Doctor Verified

क्‍या आंख में दूध डालना सुरक्ष‍ित है? आंखों की किसी भी समस्या में इस्तेमाल से पहले डॉक्‍टर से जानें

आंखों में दूध डालना सुरक्षित नहीं है। इससे इंफेक्‍शन और एलर्जी का खतरा हो सकता है। इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या आंख में दूध डालना सुरक्ष‍ित है? आंखों की किसी भी समस्या में इस्तेमाल से पहले डॉक्‍टर से जानें


आंखों में जलन, खुजली या रेडनेस होने पर कई लोग पुराने घरेलू नुस्खों की तरफ रुख करते हैं। इनमें से एक लोकप्रिय उपाय है- आंख में दूध डालना। कुछ लोग मानते हैं कि ठंडा दूध आंखों को ठंडक देता है और एलर्जी, डार्क सर्कल या थकान से राहत दिलाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्‍या यह वाकई सुरक्षित है? दुर्गा सहाय नर्स‍िंग होम, यूपी बि‍जनौर के नेत्र रोग व‍िशेषज्ञ डॉ व‍िनीत माथुर ने बताया क‍ि हमारी आंखें शरीर का सबसे नाजुक अंग होती हैं और किसी भी बाहरी चीज के संपर्क में आने पर उनमें इंफेक्‍शन या नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। बिना डॉक्टर की सलाह के आंखों में कुछ भी डालना हानिकारक हो सकता है, चाहे वह कितना ही प्राकृतिक क्यों न लगे। खासकर दूध जैसी चीज, जिसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं, आंखों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। इस लेख में हम जानेंगे कि आंखों में दूध डालना कितना सुरक्षित है और आंखों की देखभाल के लिए कौन-कौन से तरीके सुरक्षित माने जाते हैं।

आंखों में दूध क्‍यों डालते हैं लोग?

कुछ लोगों को लगता है कि दूध की ठंडक आंखों को सुकून देती है और इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड आंखों की थकान दूर करने में मदद करता है। कुछ ने इसे डार्क सर्कल या एलर्जी की समस्या में भी फायदेमंद बताया है। लेकिन दूध त्वचा के लिए चाहे फायदेमंद हो, आंखों के लिए इसका असर बिल्कुल अलग हो सकता है। आंखों की सतह बेहद सेंस‍िट‍िव होती है और किसी भी अनस्टरलाइज्‍ड पदार्थ का संपर्क उसमें इंफेक्शन फैला सकता है। यह भ्रम की स्थिति है, जिसमें बिना डॉक्‍टर की सलाह के आंखों में दूध डालने को सुरक्षित मान लिया गया है।

इसे भी पढ़ें- पानी की कमी का आंखों पर क्या प्रभाव पड़ता है? जानें डॉक्टर से

आंखों में दूध डालना सुरक्ष‍ित है?- Is It Safe To Put Milk in Eyes

is-it-safe-to-put-milk-in-eyes

  • डॉ वि‍नीत माथुर ने बताया क‍ि दूध में मौजूद बैक्टीरिया जैसे ई. कोली, लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स और साल्मोनेला, आंखों की बाहरी परत में इंफेक्‍शन फैला सकते हैं। ये बैक्टीरिया सामान्य त्वचा को ज्‍यादा नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन आंखों की नमी वाली सतह पर यह बहुत तेजी से पनप सकते हैं।
  • कई बार लोग फ्रिज से निकला ठंडा दूध आंखों में डालते हैं, यह सोचकर कि यह थकान कम करेगा, लेकिन यही आदत आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है।
  • बच्चों, बुजुर्गों या जिनकी आंखों में पहले से कोई परेशानी हो, उनके लिए, तो यह और भी खतरनाक है।
  • आंखों में कोई भी पदार्थ डालने से पहले उसकी स्टरलाइजेशन और सुरक्षा की जांच होनी चाहिए।
  • दूध एक ऐसा उत्पाद है जो जल्दी खराब हो जाता है और उसमें जीवाणु तेजी से पनपते हैं।
  • अगर आंखों में जलन, खुजली, सूजन या आंखों से पानी आना जैसी कोई भी दिक्कत हो, तो घरेलू उपायों की बजाय तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
  • कई बार लक्षण सामान्य लगते हैं लेकिन असल में वह कॉर्नियल अल्सर, वायरल कंजंक्टिवाइटिस या आंखों के अंदरूनी इंफेक्‍शन का संकेत हो सकते हैं।

