प्रेग्नेंसी में हल्की-फुल्की भूख सताए तो खाएं ये 6 स्नैक्स, शिशु के बेहतर विकास के लिेए मिलेंगे पोषक तत्व

प्रेग्नेंसी के वक्त अक्सर औरतों को रह-रह कर कुछ खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में वह हर वक्त तो भारी-भरकम नहीं खा सकती इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कुछ स्मार्ट स्नैक्स के बारे में, जो कोई भी गर्भवती महिला घर में ही बना कर खा सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में हल्की-फुल्की भूख सताए तो खाएं ये 6 स्नैक्स, शिशु के बेहतर विकास के लिेए मिलेंगे पोषक तत्व


गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कई तरीके के हार्मोनल बदलाव आते हैं। इससे उनके भूख के साथ कई सारी चीजों पर असर पड़ता है। बहुत बार प्रेग्नेंट महिलाओं को अलग-अलग चीजों के लिए क्रेविंग होती है। गर्भवती महिलाओं में अक्सर पाया गया है कि वह दिन-रात और सुबह-शाम के हिसाब से अलग अलग चीजें खाने को मांगती हैं। पर मनपंसद चीजों को खाने के दौरान यह भी ध्यान रखना होता है कि यह चीजें एक गर्भवती महिला के लिए, स्वास्थयकारी भी हो। ऐसे में अगर किसी गर्भवती महिला को कुछ खास पर हल्का स्नैक्स जैसा खाने का मन है, तो वह तली-भूनी चीजों की जगह कुछ टेस्टी और हेल्दी स्मार्ट स्नैक्स को बनाकर खा सकती हैं। आइए हम आपको बताते हैं कुछ हेल्दी और लाइट स्नैक्स के बारे में जिसे गर्भावस्था के दौरान खाया जा सकता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए 6 सबसे स्मार्ट स्नैक्स 

सेब, पीनट और क्रेकर्स

गर्भवती महिला भोजन के बाद सेब, पीनट और क्रेकर्स से बने स्नैक्स खा सकती हैं। इसे बनाने के लिए कटा हुआ सेब और क्रेकर्स को मिलाकर उनपर पर 1 या 2 बड़ा चम्मच पीनट बटर फैलाएं। नियमित पीनट बटर के बजाय प्राकृतिक चुनें, जिसमें अस्वास्थ्यकर हाइड्रोजन ऑयल न हो। नट बटर (बादाम, काजू) और फल (नाशपाती, केला) के विभिन्न कॉम्बिनेशन के साथ भी इस स्नैक्स को बना कर खाया जा सकता है।

ग्रीक योगर्ट

हर दिन कम फैट वाले ग्रीक योगर्ट को तो गर्भावस्था के दौरान तो पक्का ही खाना चाहिए ताकि आप और आपके बच्चे को मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए पर्याप्त कैल्शियम मिल सके। ग्रीक योगर्ट में नियमित दही की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है। इसमें सादे दही में स्वाद से कम चीनी होती है, लेकिन यह स्वस्थ होता हैं। प्रोटीन और फाइबर के लिए आप इसके साथ 1 से 2 बड़े चम्मच नट्स और कुछ कटे हुए फल जैसे जामुन, किशमिश और बादाम आदि को भी मिलाकर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : प्रेग्‍नेंसी के दौरान फिट रहने के लिए सिर्फ एक्‍सरसाइज ही नहीं, इन 5 बातों का ख्‍याल रखना भी है जरूरी

चॉकलेट  

चॉकलेट गर्भवती महिलाओं में प्रीक्लेम्पसिया के जोखिम को कम कर सकता है। यह एक ऐसी स्थिति जब कुछ गर्भवती महिलाआ उच्च रक्तचाप और अन्य परेशानी का शिकार हो जाती हैं। ऐसे चॉक्लेट एक बेहतर उपाय हो सकता है। इसके अलावा अगर आप अपने स्नैक को बहुत अधिक मीठा होने से बचाना चाहते हैं तो चॉकलेट में फलों को साथ मिलाकर खा सकते हैं। कम फैट वाले दूध से बना चॉकलेट का हलवा आप में डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन को बढ़ावा देगा और आपके बच्चे की हड्डियों को बनाने में मदद करेगा। चॉकलेट योगर्ट आपके आंत में के लिए भी बहुत फायेदमंद होता है।

ट्यूना सैंडविच

नए नियम कहते हैं कि गर्भवती महिलाओं के लिए प्रति सप्ताह दो से तीन बार मछली खाना ठीक है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर हल्का ट्यूना में ओमेगा -3 फैटी एसिड और डीएचए होता है,जो आपके बच्चे के मस्तिष्क को विकसित करने में मदद करता है। अतिरिक्त फाइबर और हेल्दी फैट के लिए, ट्यूना को एवोकैडो के साथ मिलाकर भी इसका सैंडविच बनाकर खा सकते हैं। यदि आप यात्रा पर हैं, तो ट्यूना का सीलबंद सिंगल-सर्व पाउच और साबुत अनाज के क्रैकर्स का एक बैग ले जाएं। इससे आप कहीं भी एक ताज़ा स्नैक बनाकर खा सकते हैं।

पॉपकॉर्न और मेवे

एक उच्च फाइबर वाला स्नैक कब्ज को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा महिलाएं इसे खाकर प्रसव के लिए जरूरी कुछ विटामिन प्राप्त कर सकती हैं। अपने आप को घर पर या काम पर  आप फाइबर युक्त पॉपकॉर्न खा सकते हैं। एक मुट्ठी भर पॉपकॉर्न में मूंगफली  और हल्का नमक मिला कर एक स्मार्ट स्नैक्स बना सकते हैं। अगर आपको मीठे की ग्रेविंग हो रहूी है तो आप चॉकलेट से ढकी मूंगफली का खाकर भी अपनी भूख को शांत कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : हर्बल चाय के भी हो सकते हैं कई नुकसान, प्रेग्‍नेंसी के समय भूल से भी न पिएं ये 10 तरह की चाय

टॉर्टिला चिप्स और गुल्कामोल

एक क्रंची क्रेविंग के लिए अनाज से बने उच्च फाइबर वाले टॉर्टिला चिप्स चुनें। उन्हें गुल्कामोल (guacamole)में डुबोएं। गुल्कामोल में उच्च फोलेट होता है। विटामिन-बी, जो जन्म दोषों को रोकने में मदद करता है, इसमें हार्ट-हेल्दी फैट्स भी होते हैं। अगर आपको एवोकाडोस पसंद नहीं है, तो प्रोटीन से भरपूर बीन डिप भी एक अच्छा विकल्प है। फ्राइड की तुलना में बेक्ड चिप्स आपके लिए बेहतर स्नैक्स के रूप में हो सकता है।

Written by Pallavi Kumari

Read more articles on Womens in hindi

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान पेरिनियल मसाज से आसान हो जाती है नॉर्मल डिलीवरी, जानें क्या है ये

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version