Doctor Verified

क्या पीरियड्स के बाद सेक्स करना सुरक्षित होता है? जानें डॉक्टर से

Kya Periods Ke Baad Sex Kar Sakte Hai? इसके लिए कोई मनाही नहीं है। हां, उन्हें अपनी हेल्थ पर जरूर गौर करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स के बाद सेक्स करना सुरक्षित होता है? जानें डॉक्टर से


Is it Safe to Have Sex After Periods In Hindi: हमारे यहां सामान्य मान्यता है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान महिला को असहजता हो सकती है और कुछ महिलाओं को पीरियड पेन भी होता है। साइंटिफकली यह साबित हो चुका है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने की वजह से पीरियड पेन कम हो सकता है। इसके बावजूद, यह देखने में आता है कि ज्यादातर महिलाएं इस दौरान सेक्स नहीं करती है। खैर, ज्यादतार मैरीड कपल्स पीरियड्स के दौरान सेक्सुअल एक्टिविटी से दूर रहते हैं। यहीं, यह सवाल भी उठता है कि क्या पीरियड्स खत्म होने के बाद सेक्स (Periods Ke Baad Sex Karna Chahiye) किया जा सकता है? क्या यह सुरक्षित होता है? जानने के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें। इस बारे में हमने Navi Mumbai स्थित मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से बात की है।

क्या पीरियड्स के बाद सेक्स करना चाहिए- Is it Safe to Have Sex After Periods In Hindi

Is it Safe to Have Sex After Periods In Hindi

अगर महिला को सहज और शारीरिक संबंध स्थापित करने में किसी तरह की परेशानी नहीं है, तो वह कभी भी और किसी भी समय इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकती है। लेकिन, सवाल ये है कि क्या पीरियड्स के बाद सेक्स करना चाहिए? एक्सपर्ट की मानें, तो पीरियड्स के बाद सेक्स करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन, अगर कोई कपल प्रेग्नेंसी कंसीव नहीं करना चाहता है, तो उन्हें सुरक्षा के साथ ही सेक्स करना चाहिए। वैसे भी आपको बताते चलें कि पीरियड्स से पहले, दौरान और इसके कुछ दिन बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव काफी ज्याद होते हैं। ऐसे में उनमें सेक्स ड्राइव बढ़ सकती है। इसी तरह, ओवुलेशन पीरियड में भी महिलाओं की सेक्स डिजायर में बढ़ोत्तरी नोटिस की जा सकती है। वास्तव में, इस समय एस्ट्रोजेन और टेस्टोस्टेरोन नाम के हार्मोन अपनी पीक में होते हैं, जो कि लिबिडो को ट्रिगर करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें: पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए? डॉक्टर से जानें सही जवाब

सेफ सेक्स कैसे करें- Tips For Safe Sex In Hindi

महिला हो या पुरुष। सबको ही सेफ सेक्स करना चाहिए। असुरक्षित सेक्स करने से न सिर्फ अनप्लांड प्रेग्नेंसी का रिस्क रहता है, बल्कि कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। इसमें एसटीडी, जैसे गोनोरिया, हर्पीस आदि शामिल हैं। इस तरह की बीमारियां गंभीर और जानलेवा हो सकती है। ऐसा किसी के साथ न हो, इसके लिए सेफ सेक्स पर ही विशेष जोर देना चाहिए। यहां हम आपको सेफ सेक्स से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स दे रहे हैं।

  • हमेशा प्रोटेक्टेड सेक्स करें यानी सेक्स के लिए कंडोम का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें, कंडोम फटा हुआ न हो और पहले से इस्तेमाल न किया हुआ हो। हर बार नए कंडोम का ही उपयोग करें।
  • पार्टनर की हेल्थ हिस्ट्री के बारे में जानकारी रखें। अगर पार्टनर को किसी तरह का संक्रमण है, तो उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने से बचें। बेहतर होगा कि उन्हें डॉक्टर के पास ले जाएं और ट्रीटमेंट करवाएं।
  • हर बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं को इंटीमेट सफाई की ओर ध्यान देना चाहिए। सेक्स प्रक्रिया के बाद वजाइना को सादे पानी से साफ करना चाहिए
  • नियमित रूप से एसटीआई टेस्ट, पैप टेस्ट और पेल्विक एग्जामिन करवाएं। इससे महिलाओं को अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी रहेगी।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Hyperthyroidism Symptoms: हाइपरथायरायडिज्म होने पर महिलाओं में नजर आते हैं ये लक्षण, न करें अनदेखी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version