Benefits of Eating Black Gram: भारत में चने का उपयोग लगभग हर घर में किया जाता है। शरीर को फिट और मजबूत बनाने के लिए दूध और चने का सेवन सालों से किया जाता रहा है। आज भी घर में कसरत करने वाले लाखों लोग चने का सेवन करते हैं। वहीं जो लोग मोटापे को कम करना चाहते हैं वह भी चने का खूब सेवन करते हैं। शरीर की चर्बी को कम करने और बॉडी को टोन्ड व शेप में लाने में काले चने मुख्य भूमिका निभाते हैं। आपको बता दें कि शाम को भी चने का सेवन किया जा सकता है। शाम के समय काले चने खाने वालों का वजन तेजी से कम होता है। साथ ही, आपको कई बीमारियों से बचाव होता है।
काले चने में विटामिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर (Protein And Fiber) आपको हेल्दी बनाने और पेट संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायक होते हैं। फाइबर की वजह से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इससे आप बेवजह बाहर का खाना खाने से बच जाते हैं। वहीं रात को भी आप कम आहार का सेवन करते हैं। इससे आपके शरीर का मोटापा कंट्रोल (Control Obesity) होता है। आगे डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि शाम को काले चने खाने से क्या फायदे मिलते हैं।
शाम के समय काले चने खाने के फायदे - Benefits Of Eating Black Gram in Evening In Hindi
प्रोटीन का मुख्य सोर्स - Source Of Protein
काले चने प्लांट बेस्ट प्रोटीन का मुख्य सोर्स होते हैं। प्रोटीन मांसपेशियों को रिपेयर करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होता है। शाम के स्नैक्स में काले चने को शामिल करने से आप मांसपेशियों की कमजोरी को दूर कर सकते हैं।
एनर्जी को बढ़ाएं - Boost Your Energy
काले चने में कॉम्पलैक्स कार्बोहाइड्रेट होते है, जो शरीर को रेगूलर एनर्जी प्रदान करते हैं। कार्बोहाइड्रेट धीमी गति से पाचन होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है। ऐसे में एनर्जी लॉस से बचाव होता है। साथ ही, बॉडी में एनर्जी का लेवल बना रहता है।
पाचन क्रिया में सहायक - Better Digestion
काले चने में फाइबर उच्चा मात्रा में होता है। यह फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर करता है। इसके साथ ही, फाइबर कब्ज की समस्या को कम करने में सक्रिय भूमिका निभाता है। शाम को काले चने खाने से आप जंक फूड से दूरी बना सकते हैं। ऐसे में आपको कब्ज की समस्या में आराम मिलता है, क्योंकि जंक फूड कब्ज को बढ़ा सकते हैं।
ब्लड शुगर को करें नियंत्रित - Control Blood Sugar
काले चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इससे यह ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखता है। ब्लड शुगर को कम करने और कंट्रोल करने के लिए आप शाम के समय काले चने का सेवन कर सकते हैं। यह डायबिटीज के अन्य जोखिम को भी कम करने में मददगार होता है।
हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक- Heart Health
काले चने में मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। यह दोनों ही हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक होते हैं। मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। वहीं, पोटेशियम शरीर में सोडियम के स्तर को नियंत्रित करता है। ऐसे में जब आप शाम को काले चने का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट संबंधी समस्याओं का जोखिम कम होता है।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में काले चने खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे
इसके अलावा, काले में फोलेट और आयरन भी पाया जाता है। फोलेट गर्भावस्था में महिलाओं के लिए आवश्यक होता है। जबकि, आयरन महिलाओं में होने वाली खून की कमी को दूर करता है। जिन लोगों को अक्सर थकान व कमजोरी महसूस होती है, वह शाम के समय काले चने का सेवन कर सकते हैं।