Doctor Verified

क्या भीगे काले चने के साथ केला खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Banana With Kala Chana: कई लोग इस बात में कंफ्यूज रहते हैं कि क्या चने के साथ केले का सेवन किया जा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या भीगे काले चने के साथ केला खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें


Is It Safe To Consume Banana With Chana: सुबह का नाश्ता हमारे दिन का पहला मील होता है, जो हमे दिनभर एनर्जेटिक बने रहने में मदद करता है। इसलिए कहा जाता है सुबह का नाश्ता हमेशा हैवी और हेल्दी होना चाहिए। कई लोग नाश्ते में छोले-भटूरे या परांठे खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग ब्रेड बटर या चना और फलों से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कंफ्यूजन तब होती है जब दो चीजों को एक साथ मिलाकर सेवन किया जाए, जैसे कि भीगे हुए चने और केला। अक्सर कई लोगों को कंफ्यूजन रहती है कि क्या भीगे हुए चने के साथ केले का सेवन करना सही है? यह दोनों चीजें ही सुबह के नाश्ते में सेवन करना फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन क्या इनका एक-साथ सेवन करना सही है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशनिस्ट एंड गट हेल्थ कोच शीतल बंसल से। तो चलिए इस लेख के माध्यम से समझे इस बारे में। 

kala chana

एक्सपर्ट से जानें क्या भीगे काले चने के साथ केला खा सकते हैं- Is It Safe To Consume Banana With Chana

गट हेल्थ कोच शीतल बंसल कहती हैं कि भीगे हुए चने के साथ केला खाना बिल्कुल सुरक्षित है। यह आपके लिए एक हेल्दी और परफेक्ट ब्रेक्फास्ट ऑपशन हो सकता है। दरअसल, चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, तो वहीं केले को पोटेशियम का अच्छा सोर्स माना गया है। ऐसे में इन दोनों का मिश्रण सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसलिए सुबह के नाश्ते में काले चने और केला खाना फायदेमंद माना जाता है। 

इसे भी पढ़े- सुबह दूध में भीगे काले चने खाने से सेहत को मिलेंगे 8 जबरदस्त फायदे

नाश्ते में भीगे काले चने के साथ केला खाने के फायदे- Benefits of Eating Banana With Chana 

वेट लॉस में मदद करें- Helps In Weight Loss

भीगे हुए चने और केला एक साथ खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। यह काफी देर तक आपको भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप अपने अगले मील में कम कैलोरी लेते हैं। इसलिए इससे आपको वेट लॉस करने में भी मदद मिल सकती है।

शरीर को मजबूती दे- Strengthen the Body

शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए भीगे हुए चने खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, साथ ही यह इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद भी कर सकता है। इसलिए कमजोरी की समस्या में भीगे हुए काले चने खाने की सलाह दी जाती है। 

इसे भी पढ़े- चना और दूध साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

पाचन स्वस्थ रखने में सहायक- Helps In Digestion

पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए केला खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें पोटेशिम होने के साथ मैग्नीशियम, फास्फोरस, कोलीन और विटामिन-सी भी पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व पाचन को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं, जिस कारण यह कॉम्बिनेशन एक अच्छा ऑपशन हो सकता है। 

एक्सपर्ट के मुताबिक आप भीगे हुए चने के साथ केले का सेवन कर सकते हैं। यह पाचन स्वस्थ रखने के साथ दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद करेगा। अगर आपको इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

Read Next

लिबिडो (कामेच्छा) बढ़ाने के लिए पिएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 ड्रिंक्स, बढ़ेगी सेक्सुअल पावर

Disclaimer