आंखों की देखभाल के सुरक्षित घरेलू उपाय- Safe Home Remedies for Eye Care

  • आंखों की थकान और ड्राईनेस के लिए सबसे सुरक्षित तरीका है ठंडे पानी से आंखों पर छींटे मारना।
  • खीरे की स्लाइस को आंखों पर रखने से ठंडक और सूजन में आराम मिलता है।
  • ग्रीन टी बैग्स में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ये बैग्स आंखों को रिलैक्स करते हैं।
  • केवल डॉक्टर द्वारा अप्रूव्ड और स्टरलाइज्‍ड गुलाब जल ही आंखों में डालें, यह आंखों को जलन से राहत देता है।

आंखों के लिए सुरक्षित विकल्प- Safe Alternatives For Eyes

अगर आप आंखों की जलन या थकान से राहत चाहते हैं, तो बाजार में कई सुरक्षित विकल्प मौजूद हैं-

  • आर्टिफिशियल टियर्स (Artificial Tears): यह आई ड्रॉप्स आंखों को नमी देने के लिए बनाए गए हैं।
  • आई कूलिंग जेल्स: डॉक्टर द्वारा बताए गए जेल्स आंखों की सूजन में राहत देते हैं।
  • हाइड्रोजेल आई मास्क: ये आंखों को ठंडक देने और आराम पहुंचाने के लिए असरदार हैं।

आंखों की देखभाल के लिए लाइफस्टाइल टिप्स- Lifestyle Tips for Eye Health

  • स्क्रीन टाइम कम करें
  • हर 20 मिनट पर 20 सेकंड के लिए दूर देखें (20-20-20 रूल)
  • संतुलित आहार लें जिसमें विटामिन-ए, सी और ई मौजूद हो
  • धूप में चश्मा पहनें
  • पर्याप्त नींद लें

घरेलू नुस्खों में सतर्कता जरूरी है- Be Cautious with Home Remedies

आंखें, शरीर का बहुत सेंस‍िट‍िव‍और कीमती अंग हैं। किसी भी घरेलू उपाय को आंखों पर सीधे इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। दूध एक पोषक तत्व हो सकता है, लेकिन आंखों के लिए उसका इस्तेमाल बिना स्टरलाइज किए खतरनाक साबित हो सकता है।

अगर आंखों में कोई भी असहजता महसूस हो रही है, तो घरेलू उपायों के बजाय विशेषज्ञ के बताए उपाय अपनाएं। इससे न सिर्फ आपकी आंखों की रोशनी बनी रहेगी, बल्कि आप किसी गंभीर इंफेक्‍शन से भी बच सकेंगे।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • क्या आंखों में दूध डाल सकते हैं?

    नहीं, आंखों में दूध डालना सुरक्षित नहीं माना जाता। इससे इंफेक्‍शन, जलन या एलर्जी हो सकती है। आंखों की समस्याओं में डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है।
  • आंखों में धुंधलापन आ जाए तो क्या करें?

    धुंधला दिखने पर आंखों को ठंडे पानी से धोएं और तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से मिलें। यह आंखों की थकान, ग्लूकोमा या रेटिना से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।
  • क्या दूध आपकी आंखों के लिए अच्छा है?

    हां, लेकिन पीने के लिए। दूध में मौजूद विटामिन-ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। मगर दूध को आंखों में लगाना खतरनाक हो सकता है और इससे बचना चाहिए।

 

 

 

Read Next

क्या फैटी लिवर खुद ठीक हो सकता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 22, 2025 18:36 IST

    Published By : Yashaswi Mathur