पल रहे शिशु सुरक्षित रहता है और उसका विकास ज्यादा बेहतर होता है।" ये अध्ययन PLOS One नाम के जर्नल में छापा गया है। इस रिसर्च के लिए ऐसी महिलाओं को चुना गया जिनके शिशुओं में जन्म से पहले ही Intrauterine growth restriction (इंट्रायूटेरिन ग्रोथ रेस्ट्रिक्शन) की पुष्टि हुई थी।

इसे भी पढ़ें:- गर्भावस्था के पहले कुछ हफ्तों में पौष्टिक आहार के लिए खाएं ये 6 चीजें

कमजोर और कम वजन शिशु की समस्या से बचाए

आजकल जन्म के समय होने वाले शिशु का वजन सामान्य से कम और शरीर कमजोर होने की समस्या काफी बढ़ गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार अनार का जूस पीने से ये समस्या भी दूर होती है। इंट्रायूटेरिन ग्रोथ रेस्ट्रिक्शन (IUGR) एक ऐसी समस्या है, जिसमें होने वाले शिशु का आकार सामान्य से कम होता है। इसका कारण प्लैसेंटा (गर्भनाल) की कोई समस्या हो सकती है। आपको पता होगा कि गर्भ में रहने के दौरान शिशु को ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्व इसी गर्भनाल के द्वारा मिलते हैं। शोध बताते हैं कि हर 10 में से एक शिशु को IUGR की समस्या होती है।

अनार का जूस पीने के फायदे

  • अनार के जूस में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स और इंफ्लेमेशन से शरीर को बचाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अनार के जूस में ग्रीन टी और रेड वाइन के मुकाबले 3 गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
  • एक अनार में आपके रोजाना की जरूरत का 40% से ज्यादा विटामिन सी होता है। चूंकि विटामिन सी पॉश्चराइज्ड होने के बाद टूट जाते हैं, इसलिए पैकेटबंद जूस पीने के बजाय ताजे अनार का जूस घर पर निकालकर ही पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:- इस तरह अनार के छिलकों से बनाएं स्वादिष्ट चाय, शरीर को मिलेंगे कई लाभ

  • हाल में एक शोध में बताया गया है कि अनार का जूस पीने से कई तरह के कैंसर का खतरा कम होता है। इसके अलावा इस जूस में मौजू एंटीऑक्सीडेंट्स अल्जाइमर रोग से भी बचाते हैं।
  • अनार का जूस पीने से आपका पाचन अच्छा रहता है और पेट की दूसरी समस्याओं में बहुत जल्दी आराम मिलता है। उल्टी-दस्त, डायरिया आदि होने पर अनार का जूस पीना फायदेमंद होता है।
  • अनार का जूस रोजाना पीने से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को फायदा मिलता है क्योंकि ये सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करता है।

Read more articles on Women's Health in Hindi

Read Next

इन 6 कारणों से गर्भावती महिलाओं के पेट में लात मारता है बच्चा, जानें क्यों होता है ऐसा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version