क्या प्रेगनेंसी में मेयोनीज खा सकते हैं? जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां

Is it safe to eat mayonnaise during pregnancy : क्या प्रेगनेंसी के दौरान मेयोनीज का सेवन करना चाहिए? आइए इस लेख में जानते हैं कि क्या ये सुरक्षित है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेगनेंसी में मेयोनीज खा सकते हैं? जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां


प्रेगनेंसी में महिलाओं को अपने खानपान को लेकर काफी सजग रहना पड़ता है। बच्चे की वृद्धि और विकास के लिए आपको प्रेगनेंसी में हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए। कई बार गर्भवती महिलाओं के मन ये सवाल आता होगा कि क्या गर्भावस्था के दौरान मेयोनीज खाना चाहिए या नहीं। साथ ही इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू कितनी है और इसे खाने से क्या-क्या हानियां हो सकती हैं। इन सभी चीजों के बारे में हम विस्तार से चर्चा करते हैं। 

क्या गर्भवस्था के दौरान मेयोनीज खाना चाहिए?

अगर मेयोनीज को पाश्चुरीकृत अंडे से बनाया गया है, तो इसे आप बिना किसी बेफ्रिक होकर खा सकती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान बाजार में मिलने वाली मेयोनीज खाना भी तभी सुरक्षित है, जब इसे पाश्चुरीकृत अंडे से बनाया गया हो। मेयोनीज में एग योक नींबू का रस या सिरका और वेजिटेबल ऑयल के साथ डाला जाता है। अंडे के पीले भाग में मौजूद लेसिथिन और प्रोटीन इमल्सीफायर्स की तरह काम करता है और मेयोनीज में सभी सामग्रियां ब्लेंड करके मिलाई जाती है। लेकिन, अगर मेयोनीज में कच्चे अंडे का इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे फूड प्वाइजनिंग की बीमारी होने का डर हो सकता है। इससे आपको प्रेगनेंसी के दौरान मतली, उल्टी, बुखार, सिर में दर्द, डायरिया और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा आपको डिहाईड्रेशन और मस्तिष्क में सूजन का कारण बन सकता है। कच्चे अंडे से बनी मेयोनीज आपके बच्चे के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। 

is-mayonnaise-safe-in-pregnancy

प्रेगनेंसी में मेयोनीज के फायदे

मेयोनीज में भरपूर मात्रा में फैट पाया जाता है। जो प्रेगनेंसी के दौरान कुछ मात्रा में खाया जा सकता है। इसके अलावा मेयोनीज में विटामिन ए, डी, ई, के, बी6 और बी12 आदि पाया जाता है, जो आपके संपूर्ण सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

इसे भी पढे़ं- प्रेगनेंसी के पांचवें महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

गर्भवती महिलाओं को कितनी मात्रा में मेयोनीज खानी चाहिए?

प्रेगनेंसी में आप मेयोनीज का सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं। मेयोनीज को आप सलाद या सैंडविच के साथ खा सकते हैं। इसे आप अन्य तरीके से भी खा सकते हैं। मेयोनीज में गाजर डिप करके खा सकते हैं और साथ ही इसे हेल्दी स्नैक्स के साथ भी खा सकते हैं। लेकिन, इसका सेवन दिनभर में काफी संयमित मात्रा में करें ताकि आपको कोई नुकसान न हो। 

is-it-safe-to-eat-mayonnaise-in-pregnancy

मेयोनीज के नुकसान 

1. मेयोनीज में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके अधिक सेवन बहुत ज्यादा वजन बढ़ सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन करें। 

2. मेयोनीज में नमक की मात्रा ज्यादो होती है। ज्यादा नमक खाने से प्रेगनेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। 

3. इसमें भरपूर मात्रा में फैट पाया जाता है। प्रेगनेंसी में ज्यादा फैट-युक्त आहार खाने से बच्चे के मस्तिष्क और एंडोक्राइन सिस्टम पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

4. इसके अलावा बाहर के मेयोनीज के सेवन से बचें क्योंकि इसके साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

रोज दाल खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानें एक्‍सपर्ट की राय

Disclaimer