Doctor Verified

क्या स्किन प्रॉब्लम रोजेशिया (Rosacea) पर बर्फ लगाया जाना सेफ होता है? बता रहे हैं डॉक्टर

Is It Safe To Rub Ice If You Have Rosacea In Hindi: स्किन प्रॉब्लम रोजेशिया पर बर्फ लगाया जा सकता है। लेकिन, इसे लगाने के सही तरीकों के बारे में जानकारी होना जरूरी है-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या स्किन प्रॉब्लम रोजेशिया (Rosacea) पर बर्फ लगाया जाना सेफ होता है? बता रहे हैं डॉक्टर


Kya Rosacea Par Ice Lagana Chahiye: रोजेशिया एक तरह की क्रॉनिक स्किन डिजीज है। यह विशेषकर, चेहरे को ही प्रभावित करता है। रोजेशिया (Rosacea Kya Hota Hai) होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जैसे रेडनेस, सूजन, जलन, नाक का बड़ा होना आदि। यहां तक कि रोजेशिया होने पर आंखें भी प्रभावित होती हैं। कई बार रोजेशिया होने पर लोगों को लगता है कि यह एक्ने या पिंपल की प्रॉब्लम है। क्योंकि इसके लक्षण काफी हद तक कील-मुंहासों जैसे ही नजर आते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि रोजेशिया एक गंभीर स्किन प्रॉब्लम है। इस तरह की समस्या होने पर जरूरी है कि आप जल्द से जल्द डर्माटाइटिस से मिलें। रोजेशिया होने पर इसकी जलन को कम करने के लिए कुछ लोग बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई रोजेशिया पर बर्फ लगाना सुरक्षित होता है? कहीं इसकी वजह से स्किन प्रॉब्लम तो नहीं होने लगती है या फिर रोजेशिया की समस्या बढ़ जाती है। आइए, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं इस बारे में।

क्या रोजेशिया पर बर्फ लगा सकते हैं?- Kya Rosacea Par Ice Lagana Chahiye

is it safe to use ice if you have rosacea 01 (9)

रोजेशिया होने पर जलन, कील-मुंहासे जैसी समस्याएं होने लगती है। आपने कई बार नोटिस किया होगा कि स्किन की जलन को कम करने के लिए अक्सर लोग बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। इसी तरह, आप भी चाहें तो रोजेशिया पर बर्फ लगा सकते हैं। यकीन, मानिए यह पूरी तरह सुरक्षित होता है। रोजेशिया पर बर्फ लगाने पर इसके लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इसकी पुष्टि करते हुए एक्सपर्ट बताते हैं, ‘रोजेशिया पर बर्फ लगाना पूरी तरह सेफ होता है। यहं तक कि रोजेशिया पर बर्फ अप्लाई करने की वजह से स्किन की सूजन रेडनेस और इंफ्लेमेशन कम होती है। यही नहीं, अगर रोजेशिया होने की वजह से अक्सर जलन की दिक्कत बनी रहती है, तो बर्फ के टुकड़े को सीधे रोजेशिया पर लगाने से जलन में कमी महससू की जा सकती है।"

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई बर्फ रगड़ने से त्वचा साफ होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर 

रोजेशिया पर बर्फ कैसे लगाएं?

वैसे तो रोजेशिया पर बर्फ को डाइरेक्टली अप्लाई किया जा सकता है। लेकिन, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि बर्फ को टुकड़े को डाइरेक्टली लंबे समय तक चेहरे पर लगाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, जब भी रोजेशिया पर बर्फ लगाएं, तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करें-

  1. सबसे पहले अपना चेहरा साफ कर लें।
  2. अब बर्फ के टुकड़े या आइस क्यूब को एक कपड़े में लपेटें।
  3. प्रभावित हिस्से में कपड़े में लपेटे बर्फ को हल्के हाथों से अप्लाई करें।
  4. कम से कम 10 मिनट तक बर्फ से रोजेशिया से प्रभावित हिस्से को रगड़ें।
  5. ऐसा उन लोगों को विशेषतौर पर करना चाहिए, जिन्हें रोजेशिया के कारण सूजन और रेडनेस की प्रॉब्लम हो गई है।
  6. अगर आप नियमित रूप से रोजेशिया से प्रभावित स्किन पर बर्फ अप्लाई कर रहे हैं, तो स्किन को मॉनिटर करना न भूलें। ध्यान दें कि क्या बर्फ लगाने से जलन में कमी आ रही है।

इसे भी पढ़ें - चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं? जानें सही तरीका, जिससे मिलेगा पूरा फायदा 

रोजेशिया होने पर बर्फ लगाने के फायदे

रोजेशिया के कारण स्किन काफी ज्यादा प्रभावित हो जाती है। कभी-कभी स्किन में जलन, रेडनेस और कई अन्य दिक्कतें भी हो जाती हैं। इन्हें कम करने के लिए आप नियमित रूप से बर्फ लगा सकते हैं। बर्फ लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे स्किन क्लीन होती है, सूजन में कमी आती है। यही नहीं, जब आप नियमित रूप से रोजेशिया पर बर्फ लगाते हैं, तो इसकी वजह से ब्लड वेसल्स यानी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। यह रेनडनेस को कम करने में अहम रोल प्ले करता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • रोज चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या होता है?

    आपने अक्सर टीवी या फिल्म एक्ट्रेस को बर्फ लगाते हुए वीडियोज देखी होंगी। असल में, बर्फ लगाना चेहरे के लिए अच्छा होता है। इससे त्वचा क्लीन होती है, पिंपल कम होते हैं और आंखों की सूजन में भी कमी आती है।
  • चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या नुकसान हैं?

    आमतौर पर हम चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदों के बारे में ही जानते हैं। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं जैसे अगर आप सही तरह से बर्फ नहीं लगाते हैं, तो इसकी वजह आइस बर्न हो सकता है, जो झनझनाहट और एलर्जी का कारण बन सकता है।
  • रात में चेहरे पर बर्फ लगाने के बाद क्या करें?

    चेहरे पर रात को बर्फ लगाने के बाद चेहरे को तौलिए से साफ करें। इसके बाद, एलोवेरा जेल अप्लाई करें। इससे स्किन ग्लोइंग होती है।

 

 

 

Read Next

क्या हाजमा बिगाड़ सकता है बदलता मौसम? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS