Sat Sep 12, 2026 | 01:46 AM IST

Doctor Verified

क्या लिवर इन्फेक्शन होने पर केला खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Can You Eat Banana in Liver  Infection: संतुलित मात्रा में केले का सेवन करने से लिवर समेत शरीर के आंतरिक अंगों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

Can You Eat Banana in Liver  Infection: लिवर शरीर के अहम अंगों में से एक है। खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। शरीर में लिवर का काम भोजन को पचाने से लेकर ब्लड फिल्टर करने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना होता है। वायरस का संक्रमण, शराब का सेवन और गलत खानपान के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। लिवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है- लिवर इन्फेक्शन। इस बीमारी में भी खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, क्या लिवर इन्फेक्शन होने पर केला खाना चाहिए और इसके फायदे व नुकसान।

क्या लिवर इन्फेक्शन में केला खा सकते हैं?- Can You Eat Banana in liver problems in Hindi

केला सेहत के लिए फायदेमंद फलों में से एक है। नियमित रूप से इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देने और पोशाक तत्वों की आपूर्ति में मदद करता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "केले में फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम, विटामिन बी6, और फोलेट जैसे गुण होते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। संतुलित मात्रा में केले का सेवन करने से लिवर समेत शरीर के आंतरिक अंगों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।"

Can You Eat Banana in Liver  Infection

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या होने पर करें ये 6 काम, जल्द रिकवरी में मिलेगी मदद

लिवर को हेल्दी रखने में केला खाने से इस तरह के फायदे मिलते हैं-

1. ऊर्जा का स्रोत: केला ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है और लिवर संक्रमण के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

2. पोटैशियम की अच्छी मात्रा: केले में पोटैशियम होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

3. फाइबर से भरपूर: केला फाइबर का अच्छा स्रोत होता है, जो पाचन को सुधारता है और कब्ज को दूर करता है।

4. विटामिन सी: केले में विटामिन सी होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है और शरीर को संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें: लिवर में खराबी होने पर आपके पैरों में दिखाई देते हैं ये संकेत

लिवर की बीमारी में ज्यादा केला खाने के नुकसान

लिवर संक्रमण या इन्फेक्शन के मरीजों को संतुली मात्रा में ही केले का सेवन करना चाहिए। केले में कुछ पोषक तत्व ऐसे भी होते हैं, जो लिवर इन्फेक्शन के मरीजों की परेशानी को बढ़ा सकते हैं।

1. शुगर की मात्रा: केले में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो लिवर के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए, लिवर संक्रमण के मरीजों को केले का सेवन कम करना चाहिए।

2. पेट से जुड़ी परेशानी का खतरा: कुछ लोगों को अत्यधिक केले का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि गैस, तेज दर्द या पेट में असहजता।

3. हार्टबर्न और एसिडिटी: कुछ लोगों को केले खाने से हार्टबर्न और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। विशेष रूप से लिवर से जुड़ी बीमारियों में इसका कम सेवन करना चाहिए

लिवर इन्फेक्शन होने पर केले का सेवन करते समय ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखना चाहिए। लिवर को हेल्दी रखने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसे फूड्स जिनमें एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है उनका सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या जल्दी ठीक होती है। इसके लिए डाइट में ग्रीन टी, हरी सब्जियां, जामुन, विटामिन ई मात्रा वाले फूड्स, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

रात में गुनगुने पानी में पिएं जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन और मेथी पाउडर, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 10, 2024 18:24 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content